Connect with us

कोरबा

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध:छत्तीसगढ़ में यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मूवी के रिलीज पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

Published

on

कोरबा। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का पूरे देश में विरोध हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भी यादव समाज इस फिल्म के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। 25 फरवरी को सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें फिल्म का शीर्षक बदलने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इसी क्रम में कोरबा में भी गुरुवार सुबह सर्व यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। उन्होंने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का विरोध करते हुए एक रैली निकाली और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

जाति विशेष को निशाना बनाकर बनाई गई फिल्म

सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने बताया कि यह फिल्म एक जाति विशेष को निशाना बनाकर बनाई गई है। उनका आरोप है कि किसी भी जाति को लेकर इस तरह की फिल्म बनाना समाज का अपमान है।

उन्होंने बताया कि यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि फिल्म चलती है, तो समाज इसका विरोध करेगा और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

फिल्म रिलीज हुई तो होगा जोरदार प्रदर्शन

सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुप यादव ने पुष्टि की कि यह विरोध केवल कोरबा में ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि यदि 27 फरवरी को फिल्म रिलीज होती है और इसका प्रदर्शन किया जाता है, तो समाज द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

आयमूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव- प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह

Published

on

स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय में करें वृद्धि

आजीविका गतिविधियों के विषय में चर्चा कर, महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

संचालक एवं मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया आवास निर्माण का निरीक्षण

मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली की सराहना

कोरबा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इन महिला समूहों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की जाए। इस प्रकार की कार्ययोजना तैयार की जाए कि प्रति महिला सदस्य की मासिक आमदनी कम से कम 25 हजार रूपए हो। उक्त निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को कोरबा जिले भ्रमण के दौरान पाली जनपद पंचायत के ग्राम डोंगानाला में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

गुरुवार को प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह आईएएस,संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम डी अश्विनी देवांगन आईएएस,कोरबा जिले के दौरे पर रहे।

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने ग्राम डोंगानाला के हरि बोल स्व सहायता महिला समूह के द्वारा संचालित वन धन केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे वन ओषधि, लड्डू अचार आदि उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनाई गई आयमूलक गतिविधियों की तारीफ करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।

संचालक,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ एवं मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत धवईपुर में हितग्राही नन्हा सिंह एवं नीरेश बाई के आवास निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने आवास के हितग्राहियों से मुलाकात कर आवास निर्माण के बाद उनके जीवन में आए बदलाव के संदर्भ में चर्चा की । इसके साथ ही किश्त प्राप्ति एवं मनरेगा मजदूरी की जानकारी भी ली। श्री सिन्हा ने जनपद एवम् जिला स्तर के अधिकारियों को बरसात के पूर्व अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण कराने निर्देशित किया।

मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायत धबईपुर में मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इस पद्धति की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने की बात कही।

निरीक्षण की दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, ईई आरईएस अशोक कुमार जोगी, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, सीईओ जनपद पंचायत पाली मोहनीश देवांगन सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा

Published

on

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 दिन में 24 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ख़िलाफ़ चालानी कार्यवाही

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही

लंबे समय से फरार वारंटियों की त्वरित पहचान एवं गिरफ्तारी

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्यवाही

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निरंतर दबिश एवं निगरानी

यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण एवं चालानी कार्यवाही

कोरबा। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत “ऑपरेशन शांति” चलाकर स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई एवं तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की गई।

उक्त अभियान के तहत दिनांक 15.04.2026 एवं 16.04.2026 के दौरान कोरबा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसमें—
▪️07 स्थायी वारंट की तामिली
▪️41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली
▪️कुल 48 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेजा गया।

इसके अतिरिक्त, जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कोरबा पुलिस के द्वारा दो दिवस के भीतर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 24 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को दें। वारंटियों को शरण देना या उनकी जानकारी छिपाना कानूनन अपराध है।

कोरबा पुलिस – सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन द्वारा रामकृष्ण मिशन, बिलासपुर में CSR के तहत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” का उद्घाटन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत “मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी” का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि SECL की CSR पहलें केवल विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता क्षेत्र बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ समुदाय के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाती हैं।

SECL द्वारा रू.61.96 लाख की लागत से, रामकृष्ण मिशन, बिलासपुर के द्वारा स्थापित यह डिस्पेंसरी विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, मिशन के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आधुनिक डिस्पेंसरी दंत चिकित्सा, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श एवं मेडिसिन, बाल रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग और फिजियोथेरेपी जैसी विशेषज्ञ सेवाओं से सुसज्जित है। साथ ही यहां बुनियादी जांच एवं उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्धारित ओपीडी के माध्यम से योग्य चिकित्सकों द्वारा नियमित सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को विश्वसनीय और निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

यह पहल बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। SECL की यह पहल न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सराहनीय योगदान है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677