IND-NZ टी-20 में फर्स्ट इनिंग के बाद नो एंट्री, 350 बाउंसर्स तैनात रहेंगे
रायपुर,एजेंसी। वनडे और टी-20 मैचों के बाद अब रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2 मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीईओ से मुलाकात हुई है। रायपुर में दो IPL मैच कराने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही अब तक चल रही अटकलों पर विराम लग गया है और यह लगभग तय हो गया है कि 13 साल बाद छत्तीसगढ़ में IPL का रोमांच फिर से देखने को मिलेगा।
वहीं रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।
संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स भी तैनात किए जाएंगे। इस दौरान क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। 13 गेट पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई है।
पिछले बार मैच के बीच एंट्री को लेकर विवाद उपजा था।
खाने-पीने की चीजों पर भी सख्ती
इस बार खाने-पीने के प्रोडक्ट्स को लेकर भी सख्त नियम लागू होंगे। पिछली बार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें सामने आई थीं, जहां 100 रुपए का एक चिप्स का पैकेट बेचा गया था।
पिछले मैच में खाने-पीने के आइटम महंगे दामों पर बेचे गए थे। इसे रोकने के लिए भी CSCS नियम बना रहा है।
एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी
स्टेडियम के सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे किसी तरह का विवाद या अव्यवस्था न हो। इसके अलावा लास्ट ODI में 2 दर्शक रेलिंग जंप करते हुए मैदान के बीच खिलाड़ियों तक पहुंच गए थे।
इस बार बाउंसर्स को बाउंड्री पर तैनात किया जाएगा, ताकि दर्शक दीर्घा से कोई जंप कर खिलाड़ियों तक न पहुंच पाएं।
पिछले मैच में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे थे दर्शक
मैच के दौरान एक युवक अचानक ग्राउंड के बीच में घुस गया। सुरक्षा टीम ने उसे तुरंत उठाकर स्टेडियम से बाहर कर दिया था।
CSCS ने बनाई 45 लोगों की टीम
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि पिछली बार सुरक्षा को लेकर कुछ चूक हुई थी। BCCI ने भी इस पर संज्ञान लिया था। पूरी तरह से आश्वस्त किया गया है कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। CSCS ने 45 लोगों की टीम गठित की है। वे पुलिस प्रशासन के साथ स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
अवैध एंट्री रोकने कड़े इंतजाम
पिछले मैच में बिना टिकट दर्शकों की भीड़ स्टेडियम में कूदकर घुस गई थी, जिससे कई स्टैंड ओवरफ्लो हो गए थे। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है।
मैच और टीमों का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी। जानकारी के मुताबिक, टीमें सुबह और दोपहर में रायपुर आएंगी और शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी।
RCB मैनेजमेंट कर चुका है मैदान का निरीक्षण
IPL मैचों की बात करें तो RCB टीम मैनेजमेंट पहले ही रायपुर के मैदान का निरीक्षण कर चुका है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से भी बातचीत पूरी हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आयोजन को लेकर तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।
2013 में हुआ था आखिरी IPL मैच
बता दें कि रायपुर में आखिरी बार 2013 में IPL मुकाबला खेला गया था। तब दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस IPL की वापसी का इंतजार कर रहे थे।
BCCI के अधीन स्टेडियम, सभी सुविधाओं से लैस
अब रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बीसीसीआई के अधीन है और अंतरराष्ट्रीय मानकों की सभी सुविधाओं से लैस है। ऐसे में न सिर्फ IPL मुकाबलों का आयोजन संभव हुआ है, बल्कि बड़े सितारों के खेलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विराट कोहली को एक्शन में देखने की उम्मीद
RCB के मैच रायपुर में होने की स्थिति में क्रिकेट प्रेमियों को विराट कोहली समेत पूरी टीम को एक्शन में देखने का मौका मिल सकता है। यही वजह है कि इस घोषणा के बाद से ही शहर में IPL को लेकर उत्साह चरम पर है।
रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 8 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। टीम अभी आंध्र प्रदेश से 15 रन पीछे है। अमनदीप खरे 74 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज के सामने टीम को बढ़त दिलाने की चुनौती होगी।
मुलापाडु के डीवीआर स्टेडियम में 26 से 29 अक्टूबर तक खेले जा रहे इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम पहली पारी में 73.2 ओवर में 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसवी राहुल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। शशिकांत ने 31 और शेख राशिद ने 24 रन का योगदान दिया।
जयंत ने 4 और अजय मंडल ने लिए 3 विकेट
छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में जयंत यादव ने 4 विकेट लेकर आंध्र प्रदेश की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। अजय मंडल ने 3 और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 2 विकेट लिए।
अमनदीप की नाबाद पारी से छत्तीसगढ़ को उम्मीद
आंध्र प्रदेश के 231 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ की शुरुआत के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अमनदीप खरे ने पारी संभाली। वह 74 रन बनाकर नाबाद है।
वेलिंगटन, एजेंसी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा।
अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है।
अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए, लेकिन आगे की कहानी तिलक वर्मा और नमन धीर ने लिख दी।
भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। न्यूजीलैंड 6 विकेट से हारा और भारत ने दो मैच बाकी रहते ही 3-0 से सीरीज जीत ली।
अभिषेक के शतक से भारत ने 3-0 से सीरीज जीती
भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा पुलिस ने देश के सबसे तेज धावक अनिमेश कुजूूर का सम्मान किया। अनिमेष कुजूर 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का रिकॉर्ड बनाकर विदेश में सबसे तेज़ भारतीय बने हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदकों से देश का नाम रौशन किया है।
सरगुजा पुलिस ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्मान समारोह आयोजित कर अनिमेष कुजूर को उनकी ऐतिहासिक खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अनिमेश कुजूर के पिता अमृत कुजूर सरगुजा में डीएसपी हैं।
समारोह के दौरान सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उद्बोधन में अनिमेष कुजूर की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया।
पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन
अनिमेष कुजूर के नाम कई रिकार्ड
अनिमेष कुजूर की खेल यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जर्मनी के वेट्झलर में विदेश में सबसे तेज़ भारतीय होने का गौरव हासिल किया है।
साथ ही 200 मीटर में 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह डायमंड लीग में दौड़ने वाले और विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी हैं।
02 जून 2003 को जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में जन्मे, एक पुलिस अधिकारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बस्तर के संघर्षशील मैदानों से निकलकर विश्व मंच तक का यह सफर तय किया है।
पुलिस परिवार ने किया सम्मानित
अनिमेष ने एशियाई खेल 2026 और एशियाई रिले चौंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सीनियर फेडरेशन कप 2026 व इंटर-स्टेट 2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।
पुलिस परिवार ने दी बधाई
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएसपी प्रतीक बंसोड़, डीएसपी तुल सिंह पट्टावी सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने अनिमेष कुजूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरआई तृप्ति सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।