कोरबा
लेट लतीफ़ स्टाफ और इलाज देख कर बिफरे पार्षद:दीपका स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, गर्भवती-इमरजेंसी मरीज घंटों इंतजार को मजबूर, लोगों में आक्रोश
कोरबा। कोरबा के दीपका के एक बड़े स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह गंभीर लापरवाही सामने आई। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को घंटों तक डॉक्टर और स्टाफ का इंतजार करना पड़ा, लेकिन तय समय पर कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस अव्यवस्था के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो वहां कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। जब संबंधित कर्मचारी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वे सुबह 10 बजे से पहले नहीं आ सकतीं। इससे मरीजों में नाराजगी और बढ़ गई।

इलाज के लिए डॉक्टर नर्स का घंटों इंतज़ार करते मरीज
मरीजों को समय पर नहीं मिल पा रहा इलाज
इसी दौरान एक मरीज ने बताया कि उसे शुक्रवार रात कुत्ते ने काट लिया था। वह रात में भी इंजेक्शन लगवाने स्वास्थ्य केंद्र आया था, लेकिन तब भी इलाज नहीं मिल सका। शनिवार सुबह 8 बजे से वह फिर से इंतजार कर रहा था, लेकिन लंबे समय तक कोई स्टाफ नहीं पहुंचा। दीपका बस्ती की एक महिला अपनी गर्भवती बहू को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। बहू को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी, लेकिन जिस डॉक्टर को दिखाना था वे भी अनुपस्थित थे। मजबूरन उन्हें भी काफ देर तक इंतजार करना पड़ा।

आक्रोशित मरीज और पार्षद
अचानक खुद के इलाज को पहुंचे पार्षद तो देखा
इसी बीच पार्षद अविनाश यादव भी इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का निर्धारित समय सुबह 9 बजे है, लेकिन 11 बजे तक भी रिसेप्शनिस्ट नहीं पहुंची थी। उनके अलावा कई अन्य मरीज भी आधे घंटे से अधिक समय से डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे।
पूछने पर कहा गया “आ रहे होंगे”
पार्षद ने इस लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने मौके पर मौजूद एक डॉक्टर से पूछा कि डॉक्टर समय पर क्यों नहीं आ रहे हैं। इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया कि “आ रहे होंगे।” यह सुनकर पार्षद ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी व्यक्त की।

फार्मेसी, पैथोलॉजी कक्ष, प्रसव कक्ष और औषधि कक्ष भी बंद पाए गए
अधिकतर रूम्स में ताले जड़े थे
स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति और भी चिंताजनक थी। एंट्री कक्ष पर ताला लगा मिला, जबकि फार्मेसी, पैथोलॉजी कक्ष, प्रसव कक्ष और औषधि कक्ष भी बंद पाए गए। इस अव्यवस्था के कारण इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।


कोरबा
22 से 26 जून तक आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में कोरबा जिले की होगी सहभागिता
कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन 22 जून को सुबह 7 बजे रायपुर से विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजनों का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे।
जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले के दल में शामिल सभी सहभागी 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।
कोरबा
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना
कोरबा। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं उन्हे सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव/स्वीकृति की तिथि निर्धारित की गई है। नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि क्रमशः 30 जून तक, 30 सितंबर तक, 30 नवंबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। नवीन हेतु विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन प्राप्ति तिथि 30 अगस्त, 30 सितंबर तक, 30 अक्टूबर तक एवं 30 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन नवीनीकरण के लिए 20 जून 2026 एवं नवीन आवेदन के लिए 01 अगस्त 2026 से छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किये जायेंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।
कोरबा
योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर बनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का हिस्सा
पंजीकृत प्रतिभागियों को मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 21 जून को जिलेभर में होगा सामूहिक योगाभ्यास
कोरबा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 07 बजे से 7.45 बजे तक जिले सहित पूरे प्रदेश में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में इस जन स्वास्थ्य अभियान से जुड़ने की अपील की गई है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवा समूहों सहित सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागरिक एवं संस्थाएं ‘योग संगम पोर्टल’ पर पंजीयन कर सकते हैं।’ पंजीयन, आयोजन एवं सहभागिता संबंधी समस्त जानकारी https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam
पर उपलब्ध है। कार्यक्रम के आयोजन उपरांत संबंधित फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाने पर प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ’गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ स्थापित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसके लिए देशभर में अधिक से अधिक लोगों को योग कार्यक्रम से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के नागरिक भी योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर इस राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बन सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे योग दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी योग से जोड़ें।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
