Connect with us

छत्तीसगढ़

विधानसभा में भूपेश ने चूहे-धान पर गाया फाग:कहा- मुसवा बिन घोटाला न होए विष्णु, दे-दे बुलउवा, बीजेपी बोली- पकड़ागे-धरागे मुसवा मन रे

Published

on

रायपुर,एजेंसी। होली को 4 दिन बचे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर चुटकी ली। उन्होंने गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया, जिसमें चूहों द्वारा 7 करोड़ का धान खराब किए जाने की बात सामने आई थी।

भूपेश बघेल ने फाग गीत की तर्ज पर गाया, ‘विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, दे दे बुल्लवा मुसवा को…’ गीत की यह पंक्तियां सुनते ही विधानसभा की मीडिया गैलरी में ठहाके गूंजने लगे।

भूपेश के तंज पर भाजपा ने भी इसी अंदाज में पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने शराब और कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। चिमनानी ने गीत गाते हुए कहा कि ‘पकड़ागे, धरागे, मुसवा मन रे।

पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे। शराब घोटाला करइया, कोयला घोटाला करइया, कौनों जेल में हे भइया, कौनों बेल में हे भइया, कौनों जिलाबदर। काबर के आगे विष्णु के सुशासन ईहां रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे।’

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के तंज पर भाजपा ने पलटवार किया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के तंज पर भाजपा ने पलटवार किया।

अब हिंदी में समझिए इन छत्तीसगढ़ी गीतों का मतलब

होली के पारंपरिक गीतों में सामाजिक और राजनीतिक व्यंग्य की परंपरा पुरानी रही है। पूर्व CM ने भी इसी अंदाज में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा- विष्णुदेव साय चूहों को बुलावा दे दे, चूहों के बिना घोटाला नहीं होगा।

वहीं भाजपा प्रवक्ता के गीत का मतलब है कि सभी चूहे लोग पकड़ा गए हैं। शराब घोटाला करने वाले, कोयला घोटाला करने वाले कोई जेल में है तो कोई बेल पर हैं। कोई जिलाबदर है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय का सुशासन आ गया है।

भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकले थे।

भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकले थे।

धान खरीदे के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष के विधायक निलंबित

दरअसल, शून्यकाल में धान खरीदी के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ था। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। विधायक उमेश पटेल ने कहा कि पंजीकृत किसानों से धान नहीं खरीदा गया और करोड़ों का भुगतान लंबित है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों के अपने खेत परिसर में प्रवेश पर भी सवाल उठाए। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के कारण नहीं हो सकी। इसके बाद विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की और सदन की परंपरा के अनुसार वहां गए विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

“हेल्दी माइन्स” थीम पर 28 फरवरी से आयोजित होगा कोल इंडिया मेडिकल कोन्फ्रेंस सीमेकॉन 2026

Published

on

3-दिवसीय कोन्फ्रेंस में कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों एवं देश के जाने-माने अस्पतालों के 250 से अधिक चिकित्सक होंगे शामिल

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल द्वारा 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय सीमेकॉन (CIMECON) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन में कोल इंडिया तथा उसकी सभी सहायक कंपनियों एवं देश के जाने-माने अस्पतालों से 250 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे।

बिलासपुर में आयोजित इस सम्मेलन की मेजबानी एसईसीएल द्वारा की जा रही है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम हेल्दी माइन्स हेल्दी नेशन रखी गई है, जिसका उद्देश्य खनन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य तंत्र, व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा तथा निवारक चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत बनाना है।

सम्मेलन में देश के प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सक एवं विषय-विशेषज्ञ विभिन्न समसामयिक विषयों पर व्याख्यान देंगे। इनमें व्यावसायिक रोग, औद्योगिक स्वास्थ्य, आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन, जीवनशैली संबंधी बीमारियां, मानसिक स्वास्थ्य तथा खनन क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार जैसे विषय शामिल रहेंगे।

सीमेकॉन (CIMECON) 2026 का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न सहायक कंपनियों के चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले शोध-पत्र होंगे। इन शोध-पत्रों के माध्यम से खनन क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचार, फील्ड स्टडी एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा किया जाएगा।

यह सम्मेलन कोल इंडिया के चिकित्सा नेटवर्क के बीच ज्ञान-विनिमय, समन्वय और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सामूहिक प्रयास को सुदृढ़ करेगा। SECL द्वारा आयोजित यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है और खनन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Continue Reading

कोरबा

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

Published

on

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता

  • 95 प्रतिशत लोगों ने पक्ष में दिया अपना समर्थन
  • ⁠हजारों स्थानीय लोगों को नौकरी तथा इतने ही स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर

कोरबा; 27 फरवरी 2026। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के क्षमता विस्तार के लिए शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई। कलेक्टर कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पर्यावरण स्वीकृति के आदेश के लिए जनसुनवाई 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से ग्राम सरगबूंदिया स्थित शासकीय स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की गई। जिसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में कोरबा के अतिरिक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, कोरबा के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर साहू मौजूद थे। इसके साथ ही एसडीएम सरोज कुमार महिलांगे, कार्यपालक अभियंता प्रसन्ना सोनकर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। अदाणी पॉवर लिमिटेड से पर्यावरण विभाग प्रमुख आर एन शुक्ला ने केपील परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनसुनवाई लगभग 2.30 घंटे तक चली। जिसमें बरपाली तहसील के ग्राम खोड्डल, पताड़ी, सरगबूंदिया,पहंदा, बरीडीह, तिलकेजा इत्यादि सहित कुल 12 गांव के हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सभा में ग्रामीणों द्वारा मुख्यरूप से क्षेत्र के विकास, नौकरी और स्वरोजगार के लिए उचित प्रबंध सहित कई बातों तथा सुझावों को पीठासीन अधिकारी ने बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनकर कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया।

इस तरह जन सुनवाई में पधारे 95 फीसदी लोगों ने अदाणी पॉवर लिमिटेड के केपील की 800 मेगावाट की दो इकाईयों के क्षमता विस्तारण का समर्थन किया। लोक सुनवाई में उपस्थित सरपंचों में ग्राम पताड़ी के प्रधान सिंह ठाकुर, सहित ग्राम पहंदा की श्रीमती संगीता कंवर, सरगबुँदिया के अश्वनी कुमार तंवर, ढ़नढ़नी के कन्हैय्या बिंझवार, खोड्डल की श्रीमती निकिता सिंह, संडैल की श्रीमती उषा धनंजय बिंझवार, बरीडीह की श्रीमती रिंकी कंवर, कटबितला की श्रीमती अचला कंवर, ग्राम अखरापाली की श्रीमती गीता बाई मांझी, उरगा की श्रीमती ललिता बाई जगत, बरपाली के भुनेश्वर बिंझवार तथा तिलकेजा की श्रीमती तेरस बाई सहित सभी ग्राम सचिव व हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने समर्थन में अपनी बात रखी। इसके अलावा तिलकेज से किशन साव, भाजपा अखरापाली की जनपद सदस्य श्रीमती कमलेश्वरी कंवर व अजय कंवर, जनपद के पूर्व अध्यक्ष और बरपाली तहसील के अग्रवाल समाज के अध्यक्ष किशन अग्रवाल भाजपा उरगा के मंडल अध्यक्ष किशन साव तथा भाजपा बरपाली के मंडल अध्यक्ष राजू साहू ने कहा, कि केपील संयंत्र के क्षमता विस्तारण से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने के साथ ही हजारों लोगों को नई नौकरियां मिलने की संभावनाएं और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए अपनी सहमति प्रदान करने की बात कही।

रिसदिहापारा की एक महिला ग्रामीण श्रीमती भारती कुर्रे ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि, “कोरबा पॉवर लिमिटेड के आने से हमारे गाँव में विकास के कई कार्य बड़ी ही तेज गति से संचालित हो रहे हैं। गांवों की सड़कें अब सोलर लाइट से जगमगाने लगी हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी शाला विकास के साथ साथ विद्यार्थियों को बैग सहित कापी, जेमेट्री बॉक्स इत्यादि भी बाँटे गए। जिसमें सभी आसपास के गांव इनकी सभी कार्यक्रमों से लाभान्वित हैं। इसलिए मैं अदाणी कोरबा पॉवर लिमिटेड के संयंत्र विस्तारण का समर्थन करती हूँ।“

सभा में ग्राम पहंदा की सरपंच श्रीमती संगीता कंवर ने कहा कि, “जब से अदाणी पॉवर लिमिटेड हमारे गांव में आया है तब से हमारे गांव में विकास की लहर उठ गई है। यहां अब गांव की सड़कों में अब उजाला पसर गया है। वहीं हमें पीने के लिए अब शुद्ध पानी मिलने लगा है। अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक सहभागिता के कार्यों से सभी पास के ग्रामों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका के कार्ये से लोगों का समुचित विकास हो रहा है। इसलिए मैं हमारे गांव तथा क्षेत्र में अदाणी पॉवर लिमिटेड के विस्तार का समर्थन करती हूँ।“

उल्लेखनीय है कि अदाणी पॉवर लिमिटेड की कोरबा जिले के बरपाली तहसील में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड में सब क्रिटिकल तकनीक की 300 मेगावाट की दो इकाइयां अर्थात कुल 600 मेगावाट की क्षमता विगत पंद्रह सालों से संचालित है। जिसके सामाजिक सराकारों के तहत आसपास के करीब 25000 से अधिक जनसंख्या वाले 12 से अधिक ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जन सुनवाई के सफल होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहीर की।

जनसुनवाई के अंत में अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्रोजेक्ट प्रमुख सी वी के प्रसाद ने कहा कि, “परियोजना के आने से जहां रोजगार सृजन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं सामाजिक सरोकारों के जरिए ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के नए आयाम खुलेंगे। अदानी पॉवर क्षेत्र में रोजगारोन्मुख, विकासात्मक तथा ग्रामों के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।“ उन्होंने जनसुनवाई में कंपनी की पक्ष में अपने विचार रखने उपस्थित सभी ग्रामीणजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, हितधारकों, तथा जनसुनवाई के आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:IAS कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार कलेक्टर, 11 अफसरों को सरकार ने दी नई जिम्मेदारियां

Published

on

रायपुर,एजेंसी। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इसके साथ ही कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सीआर प्रसन्ना (2006 बैच), सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं कुलदीप शर्मा (2014 बैच), रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पद पर पदस्थ किया गया है।

देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बनाया गया है, साथ ही उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर पद पर यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

इसी प्रकार सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) और संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) को यथावत पदस्थ किया गया है।

आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है, जिसे वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त) यथावत रहेंगे तथा तरूण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है।

पढ़ें आदेश की कॉपी

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677