Connect with us

कोरबा

राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में

Published

on

तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टोरेट के नवीन सभाकक्ष में होगी बैठक

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा।
राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक टीएल बैठक के उपरांत होगी। कलेक्टर कार्यालय ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

Published

on

कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।

कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही

कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !

Continue Reading

कोरबा

अचानक जंप करते ही सांप को पकड़ने का रोमांचक दृश्य देखकर लोग रह गए दंग, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया सांप

Published

on

कोरबा। निहारिका क्षेत्र के बजरंग ट्रेडर्स में उस समय लोगों की धड़कनें बढ़ गईं, जब दुकान की सीलिंग के ऊपर करीब 7 फीट लंबा धमना सांप बैठा दिखाई दिया, सांप को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए,इसी बीच वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की, रेस्क्यू के दौरान सांप ने अचानक जंप किया, तभी जितेंद्र सारथी ने बेहद तेजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया,यह पूरा घटनाक्रम इतना अप्रत्याशित और रोमांचक था कि वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए, सांप को पकड़ने का अंदाज ऐसा था, मानो क्रिकेट मैच में हवा में आती गेंद को लपक लिया गया हो।

इस हैरतअंगेज दृश्य को देखकर लोग कुछ पल के लिए सकते में आ गए, हालांकि, जितेंद्र सारथी ने धैर्य और अनुभव के साथ स्थिति को संभाला और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के बाद 7 फीट लंबे धमना सांप को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक रहवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि धमना सांप एक गैर-विषैला सांप है, जो चूहों और अन्य छोटे जीवों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कई बार भोजन की तलाश में या सुरक्षित स्थान की खोज में सांप रिहायशी इलाकों और दुकानों तक पहुंच जाते हैं, ऐसे में उन्हें देखकर घबराने या नुकसान पहुंचाने के बजाय रेस्क्यू टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151 कॉल कर के सहायता लेनी चाहिए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677