कोरबा
नेपाल में आयोजित एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अनुज अग्रवाल दिखाएंगे दम
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बॉक्सर का बढ़ाया हौसला
कोरबा। थाई बॉक्सिंग ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित एशियन थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो दिनांक 08 मई से 11 मई तक नेपाल ( पोखरा ) में आयोजित होगी। जिसमें चार देशों की टीम श्रीलंका,भारत, फिलीपीन और नेपाल देश भाग ले रही है । जिसमें थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ से कुल 05बॉक्सर्स और 02 ऑफिसियल में अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजेश कुमार भी टीम के साथ रवाना हुए । जिसमें कोरबा जिले से ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी से अनुज अग्रवाल का चयन एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है । जो यूथ सीनियर – 57 किलो ग्राम वजन वर्ग में हुआ है । साथ ही उनके कोच अजीत कुमार शर्मा ने बताया इससे पहले अनुज अग्रवाल ने 03 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए 02 स्वर्ण और 01 रजत पदक प्राप्त किया है । उसी के आधार पर इसका चयन एशियन थाई बॉक्सिंग के लिए हुआ ।

प्रतियोगिता में जाने से पहले अनुज अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से आशीर्वाद लिया ।
जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग उपाध्यक्ष एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महांत्री नरेंद्र देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ा अधिकारी जी वी गवेल , पूर्व सहायक क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन, छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, उपाध्यक्ष रविंद्र साहू , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार , ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं टेक्निकल डायरेक्टर अजीत शर्मा, रेफरी कमेटी हेड महेश देवांगन,लल्लू यादव सर ,विवेकानंद गोपाल, हार्दिक दुरेजा, मुस्कान जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, शुभम दास,पूजा मिश्रा , आलोक शर्मा , प्रीति चौहान, आश्रिता चौहान ,हर्ष यादव, शेन एलेक्स, मनीष पांडे, आदि सभी ने बॉक्सर्स अनुज अग्रवाल को खेल में अच्छा प्रदर्शन एवं स्वर्ण पदक जीतकर आने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।
कोरबा
देवेंद्र यादव बोले- भाजपा छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही:कोरबा में कहा- कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, कुशासन ज्यादा दिन नहीं टिकेगा
कोरबा। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को कोरबा के कटघोरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। देवेंद्र यादव कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार अपराध गढ़ बना रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, दुष्कर्म, मारपीट और आगजनी जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें जिंदा जलाने के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार आंकड़ों में उलझकर वास्तविक स्थिति से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। देवेंद्र यादव ने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
जबकि गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं।

देवेंद्र यादव अंबिकापुर प्रवास के दौरान कटघोरा पहुंचे थे, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
संघर्ष तेज करने का ऐलान
देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी और जल, जंगल, जमीन के साथ-साथ आदिवासी, दलित व पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेगी। उन्होंने सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने की चेतावनी दी।
2028 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा
विधायक ने दावा किया कि यह “कुशासन की सरकार” अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और युवाओं में आक्रोश है, जो कांग्रेस के साथ खड़े हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2028 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है जब हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत किया जाए। उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया।
कांग्रेस केवल विपक्ष की भूमिका नहीं निभाएगी, बल्कि पीड़ितों के साथ खड़ी होकर उन्हें न्याय दिलाएगी। उन्होंने प्रदेश में फैली अराजकता को खत्म करने के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
कोरबा
कोरबा के बिजली के खंभे पर लगी आग:तारों में चिंगारियों से भड़की, स्थानीय लोगों ने पाया काबू, बिजली आपूर्ति बाधित
कोरबा। कोरबा के पंप हाउस वार्ड नंबर 16 में देर रात एक बिजली के खंभे पर अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना बजरंग अग्रवाल के घर के पास हुई, जहां खंभे पर फैले विद्युत तार मकड़ी के जाल की तरह जलकर खाक हो गए। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग देर रात शुरू हुई और खंभे से लगातार चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया। तारों के गुच्छे में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में भी चिंगारियां फैलने लगीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
घटना स्थल पर कई मकान खंभे के काफी पास हैं और बिजली के तार घरों की छतों के ऊपर से गुजरते हैं। ऐसे में लोगों को डर था कि आग यदि फैलती तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
आग लगने की सूचना मिलते ही वार्डवासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाल्टी और डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगर समय रहते प्रयास नहीं किया जाता तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।
बिजली आपूर्ति हुई बाधित
आग बुझाने के दौरान एहतियातन पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे स्थानीय लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी तुरंत विद्युत विभाग को दी गई।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। उनका कहना है कि खंभे पर बेतरतीब ढंग से लटके तारों में स्पार्किंग होने से आग भड़की। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी अवैध कनेक्शन और ओवरलोडिंग की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। वार्डवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि शहर में बिजली के खंभों पर लगे जर्जर और अवैध तारों को हटाकर नई सुरक्षित लाइन बिछाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।
कोरबा
कोरबा में कार एक्सेसरीज दुकान में आगजनी,आरोपी CCTV में कैद:एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ा गया, दुकानदार दहशत में, पुलिस तलाश में जुटी
कोरबा। कोरबा में सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ‘द कार स्टूडियो’ में आगजनी की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दुकान को आग के हवाले करने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे दुकानदार दहशत में है।

यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी। दुकान संचालक सेवन लाल राठौर जब अपनी किराए की दुकान के पीछे चल रहे निर्माण कार्य को देखने पहुंचे, तो उन्होंने दुकान का शटर जला हुआ पाया। दुकान के अंदर कार सजावट का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दो आरोपी डिब्बे में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पदार्थ को दुकान के अंदर फेंका और आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आरोपी खुद उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। कुछ ही सेकंड में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

सेवन लाल राठौर ने बताया कि उन्हें पुरानी रंजिश के चलते आगजनी की आशंका है। उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। इसके बावजूद, एक सप्ताह बीत जाने पर भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दुकानदार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनका डर और बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका मानना है कि अगर समय रहते आरोपियों को नहीं पकड़ा गया, तो उनके हौसले और बुलंद होंगे। दुकानदार ने पुलिस से फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
