कोरबा
मंत्री देवांगन के मुख्य अतिथ्य तथा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी की अध्यक्षता में हुआ सामुदायिक भवन का भूमि पूजन
वार्ड वासियों की बहू प्रतिक्षित मांग हुई पूरी
कोरबा। नगर निगम के टीपी नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3, डी डी एम रोड साईं मंदिर के पीछे 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की।

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों की लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भवन के निर्माण से स्थानीय कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
कोरबा
होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर जिले में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। शासन के निर्णय के अनुसार 04 मार्च 2026, बुधवार को जिस दिन रंग खेला जाएगा, उस दिन संपूर्ण कोरबा जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
इस आदेश के तहत जिले की समस्त देशी, विदेशी, प्रीमियम और कंपोजिट मदिरा दुकानें, साथ ही एफ.एल.-3, एफ.एल.-3(क) और अहाता पूर्णतः बंद रखे जाएंगे। उक्त अवधि में मदिरा का किसी भी प्रकार का संव्यवहार अथवा क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 3 मार्च 2026 को निर्धारित समय के पश्चात सभी दुकानों को सीलबंद कराएं और क्षेत्र में सघन गश्त कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न हो पाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत होली पर्व पर सघन कार्यवाही:94 लोग के विरुद्ध की गई कार्यवाही
असामाजिक तत्व, गुंडागर्दी /अड्डे बाज़ी करने वाले 33 लोगों पर वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल
बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों पर सख्त कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 01.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, शांति भंग करने की आशंका एवं रात्रि में बेवजह घूमकर अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान—

▪️बिना नंबर प्लेट वाहनों पर 10 चालानी कार्रवाई की गई।
▪️तीन सवारी वाहन चलाने वाले 51 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।
▪️शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
▪️रात्रि में बेवजह घूमने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। वहीं धारा 126 (B), 135(3) बीएनएसएस के तहत 83 प्रकरणों में 94 आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग
कोरबा
Coal India Medical Conference – CIMECON 2026 Concludes Successfully
Dr. Vinay Ranjan, Director (HR), Coal India Limited Graces the Valedictory Ceremony
Bilaspur/Korba. The three-day national conference, Coal India Medical Conference – CIMECON 2026, hosted by South Eastern Coalfields Limited (SECL), Bilaspur, concluded successfully today on 02 March 2026.

The valedictory ceremony was graced by Dr. Vinay Ranjan, Director (Human Resources), Coal India Limited, as the Chief Guest. The function was presided over by Shri Biranchi Das, Director (HR), SECL. Senior officials present on the occasion included Dr. Somshubhro Gupta, Head of Medical Services, Coal India; Dr. Shrutidev Mishra, Chief of Medical Services, SECL; Dr. Arihant Jain, Deputy Chief Medical Officer, along with a large number of senior doctors and officers.

Addressing the gathering, Dr. Vinay Ranjan expressed pride in Coal India’s robust medical network comprising nearly 1,200 dedicated doctors serving across 16 major hospitals and more than 80 peripheral hospitals in various coalfield regions of the country. He emphasized that doctors are not only healthcare providers but also vital pillars of organizational productivity and efficiency, stating that a healthy workforce forms the foundation of sustained high performance. He underscored the importance of leveraging modern technology, digital health monitoring, and data analytics in medical services, noting that the healthcare systems of the future must be technology-enabled, transparent, and outcome-oriented.
Over the course of three days, the conference featured pre-conference workshops, scientific sessions, and technical presentations. More than 250 doctors and medical experts from reputed institutions across the country, along with medical professionals from Coal India and its subsidiary companies, presented research papers and case studies. Detailed deliberations were held on key topics including occupational diseases in mining areas, emergency medical management, advanced diagnostic techniques, telemedicine, digital health monitoring, and hospital management systems.
During the closing ceremony, awards were presented to winners of the Best Case Presentation, and certificates were distributed to participants.
CIMECON 2026 served as a dynamic platform for knowledge exchange, experience sharing, and fostering innovation in medical services across Coal India’s healthcare ecosystem.
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
