Connect with us

कोरबा

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

Published

on

कोरबा 21 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – एच.एस.कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका, कोरबा, द रॉयल हंटर, बाल्को, कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज, रजगामार, कोरबा, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन, प्राईवेट लिमिटेड, आईसेक्ट, कोसाबाड़ी, कोरबा, जिफ्सा, टी.पी.नगर, कोरबा, श्रमिन, टैंलेंट प्राईवेट लिमिटेड, रैंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंटेंट, एच.आर. एक्जक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राईवर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, मोबालाईजर, कार्डिनेटर एक्जक्यूटिव असिस्टेंट, सोसाइटी कॉर्डिनेटर, रिसेप्सनिष्ट, असेम्बली ऑपरेटर, एडमिशन काउंसलर, ट्रेनी, पैकेजिंग स्टॉफ, एक्सपेंषन मैनेजर, फायर एंड सेफ्टी ट्रेनर, मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स, आई.टी. इंचार्ज, प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैथमेटिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी), एकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, लैब टेक्निशियन, इलेक्ट्रानिक मीटर टेक्निशयन हेतु कुल पद – 241, योग्यता – 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, एम.बी.ए., डिप्लोमा आर्किटेक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आई.टी.आई.(।दल), आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 50,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला में महिला अभ्यर्थियां भी सम्मिलित हो सकती हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in/ Chhattisgar Rojgar App    में आवेदक/आवेदिकाओं का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही रोजगार मेला हेतु इच्छुक रिक्त पदों में ऑनलाईन अप्लाई किया जाना आवश्यक है। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  में अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

पेमेंट स्लीप,सामाजिक सुरक्षा और एचपीसी दर पे पेमेंट देने की मांग : किसान सभा के नेतृत्व में सैकड़ों ठेका मजदूरों ने 7 घंटे रानी अटारी खदान बंद करते हुए किया कोल परिवहन बंद, प्रबंधन ने माना मांगे जायज लिखित आश्वासन देकर समस्याओं का जल्द समाधान का दिया आश्वाशन

Published

on

सीटू ने आंदोलन का किया समर्थन

कोरबा। एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र अंतर्गत कोरबा जिले में पड़ने वाले रानी अटारी और विजय वेस्ट भूमिगत खदान में कार्यरत ठेका मजदूरों को पेमेंट स्लीप, आई कार्ड,सेफ्टी समान,एचपीसी दर नहीं मिलने से अक्रोशित सैकड़ों ठेका मजदूरों ने आज सुबह 6 बजे से ही किसान सभा के नेतृत्व में खदान बंद करते हुए कोल परिवहन को रोक कर आंदोलन किया जिससे 7 घंटे तक खदान पूर्ण रूप से बंद रहा जिससे उत्पादन पूर्ण रूप से ठप्प रहा। हड़ताल को देखते हुए पुलिस बल उपस्थित था। सात घंटे खदान बंद के बाद एसईसीएल चिरमीरी क्षेत्र के महाप्रबंधक ने ठेका मजदूरों को मिलने वाले अधिकारों को देने का लिखित आश्वासन दिया, उसके बाद हड़ताल समाप्त हुआ। ठेका श्रमिकों की मांगों को सही ठहराते हुए सीटू के प्रदेश अध्यक्ष वी एम मनोहर ने समर्थन किया और प्रबंधन से ठेका श्रमिकों की मांगों को पूरा करने के लिए कहा।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत झा ने कहा कि कोयला खदानों में ठेका मजदूरों को कम मजदूरी देकर उनका शोषण किया जा रहा है। इसे छुपाने के लिए उन्हें पेमेंट स्लीप नहीं दिया जाता। इससे मजदूर अपनी सही मजदूरी और कितने दिनों का वेतन दिया जा रहा है, इस जानकारी से वंचित रहते है। मजदूरों ने कोयला प्रबंधन से कई बार इसकी शिकायत की, जिसका आज तक प्रबंधन ने संज्ञान नहीं लिया है। साथ ही इससे साबित होता है कि प्रबंधन और ठेका कंपनी में खुली मिलीभगत है।

सीटू नेता वी एम मनोहर ने प्रबंधन से कहा कि ठेका श्रमिकों को आई कार्ड,पेमेंट स्लीप, पी एफ की जानकारी,और सेफ्टी समान मिलना उनका अधिकार है ठेकेदार या एसईसीएल प्रबंधन ठेका श्रमिकों को उनके अधिकार से वंचित नहीं कर सकता है उन्हें उनका अधिकार देना होगा नहीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा साथ ही एसईसीएल कंपनी स्तर पर सभी क्षेत्रों में भी सभी ठेका श्रमिकों के अधिकार को सुनश्चित करने की मांग की जाएगी।

किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू और दामोदर श्याम ने कहा कि ठेका श्रमिकों का शोषण पूरे एसईसीएल में हो रहा है ठेका श्रमिकों के उपर हो रहे शोषण के खिलाफ कोरबा जिले के अंतिम झोर रानी अटारी खदान से आंदोलन की शुरुवात की गई है अब पूरे जिले में ठेका श्रमिकों के उपर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

प्रबंधन के रवैए से आक्रोशित सैकड़ों ठेका मजदूरों ने आज किसान सभा के नेतृत्व में रानी अटारी खदान में हड़ताल किया, हड़ताल का चिरमिरी क्षेत्र के कोयला श्रमिक संघ सीटू ने भी समर्थन किया जिसके बाद एसईसीएल प्रबंधन को मजदूरों को लिखित आश्वासन देने के लिए बाध्य होना पड़ा है। किसान सभा और सीटू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी गड़बड़ियां जारी रहती है और अगर मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित किया जाता है, तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रमुख मांगे-
ठेका मजदूरों को पहचान पत्र, पेमेंट स्लीप, समय पर मजदूरी का भुगतान, पी एफ की जानकारी,सुरक्षा उपकरण गंबूट- टोपी उपलब्ध कराने, के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
चिरमिरी क्षेत्र के कोयला श्रमिक संघ (सीटू ) के रामदास,अरविंद सिंह यादव,मनीष खरे ,अजय, रथराम ने ठेका श्रमिकों की मांगों को सही ठहराया।
हड़ताल में किसान सभा के दामोदर श्याम,दीपक साहू, मोहम्मद हुसैन अली, बृजलाल, रामेश्वर, रामदेव,बाबूलाल,देव प्रताप,सुरजन,लक्ष्मण,बुद्धि,उजागर,कन्हैयाके साथ बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य हरिराम चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा के दौरान दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अमित पुरोहित, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पालीवाल एवं प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने स्व. हरिराम चौरसिया के साथ बिताए पलों, उनके पत्रकारिता जीवन के अनुभवों और उनकी मिलनसार प्रवृत्ति से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौरसिया ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में सदैव निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनका जाना पत्रकारिता जगत और कोरबा प्रेस क्लब के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, दीपक जैन, रफीक मेमन, पूर्व सचिव नागेन्द श्रीवास, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, दीपक साहू, विजय दुबे, कैलाश यादव, राजेश कुमार, विजय कुमार सिंह, बसंत कुमार, मधु डिडवानिया, मेश वर्मा, प्रीतम जायसवाल, संतोष दास दीवान, अंकित सिंह, दीपक गुप्ता, राजा मुखर्जी, राजेश कुमार प्रजापति, विकास निर्मलकर, अनिष प्रसाद, कन्हैया पटेल, कन्हैया सोनी, भरत यादव, जसविंदर सिंह, श्रीमती रेणु जायसवाल, श्रीमती प्रतिमा सरकार, भगवती भंडारी, श्रीमती सिमरन कौर एवं आशा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब सदस्य एवं कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का आज, दिनांक 08 नवंबर 2026, दिन रविवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया है। वे रायपुर के संजीवनी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका जाना पत्रकारिता जगत एवं कोरबा प्रेस क्लब के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में सदैव निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों का परिचय दिया।
कोरबा प्रेस क्लब उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की संबल व शक्ति दें…

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677