रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होगा सम्मान समारोह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त अपरान्ह 3.00 बजे होगा आयोजन कोरबा। कोरबा के जानेमाने उद्योगपति, समाजसेवी एवं द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस मल्टीपल काउंसिल चेयरमेन, डिस्ट्रिक्ट 3233सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के सेवा के इतिहास में एक और सम्मान जुड़ने जा रहा है। 14 अगस्त को रायपुर में आयोजित एक बेहद और खास सम्मान समारोह में उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया जाएगा। लिटिल जिनियस अकेडिमिक काउंसिल, रेडिएंट टैलेंट बुक ऑफ रिकार्ड, ज्ञान उदय फाउंडेशन, वर्ल्ड सेवन वंडर्स पब्लिकेशन एवं नेचर पाथ प्रोजेक्ट के तत्वावधान में रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में अपरान्ह 3.00 बजे से आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को देश की विभूतियों के हाथों छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। कोरबा के लिए गर्व का क्षण उक्त राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में कोरबा से एक मात्र छत्तीसगढ़ रत्न पाने वाले पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का चयनित होना कोरबा के लिए गर्व का विषय है। इस समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाता है। लायन राजकुमार अग्रवाल का चयन पीड़ित मानवता की सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है। उक्त सम्मान समारोह में देश की सीमा पर तैनात हमारे जवानों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा देशभर के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
संस्था द्वारा लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को ऐसा भेजा गया आमंत्रण पत्र
प्रतिष्ठा में , पीएमजेएफ लायन डॉ राजकुमार अग्रवाल ( पूर्व प्रान्तपाल , डि. 3233 सी ) , कोबरा , छत्तीसगढ़
विषय : राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ‘ सम्माननीय पुरस्कारार्थी ‘ के रुप में संपूर्ण अपनत्व के साथ आपकी गरिमामयी उपस्थिती हेतु सादर निवेदन |
आदरणीय महोदय , सादर प्रणाम !
हमें अत्यंत गौरव , हर्ष एवं आत्मीय प्रसन्नता के साथ आपको यह अवगत कराते हुए सम्मान का अनुभव हो रहा है कि , भारतीय स्वतंत्रता की पावन पूर्वसंध्या पर ‘ अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह – 2026 ‘ का भव्य एवं राष्ट्रीय स्तर का आयोजन आगामी 14 अगस्त 2026 ( शुक्रवार ) कों छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी रायपुर में होने जा रहा है ।
यह महासम्मेलन मात्र एक सांस्कृतिक अथवा सामाजिक आयोजन नहीं है , अपितु राष्ट्रभक्ति , राष्ट्रीय एकात्मता , समाज – जागरण , भारतीय संस्कृति , सैन्य सम्मान तथा राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित एक विराट राष्ट्रीय अभियान है । इसका उद्देश्य देश के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों , समाजसेवियों , शिक्षाविदों , साहित्यकारों , कलाकारों , राष्ट्रसेवक तथा प्रेरणादायी कर्मयोगियों को एक मंच पर एकत्रित कर राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है ।
इस गौरवशाली महाआयोजन में भारतीय सेना के वीर जवानों का विशेष सम्मान करनेवाले असाधारण संकल्प का परिचय , विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सत्कार एवं पुरस्कार वितरण , महत्वपूर्ण ग्रंथो का प्रकाशन , राष्ट्रनिर्माण एवं समाज -जागरण विषयक प्रबोधन सत्र , देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृतियों का सामूहिक प्रस्तुतीकरण तथा अनेक प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
‘ एक भारत – श्रेष्ठ भारत ‘ की भावना को साकार करनेवाला यह महासम्मेलन राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों , विचारों , सामाजिक प्रतिनिधियों एवं प्रतिभाओं का एक अद्वितीय संगम होता है , जो भारतीय संस्कृति , राष्ट्रीय गौरव एवं सामाजिक समरसता कों नई दिशा एवं नई ऊँचाइयां प्रदान करता है |
विगत 10 वर्षों सें यह महासम्मेलन समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय , अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने की गौरवपूर्ण परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है | इसी कारण यह आयोजन आज देश के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित राष्ट्रीय समारोहों में अपना विशिष्ठ स्थान स्थापित करता है ।
हमारी यह विनम्र भावना है कि आप हमारी इस भूमिका एवं उद्देश्य सें सम्यक रुप सें अवगत हो | अत: इस पावन अवसर पर आपसे सादर निवेदन है कि आप संपूर्ण आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ अपनी बहुमूल्य , गरिमामयी एवं प्रेरणादायी उपस्थिती प्रदान कर इस राष्ट्रीय महासम्मेलन की शोभा , गौरव एवं सफलता में अभिवृद्धि करें तथा हमें अनुगृहीत करने का सौभाग्य प्रदान करें ।
आपके विश्वास , सहयोग एवं स्नेह के प्रति हम हृदय सें कृतज्ञ है ।
कृपया इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर हमें अनुगृहीत करने की कृपा करें ।
साधुवाद !
✍️ मुख्य संयोजक , अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन , रायपुर , छत्तीसगढ़
समारोह दिनांक : 14 अगस्त , 2026 ( शुक्रवार ) । समय दोपहर 3 बजे ( मध्यान्ह )
समारोह स्थान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरिएम , रायपुर , छत्तीसगढ़
दीपका महाप्रबंधक कार्यालय में तालाबंदी आंदोलन के बाद बिलासपुर में सीएमडी सभागार में हुई मैराथन चर्चा
बसाहट, मुआवजा, मकान नापी, सोलसियम और अविलंब नौकरी जैसी प्रमुख मांगों पर SECL प्रबंधन के साथ बनी सकारात्मक सहमति
बिलासपुर/कोरबा। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के कुशल नेतृत्व में हरदीबाजार, रेंकी और सराईसिंगार के भूविस्थापितों की वर्षों पुरानी जायज मांगों को लेकर एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी सभागार में एक महत्वपूर्ण व उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई ।
उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को भूविस्थापितों ने अपनी मांगों के समर्थन में दीपका महाप्रबंधक के मुख्य गेट पर 8 घंटे तक ऐतिहासिक तालाबंदी आंदोलन किया था, तीन दौर की वार्ता के बाद एसडीएम कटघोरा नितिन दुबे और जीएम दीपका की मध्यस्थता से आज 21 सितंबर सोमवार को बिलासपुर मुख्यालय में बैठक आयोजित करने की सहमति बनी थी।
सोमवार को आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में एसईसीएल प्रबंधन की ओर से निदेशक (कार्मिक/डीएचआर) बीरंची दास निदेशक (तकनीकी/पीएंडपी), मोहपात्रा जीएम (एलएंडआर), बिपिन कुमार लाल और दीपका जीएम अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं और भूविस्थापितों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा हुई, तथा सहमति बनी:-
पूर्ण विकसित बसाहट:- सुपेतपारा बाईपास के पास उतरदा की जमीन पर सहमति न बनने के पश्चात, जयंती नगर को ही पूर्ण रूप से सर्वसुविधायुक्त विकसित कर भूविस्थापितों को बसाहट देने पर सहमति बनी ।
मकान नापी एवं सोलसियम मुआवजा:- 2004-2010 अधिग्रहण के पश्चात खरीदी-बिक्री के बाद बने मकानों के नापी के आधार पर मकान मालिकों को सोलसियम सहित मुआवजा देने पर गहन विचार हुआ ।
ड्रोन सर्वे के मकानों पर 100% मुआवजा:- ड्रोन सर्वे के बाद बने मकानों को नया मानकर की गई 60% कटौती के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए, उन्हें पूर्ण सोलसियम के साथ 100% मुआवजा राशि स्वीकृत करने पर सार्थक चर्चा हुई ।
2004 अधिग्रहण नीति के तहत नौकरी:- वर्ष 2004 के अधिग्रहण के समय लागू नीतियों के तहत हर खाते पर नौकरी देने के विषय पर एसईसीएल प्रबंधन ने विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया ।
अधिग्रहण एवं बसाहट:- शेष बचे 212 एकड़ भूमि के अधिग्रहण और बसाहट के संदर्भ में भी जल्द रुख स्पष्ट किया जाएगा ।
अन्य गांवों के लंबित मामले:- अमगांव, दर्राखांचा, जोकही, डबरी, मलगांव और सुवाभोड़ा के भूविस्थापितों के बचे हुए रोजगार, मुआवजा व बसाहट से जुड़े प्रकरणों को 15 दिनों के भीतर अविलंब निपटाने पर पूर्ण सहमति बनी ।
मकान न तोड़े जाने का निर्देश:- जब तक मुआवजा राशि का पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता, तब तक हरदीबाजार में किसी भी मकान को नहीं तोड़ा जाएगा ।
बैठक के अंत में एसईसीएल निदेशकों की टीम ने आश्वस्त किया कि भूविस्थापितों द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर गहराई से विचार कर आगामी 4 से 5 दिनों के भीतर लिखित में आधिकारिक निर्णय सौंप दिया जाएगा ।
बैठक में विधायक प्रेमचंद पटेल के साथ हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर, उपसरपंच रेखा जायसवाल, श्यामू जायसवाल, रघुराज सिंह उईके, नरेश टंडन, व्यास राठौर, महेंद्र राठौर, राजेश जायसवाल, शिव यादव, फिरोज खान, जगदीश अग्रवाल, अनिल टंडन, मन्नु राठौर, राजाराम राठौर, प्रदीप पांडेय, ममता ओग्ररे, प्रेम डिक्सेना, शशीधर सोनी, सुरेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर, इंद्रभूषण ओढ़े, सुधीर कंवर, चंद्रिका प्रजापति, दिलीप राठौर, कमलेश राठौर, पंकज धुर्वा, रमन कुल्हाड़े ,गणेश श्रीवास सहित भारी संख्या में भूविस्थापित ग्रामीण उपस्थित रहे ।
25 सितंबर तक जिले के पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर
कोरबा, 21 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत कटघोरा में 23 सितंबर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 24 सितंबर तथा जनपद पंचायत कोरबा में 25 सितंबर 2026 को शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा चयनित स्थान पर आयोजित होंगे। शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु उपस्थित कराने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन कराने, शिविर स्थल तक दिव्यांगजनों को लाने-ले जाने की व्यवस्था करने तथा आवश्यक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायतों को सौंपी गई है। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर चिकित्सकीय दल एवं विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाकर चलित चिकित्सा इकाई के माध्यम से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक प्रपत्रों की व्यवस्था तथा सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा द्वारा शिविर में पंजीयन एवं आवश्यक समन्वय की व्यवस्था की जाएगी। जनसंपर्क विभाग द्वारा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड की छायाप्रति तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना होगा। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को संबंधित शिविर में उपस्थित होकर शासन की सुविधाओं का लाभ उठाएं। दिव्यांगजनों के लिए यह शिविर प्रमाण पत्र से लेकर आवश्यक सहायक उपकरण तक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
सुश्री ज्योति कंवर को मिली उच्च शिक्षा के लिए रूपये 53 हजार 500 की आर्थिक सहायता कलेक्टरकुणाल दुदावत ने बढ़ाया मेधावी छात्रा का हौसला
कोरबा, 21 सितंबर 2026। कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी प्रतिभा और लक्ष्य के मार्ग में बाधा न बनें। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में डीएमएफटी कोरबा अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से जिले के अनेक मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। इसी क्रम में आज विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम मुड़कछार निवासी सुश्री ज्योति कंवर को उच्च शिक्षा के लिए रूपये 53 हजार 500 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ज्योति कंवर को सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सुश्री ज्योति कंवर ने कक्षा 12वीं की शिक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय से पूर्ण करने के बाद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी मेहनत और प्रतिभा के परिणामस्वरूप उनका चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में हुआ है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के उनके इस सपने को पूरा करने में डीएमएफटी की शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता महत्वपूर्ण साबित होगी। आर्थिक सहयोग प्राप्त होने पर सुश्री ज्योति कंवर ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उन्हें अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।