Connect with us

कोरबा

जयसिंह अग्रवाल की पहल से स्याहीमुड़ी–रामनगर मार्ग खुला : ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Published

on

कोरबा/जमनीपाली। कोरबा पश्चिम दर्री स्थित एचटीपीपी (सीएसईबी) प्रबंधन द्वारा कुछ कारणों से कॉलोनी से होकर स्याहिमुड़ी–रामनगर को जोड़ने वाले महत्‍वपूर्ण मार्ग को मलबा डालकर बंद कर दिया गया था जिससे स्याहीमुड़ी-रामनगर,  राजीव नगर, डाड़पारा आदि ग्रामों के ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से संपर्क कर अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से अवगत कराया।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आज जयसिंह अग्रवाल वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को समझा तथा एचटीपीपी प्रबंधन के साथ चर्चा कर आम जनता की सुविधा के लिए कम से कम 6 फीट चौड़ा मार्ग खोलने की मांग को मजबूती से रखा ताकि स्‍थानीय लोगों की आवाजाही पुन: सुचारू रूप से बहाल हो सके ।

श्री अग्रवाल के सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप मुख्य अभियंता हेमंत सिंह एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पांडेय ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग खोलने पर सहमति प्रदान की है।

इस निर्णय से स्याहिमुड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वास्तव में आम जनता के सेवक हैं, जो जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनका समाधान कराते हैं और हर परिस्थिति में आम जनता के साथ खड़े रहते है । उनके सतत प्रयासों से अब आम नागरिकों को राहत और सुगमता का अनुभव होगा।

इस मौके पर जयसिंह अग्रवाल के साथ कांग्रेस पार्टी के कोरबा शहर जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, रवि चंदेल, पूर्व पार्षद मस्‍तुल सिंह कंवर, रोपा तिर्की, अघन बाई कंवर, जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सुधीर जैन, रेखा त्रिपाठी, आशीष अग्रवाल, सुरेन्‍द्र यादव, देवीदयाल तिवारी, संगीता श्रीवास, डॉ.डी आर नेताम, शशि साहु, जाकिर खान, सत्‍येन्‍द्र सिंह ठाकुर, विवेक श्रीवास, सफर अली, वर्धन मारिया, सर्यकांत महंत, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, डोरी लाल राठौर, संतराम, सीमा कुर्रे, सुरेश राठौर, प्रदीप भारिया, गाडिरया जी, ईरशाद अली, ज्‍योति याहु, मनोज यादव, गौतम साहु, जोध सिंह, तिरीथ राम सहित बड़ी संख्‍या में ग्रामीण उपस्थित थे ।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

23-24 जुलाई को रद्द की गई 4 मेमू ट्रेन बहाल:चार ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी, भाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग काम होगा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने पहले जिन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी।

इनमें से चार मेमू ट्रेनों को बहाल (रिस्टोर) कर दिया है। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

ये 4 ट्रेनें अब रद्द नहीं होंगी

रेलवे के संशोधित आदेश के अनुसार 23 जुलाई को चलने वाली ये ट्रेनें अब सामान्य रूप से संचालित होंगी।

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
  • 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

अब ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

संशोधित सूची के अनुसार अब भी ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • 23 जुलाई: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 24 जुलाई: 68745 कोरबा–रायपुर मेमू

इस ट्रेन का आंशिक परिचालन

23 जुलाई को चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी। बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

क्यों किया गया बदलाव?

रेलवे के अनुसार रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या हेल्पलाइन के माध्यम से जरूर जांच लें, क्योंकि इंजीनियरिंग कार्य के दौरान परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

बिस्तर पर लिपटा करैत, सोते मासूम को डसा:कोरबा में इलाज के दौरान 6 साल के बच्ची की मौत, पिता के साथ सो रही थी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आमाखोखरा गांव में करैत सांप के डसने से 6 साल की बच्ची सान्वी कंवर की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब 1 बजे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

सान्वी के पिता किरण सिंह आमाखोखरा गांव में रहते हैं। वे मजदूरी और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। सान्वी अपने पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां और दूसरा बच्चा दूसरे कमरे में थे।

चिल्लाने पर खुली नींद

रात करीब 1 बजे करैत सांप ने पहले सान्वी के कान और फिर हाथ पर डस लिया। दर्द से वह चिल्लाते हुए उठी, जिससे परिवार की नींद खुल गई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा है, लेकिन सर्पदंश के लक्षण दिखने पर वे उसे तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बिस्तर पर ही छिपा था करैत सांप

मासूम के पिता किरण सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्हें लगा कि सांप बाहर निकल गया होगा। बाद में देखा तो करैत सांप बिस्तर पर ही लिपटा हुआ था। उनका कहना है कि संभवतः सांप पहले से ही बिस्तर पर था, लेकिन अंधेरे में नजर नहीं आया।

बरसात में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप घरों में घुस आते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी लगाकर सोने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सर्पदंश होने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचने की अपील की। साथ ही झाड़-फूंक के बजाय तुरंत चिकित्सकीय इलाज कराने की सलाह दी।

Continue Reading

कोरबा

बड़े ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई को काट डाला:कोरबा में खाना खाने के विवाद में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नामलेपरा में मंगलवार देर रात खाना खाने के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नामलेपरा निवासी 42 वर्षीय मथुरा धनवार अपनी पत्नी प्रमिला धनवार के साथ बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश धनवार के घर खाना खाने गए थे। घर में मुर्गा-भात बना था और सभी लोग एक साथ भोजन कर रहे थे।

खाना खाने के बाद मथुरा आंगन में चला गया। वहां से वह अपनी पत्नी को बार-बार जल्दी खाना खत्म कर बाहर आने के लिए आवाज लगा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया

गुस्से में कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

पत्नी को लगातार आवाज लगाने से नाराज कैलाश धनवार गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और आंगन में बैठे मथुरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मथुरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मथुरा को 108 एंबुलेंस की मदद से पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

वारदात के बाद आरोपी कैलाश धनवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी प्रमिला धनवार की शिकायत पर बांगो थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677