बाँकी मोगरा
बाँकी ढेलवाडी मुख्य मार्ग पर बॉलरों सवार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत नाजुक…देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा :- इन दिनों मानो जैसे बाँकी मोगरा क्षेत्र को नजर सी लग गई है, आए दिन बड़े बड़े घटनाएं घटित होते देखी जा सकती है साथ ही इससे भी बड़े बड़े वारदातों को अंजाम दिया जाने का खबर सुर्खियों पर रहती है।
इसी तरह आज दिनांक 17/01/26 को बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँकी ढेलवाडीह मुख्य मार्ग पर आज एक एक्सीडेंट का हादसा हुआ जिसमें एक बॉलरों ने बाइक सवार युवक पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी अनुसार विपरीत दिशा से आती एक बोलोरो क्रमांक CG–12–BC–7697 चालक गणेश राम पटेल पिता बालक राम पटेल उम्र 55 वर्ष ढेलवाडीह निवासी बताया जा रहा है, जिसने बाईक क्रमांक CG–13–X–1289 जिसपर जयपाल दास निवासी झाबु नवागांव दर्री सवार था उसको जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोर की थी कि बाईक सवार जयपाल दास गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हो गया जिसकी जानकारी राहगीरों ने तुरंत थाना बाँकी मोंगरा एवं 112 को दी तत्काल पुलिस विभाग और 112 मौके पर पहुँच बाईक सवार को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा दिया जहां उसकी उपचार की जा रही है, और स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
बाँकी मोगरा
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में छात्र परिषद चुनाव लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया से संपन्न
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा:– पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में दिनांक 21 जुलाई 2026, मंगलवार को प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे के निर्देशन में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय के दोनों माध्यमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पृथक-पृथक मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) तैयार की गई। इसके पश्चात विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए गए, उनकी जांच की गई तथा नियमानुसार नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई।
चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अवधि में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी प्रत्याशियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर लोकतांत्रिक एवं अनुशासित ढंग से अपना प्रचार-प्रसार किया तथा छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रत्याशियों ने अपने विचार, योजनाएँ एवं छात्रहित से जुड़े संकल्प विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रशासन ने संपूर्ण चुनाव प्रचार को निर्वाचन आचार संहिता एवं विद्यालयीन अनुशासन के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदान दल का गठन किया गया तथा मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई। विद्यालय के दोनों माध्यमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन, मतदान दल का गठन, निर्वाचन सामग्री का वितरण, मतदान एवं मतगणना का कार्य तथा चुनाव को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का दायित्व पीएम श्री प्रभारी द्वय श्री एस. एस. पैकरा एवं श्री बी. के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी निर्वाचन कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
हिंदी माध्यम में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी इस प्रकार रहे— शाला नायक पद हेतु तन्मय साहू, चैतन्य दास, सुमित दास एवं प्राची साहू; उप शाला नायक पद हेतु नियति बंजारे एवं नंदनी सोनी; सचिव पद हेतु आर्यन सांडे एवं आकाशी महंत; सांस्कृतिक सचिव पद हेतु रिया यादव, स्तुति चौहान, तृप्ति यादव एवं रुचिपाल; अनुशासन सचिव पद हेतु युवराज मौर्य, अशनुर चौहान, चन्द्र प्रभा साहू एवं निशा कुमारी; क्रीड़ा सचिव पद हेतु महेंद्र महंत, तरुण कुमार रवानी, सुमित कुमार एवं मोहम्मद अरमान; स्वच्छता सचिव पद हेतु डाली जायसवाल, ममता पाटले, पूजा जांगड़े एवं सिद्धी तथा पर्यावरण सचिव पद हेतु मुस्कान कौर, गरिमा महंत एवं नीरज दास ने चुनाव लड़ा।
अंग्रेजी माध्यम में शाला नायक पद हेतु आशी बर्मन एवं आशी राय; उप शाला नायक पद हेतु मनीष प्रताप एवं अंशु देवांगन; सचिव पद हेतु प्रतीक्षा जायसवाल एवं पल्लवी यादव; सांस्कृतिक सचिव पद हेतु श्वेता चित्रकार एवं काकुल आजाद; अनुशासन सचिव पद हेतु सुनिधि शर्मा एवं कुमारी आकांक्षा; क्रीड़ा सचिव पद हेतु सामिया एवं अभिकांत साहू; स्वच्छता सचिव पद हेतु रिया सिन्हा एवं निधि महंत तथा पर्यावरण सचिव पद हेतु भूमि साहू एवं तमन्ना कुर्रे ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की।
मतगणना उपरांत हिंदी माध्यम में शाला नायक पद पर तन्मय साहू, उप शाला नायक पद पर नियति बंजारे, सचिव पद पर आर्यन सांडे, सांस्कृतिक सचिव पद पर रिया यादव, अनुशासन सचिव पद पर युवराज मौर्य, क्रीड़ा सचिव पद पर महेंद्र महंत, स्वच्छता सचिव पद पर डाली जायसवाल तथा पर्यावरण सचिव पद पर मुस्कान कौर निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में शाला नायक पद पर आशी बर्मन, उप शाला नायक पद पर मनीष प्रताप, सचिव पद पर पल्लवी यादव, सांस्कृतिक सचिव पद पर काकुल आजाद, अनुशासन सचिव पद पर कुमारी आकांक्षा, क्रीड़ा सचिव पद पर अभिकांत साहू, स्वच्छता सचिव पद पर रिया सिन्हा तथा पर्यावरण सचिव पद पर भूमि साहू विजयी घोषित किए गए।
प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, सहयोग एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि विद्यालय की प्रगति एवं छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अंत में प्राचार्य ने पीएम श्री प्रभारी द्वय श्री एस. एस. पैकरा एवं श्री बी. के. शर्मा, निर्वाचन कार्य में संलग्न समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का सफल एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बांकी मोगरा: सुरक्षित थाना परिसर से 18 चक्का ट्रेलर का शीशा तोड़कर सामान पार, उठ रहे कई गंभीर सवाल,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा। थाना बाकी मोगरा परिसर से इन दिनों एक अजीबोगरीब मामले को लेकर चर्चा में है। थाने के भीतर खड़ी एक जप्त गाड़ी से कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। एक तरफ जहां वाहन मालिक ने सामान गायब होने का दावा किया है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का कहना है कि 24 घंटे सुरक्षा वाले परिसर से चोरी होना नामुमकिन है। बहरहाल, पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा माजरा? – प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 20 जून को खनन विभाग (माइनिंग डिपार्टमेंट) ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टर संजय यादव के 18 चक्का ट्रेलर (क्रमांक: सीजी 30 एफ 8112) को चांदनी चौक से जप्त किया था। कानूनी कार्रवाई के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए बांकी मोगरा थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया।

पीड़ित का दावा:– वाहन मालिक संजय यादव ने बताया कि परसों वह गाड़ी को स्टार्ट करने और बैटरी चार्ज करने थाना परिसर आए थे, तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन आज, 12 जुलाई को जब वे दोबारा पहुंचे, तो गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ मिला। वाहन के अंदर रखा जैक, टोचन, टेप रिकॉर्डर और ड्राइवर का झोला समेत अन्य सामान गायब था।
थाना प्रभारी का रुख: “सुरक्षा पुख्ता, हर एंगल से होगी जांच”
इस संवेदनशील और हैरान करने वाले मामले पर बांकी मोगरा थाना प्रभारी ने बेहद जिम्मेदारी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा: “थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की चौबीसों घंटे मौजूदगी रहती है, इसलिए यहाँ से चोरी होना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। फिर भी, प्रार्थी की शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया गया है। यह वाकई चोरी का मामला है या इसके पीछे कोई और कहानी है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ होगा।”

पुलिस ने प्रार्थी और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था: क्या पुलिस को दी जा रही है चुनौती?
• क्या चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब थाने के भीतर भी हाथ साफ करने से नहीं कतरा रहे?
• क्या इलाके में कोई ऐसा शातिर गिरोह सक्रिय है जो पुलिस को सीधे चुनौती दे रहा है?
पुरानी घटनाओं पर भी अटकी सुई:– स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात और मोटरसाइकिल पार कर दी थी, जिसका सुराग पुलिस अब तक नहीं लगा पाई है। चर्चाएं यह भी हैं कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों के कई मामले सिर्फ कागजों और आवेदनों तक ही सीमित रह गए हैं, जिससे चोर बेखौफ घूम रहे हैं।

फिलहाल क्या है स्थिति? :– फिलहाल, थाना प्रभारी ने इस संबंध में ज्यादा विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन पुलिस टीम जल्द ही सच सामने लाने और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है। वहीं, इस अनोखी ‘चोरी’ को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या हकीकत निकलकर सामने आती है।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकीमोंगरा, 08 जुलाई 2026।
बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर पार्षद श्री लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव, हनुमान पाण्डेय तथा उदय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी है। इससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

एसएमडीसी अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों का भविष्य संवारती हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन एवं विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए नियमित अध्ययन कर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
