Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी में DVCM मेंबर समेत 9 नक्सलियों का सरेंडर:47 लाख के इनामी, इंसास, SLR जैसे हथियार लेकर आए, IG का दावा-रायपुर रेंज अब नक्सल मुक्त

Published

on

धमतरी,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को 2 DVCM मेंबर सहित 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम था। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे। उन्होंने सभी को मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी।

सरेंडर करने वालों में 2 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं। जो अपने साथ 2 इंसास राइफल, 2 एसएलआर राइफल, एक-एक कार्बाइन और भरमार बंदूक, 9 मैगजीन, 67 जिंदा कारतूस और अन्य सामान लेकर आए। आईजी ने दावा किया कि रायपुर रेंज अब नक्सल मुक्त हो चुका है।

4 दिनों पहले गरियाबंद जिले में 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें डीवीसी सदस्य बलदेव और अंजू भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सली ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय थे।

2 पुरुष और 7 महिला नक्सलियों ने धमतरी एसपी ऑफिस में सरेंडर किया।

2 पुरुष और 7 महिला नक्सलियों ने धमतरी एसपी ऑफिस में सरेंडर किया।

6 नक्सली अपने साथ हथियार भी लेकर आए।

6 नक्सली अपने साथ हथियार भी लेकर आए।

रामदास ने आईजी अमरेश मिश्रा को अपने हथियार सौंपे।

रामदास ने आईजी अमरेश मिश्रा को अपने हथियार सौंपे।

बाकी नक्सलियों ने आईजी को अपने-अपने हथियार सौंपे।

बाकी नक्सलियों ने आईजी को अपने-अपने हथियार सौंपे।

एसपी कार्यालय में हुआ आत्मसमर्पण

जानकारी के मुताबिक, यह आत्मसमर्पण धमतरी जिले के एसपी कार्यालय में हुआ। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस और गोबरा एलओएस में एक्टिव थे। इसके अलावा बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में कई नक्सल वारदातों में शामिल रहे हैं।

नक्सलियों खिलाफ दर्ज हैं FIR

ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा पर 7, उषा उर्फ बालम्मा पर 2, रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु पर 25, रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी हेमला पर 16, निरंजन उर्फ पोदिया पर 2, सिंधु उर्फ सोमड़ी पर 1, रीना उर्फ चिरो पर 16, अमीला उर्फ सन्नी पर 3 और लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती पर 1 FIR दर्ज है।

आईजी बोले- सरकार की पुनर्वास नीति से लौट रहे मुख्यधारा में

आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर दिख रहा है। नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आने वाले समय में भी इस तरह के आत्मसमर्पण की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।

अफवाहों से बचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें

एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”

सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Published

on

सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677