Connect with us

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : 20 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाएं, 75 केन्द्रों पर 17,756 विद्यार्थी होंगे शामिल

Published

on

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 जिले के निर्धारित 75 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। हायर सेकण्डरी परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तथा हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जिले में कुल हाईस्कूल के 9,731 तथा हायर सेकण्डरी के 8,025 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इस प्रकार कुल 17,756 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिले के समस्त 75 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य एक सहयोगी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करेंगे। सामग्री प्राप्ति हेतु दो कुन्दों (दो ताले) वाली 02 पेटियां (ताला-चाबी सहित) साथ लाना अनिवार्य किया गया है। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटियों में सुरक्षित रखी जाएगी। इसके पश्चात निर्धारित रूट चार्ट-09 के अनुसार 1 से 4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में बस के माध्यम से परिवहन कर संबंधित थाना/चौकी में पेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी। परीक्षाओं की गोपनीयता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह ने सिंचाई काॅलोनी दर्री में किया रावण दहन

Published

on

कोरबा। विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री स्थित सिंचाई काॅलोनी के मैदान में रावण के पुतले का दहन किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी ।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार मासूम बच्ची की हत्‍या : पूर्व मंत्री अग्रवाल ने की अपराधी को फांसी की सजा देने की मॉंग

Published

on

कोरबा। रजगामार में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण, दुष्‍कर्म एवं हत्‍या की घटना पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गहरा दुख प्रकट कर शोक संतप्‍त परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त किया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि यह घटना अत्‍यंत दुखद और निंदनीय है । इस घटना ने कोरबा को झकझोर दिया है और हर एक मन व्‍यथीत है ।
श्री अग्रवाल ने अपराधी को फांसी की सजा देने की मॉंग की है ।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार मासूम बच्ची की हत्‍या : जिला कांग्रेस कमेटी “शहर” द्वारा निकाला गया शोक सभा और कैंडल मार्च

Published

on

कोरबा। रजगामार में घटित अत्यंत निंदनीय घटना की शिकार मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपराधी को फाँसी की सजा की माँग लेकर जिला कांग्रेस कमेटी “शहर” द्वारा शोक सभा और कैंडल मार्च निकाला गया।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677