Connect with us

कोरबा

तेज बारिश के बीच उत्साह से निकली स्वतंत्रता दौड़, सद्भावना एवं एकता का दिया संदेश

Published

on

कलेक्टर दुदावत एवं एसपी श्री तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

कोरबा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का संदेश देने के लिए 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। तेज बारिश के बीच भी जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, युवाओं एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता निभाई।

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा से स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक होते हुए वापस सीएसईबी ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर श्री दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि आज की स्वतंत्रता दौड़ में जिस उत्साह और उमंग के साथ सभी ने सहभागिता निभाई है, उसी प्रकार सभी के जीवन में भी उत्साह, उमंग और भाईचारा बना रहे। देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी आपसी भाईचारे, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए समाज में एकता एवं सद्भावना का वातावरण बनाए रखने में अपना योगदान दें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने कहा कि तेज बारिश में भी सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता निभाई। यह युवाओं के राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष, त्याग और वीरता से प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता का यह अमूल्य उपहार हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्साहपूर्वक दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि तेज बारिश के बीच भी सद्भावना एवं एकता के संदेश के साथ आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह आयोजन सभी के लिए यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सद्भावना और सामाजिक एकता की भावना को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने में सहभागिता निभाने, पानी बचाने तथा बारिश के पानी का संरक्षण कर उसे सहेजने की अपील की।

स्वतंत्रता दौड़ में सहायक कलेक्टर इशांत जायसवाल, ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल,  एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए समाज में परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीनू पटेल, नगर पालिक निगम एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, व्यायाम शिक्षकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

तोते के पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग:कोरबा में एक तोते का शिकार कर चुका था, दूसरे की बचाई जान, सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

कोरबा । कोरबा के मिशन रोड में एक परिवार के लिए दिन की शुरुआत डर और दुख के साथ हुई। परिवार जब अपने पालतू तोतों को देखने पिंजरे के पास पहुंचा तो अंदर करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था। पिंजरे में मौजूद दूसरा तोता जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू - Dainik Bhaskar

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू

परिवार ने बताया कि उन्होंने दो तोतों को लंबे समय से बच्चे की तरह पाल रखा था। पिंजरे के अंदर देखने पर पता चला कि नाग एक तोते का शिकार कर चुका था। अपने पालतू को इस तरह खोने से परिवार भावुक हो गया, जबकि दूसरे तोते की जान भी खतरे में थी।

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

छोटे पिंजरे में फन फैलाए बैठा था नाग

परिवार ने तुरंत नोवा नेचर फाउंडेशन के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने टीम सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा।

बॉबी ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया। पिंजरा छोटा था और नाग फन फैलाए हुए था, ऐसे में सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद टीम ने सुरक्षित तरीके से नाग को रेस्क्यू कर लिया।

शरीर पर मिले संघर्ष के निशान

रेस्क्यू के दौरान नाग के शरीर पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दिए। इससे अंदाजा लगाया गया कि शिकार बना तोता अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करता रहा होगा। नाग को सुरक्षित रेस्क्यू बैग में रखने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बाद में वन विभाग के नियमानुसार नाग को उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बोले- सांप का कोई दोष नहीं

नोवा नेचर फाउंडेशन के जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए अपने पालतू तोते को खोना बेहद दुखद है। लेकिन प्रकृति के नजरिए से देखें तो यह फूड चेन और इकोसिस्टम का हिस्सा है। सांप अपना भोजन तलाशते हुए पिंजरे में घुसा था, इसलिए इसमें सांप का कोई दोष नहीं है।

Continue Reading

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677