Connect with us

देश

Petrol-Diesel को लेकर नया अपडेट, कीमतों की बढ़ोतरी पर आ गया सरकार का बड़ा बयान

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। ईरान से जुड़े युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर सकती है।

PunjabKesari

हालांकि, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस तरह की खबरें भ्रामक और शरारतपूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य लोगों के बीच डर और घबराहट फैलाना है। सरकार के अनुसार, पिछले चार वर्षों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही, सरकार और तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ आम जनता पर न पड़े, इसके लिए लगातार कदम उठाए हैं।

Continue Reading

देश

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु में शाम पांच बजे तक 82.24 प्रतिशत हुआ मतदान, 234 सीटों पर हो रहा है चुनाव

Published

on

चेन्नई,एजेंसी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। चुनाव आयोग के आकड़े मुताबिक शाम पांच बजे तक 82.24 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ है। जबिक दोपहर तीन बजे तक 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान प्रतिशत को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि मतदाताओं में इसको लेकर खासा उत्साह है। तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक तो भी मतदाता लाइन में लगे हैं वह अपने मताअधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। 
भीषण गर्मी के बावजूद सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाता कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिये। जिससे मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता है। राज्य के नामक्कल जिले में शुरुआती छह घंटों में अपराह्न तीन बजे तक सबसे अधिक 76.43 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 61.95 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 68.13 प्रतिशत मतदान हुआ और इसके अलावा अन्य 18 जिलों में 70 प्रतिशत से ऊपर और 17 जिलों में 70 से नीचे प्रतिशत रहा है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Tamil Nadu Live Voting update
-प्रमुख हस्तियां सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहीं। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों के पास भी मताधिकार है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
-भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु में 17.69%  मतदान दर्ज किया गया।
-कमल हासन ने बेटी श्रुति हासन के साथ मतदान किया।
-कुछ केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में मामूली तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया शुरू होने में थोड़ी देरी हुई, जिन्हें बाद में ठीक कर दिया गया या बदल दिया गया। लोग, विशेष रूप से महिलाएं, अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में कतारों में खड़ी देखी गई। 
-सबसे पहले मतदान करने वालों में अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी शामिल थे, जो राज्य में राजग का नेतृत्व कर रहे हैं और गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी हैं। 

इनके अलावा भाजपा की मायलापुर से उम्मीदवार और पुड्डुचेरी एवं तेलंगाना की पूर्व उपराज्यपाल सुश्री तमिलिसाई सौंदरराजन, प्रसिद्ध फिल्म युगल सुंदर सी. (जो न्यू जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मदुरै सेंट्रल से अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं), उनकी पत्नी और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष  खुशबू सुंदर, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, नाम तमिलर काची के संस्थापक और अभिनेता-निर्देशक सीमान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम, मक्कल निधि मय्यम के संस्थापक और राज्यसभा सांसद कमल हासन एवं उनकी पुत्री अभिनेत्री श्रुति हासन, तमिलगा वेत्री कज़गम के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय ( जिनकी पार्टी पहली बार अकेले सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ रही है), देमुद्रक की महासचिव प्रेमलता विजयकांत, सत्तारूढ़ द्रमुक के मंत्री और पूर्व मंत्री तथा सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता अजीत कुमार, शिवकार्तिकेयन, निर्देशक मणिरत्नम और उनकी पत्नी अभिनेत्री सुहासिनी मणिरत्नम जैसी फिल्मी हस्तियां मतदान करने वालों में शामिल थीं। 

वहीं चेन्नई के थिरुवनमियूर इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र पर अजीत कुमार ने अपना वोट डाला। प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी था। लोकप्रिय अभिनेता अन्य मतदाताओं के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। 

#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Senior Congress leader P Chidambaram casts his vote and shows his inked finger, at a polling station in Karaikudi, Sivaganga. pic.twitter.com/5rRqLmFtCk

— ANI (@ANI) April 23, 2026

चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। राज्य भर में कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। इनमें से 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों की विशेष निगरानी की जा रही है।

मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग 300 कंपनियों को भी लगाया गया है और उन्हें पूरे राज्य भर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत राज्य के लगभग 1.50 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किए गये हैं। इनमें 1.18 लाख नियमित पुलिसकर्मी, तथा 20,000 कर्मी रैपिड एक्शन फोर्स, होम गाडर्, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शामिल हैं।

राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने उतरे हैं, जिनमें 443 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में 5.67 करोड़ मतदाताओं में से 2.70 करोड़ से अधिक पुरुष, 2.89 करोड़ महिलाएं और 7,728 उभयलिंगी मतदाता हैं। राज्य में 18-19 आयु वर्ग में कुल 12.51 लाख तथा 20-29 आयु वर्ग में 1.05 करोड़ मतदाता हैं। मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सील करके मतगणना केंद्रों के‘स्ट्रॉन्ग रूम’में ले जाया जाएगा, जहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t

— ANI (@ANI) April 23, 2026

तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ द्रविड़ मनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन और उसके मुख्य प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक-भारतीय जनता पाटर्ी गठबंधन के बीच है। इस बार अभिनय की दुनिया से राजनीति के अखाड़े में उतरे अभिनेता सी जोसफ विजय की पाटर्ी तमिलगा वेत्री कषगम ने कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे।

Continue Reading

देश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रदेश में जायद 2026 सीजन की तैयारियों के तहत सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान तेज कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष रूप से उन गांवों पर फोकस किया जा रहा है जहां अब तक रजिस्ट्री का सैचुरेशन कम है। अभियान के तहत सभी भूमिधर किसानों को शामिल किया जाएगा, चाहे वे पीएम किसान योजना के लाभार्थी हों या नहीं।

किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलों को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणाएं, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन और ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि हर किसान तक जानकारी पहुंच सके और रजिस्ट्रेशन में तेजी आए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 15 मई 2026 से फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी जाएगी। इसके बिना किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं, उर्वरकों और बीज का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में किसानों को समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कराने की सलाह दी गई है।

इसी क्रम में जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे भी निर्धारित समयसीमा में संचालित किया जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 1 मई से 31 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से फसलों का सटीक आंकलन कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Continue Reading

देश

ममता ने सरकार पर बोला हमला, कहा- जीत के दावे कैसे कर रही BJP… क्या फिक्स कर रखी है EVM?

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में राज्य विधानसभा की 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 167 महिलाओं सहित 1,478 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए जनता आज मतदान कर रही है। इस दौरान ममता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि SIR के विरोध में बंपर वोटिंग बंगाल की जनता कर रही है। अमित शाह अफसरों को धमकाने के लिए बंगाल आए हैं। बीजेपी जीत के कैसे दावे कर रही है क्या बीजेपी ने EVM फिक्स कर रखी है? हालांकि दोनो पार्टियां जीत के दावे कर रही है फिलहाल ये तो जनता ही तय करेगी कि बंगला का ताज किसके सिर बंधेगा। इसका फैसला 4 मई हो ही होगा। 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 18.76% मतदान दर्ज किया गया। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से 18.76% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677