Connect with us

छत्तीसगढ़

बलरामपुर : ’प्रदेशभर में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती, बलरामपुर में 4 टीपर जब्त’

Published

on

’संयुक्त टीम की औचक कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन का खुलासा’

बलरामपुर। प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खनिज विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम धंधापुर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 टीपर वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

खनिज अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम धंधापुर में बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था। जांच में अनियमितता पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 टीपर वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द किया। संबंधित प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने झोराघाट में दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज का उठाया आनंद:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित कई दिग्गज पहुंचे

Published

on

प्र्रेमचंद पटेल ने कहा-कटघोरा में बनेगा अखबार वितरक संघ का भवन, 15 लाख रूपए देने की घोषणा
कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित हुए, वहीं नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अजय धनोदिया, श्री दुलानी, अकाश शर्मा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल विराजमान थे। माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय का विशेष स्नेह और आशीर्वाद संघ को मिला।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मन्नु राठौर सहित अन्य विधायक प्रतिनिधि, संस्कार टीम की अध्यक्ष श्रीमती अकांक्षा चंदेल, सीए प्रमेश चंदेल, शंकर रजक, पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, लक्ष्मण सिंह राजपूत, पत्रकार शशिकांत डिक्सेना, कई नेता, समाजसेवी, पत्रकारगण सहित छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया (बबलू) यादव, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष के डी साहू, बिलासपुर अध्यक्ष सियाराम एवं उनकी टीम, जमनीपाली सचिव रविंदर, सह सचिव राय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, विशेषर प्रसाद साहू, अनिल गिरी, दिलीप यादव, रंजीत पटेल, विक्रम, विश्वजीत, दिलहरण, राकेश साहू, विजय सहिस, शत्रुहन पटेल, आदित्य चौहान, हर्ष मानिकपुरी, गुलशन साहू,बृजमोहन दास, सदबीर निर्मलकर, बांकी मोंगरा, ढेलवाडीह इकाई के सदस्यगण, पाली से शंकर दीवान, दिनेश श्रीवास, मातृशक्ति अखबार वितरक संघ से रतन राठौर, दीक्षा राठौर, पुष्पा साहू, रवीना साहू, उपासना साहू, रेखा साहू, ज्योत्सना साह,ू धानी साहू, याचना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए।
कटघोरा में 15 लाख की लागत से बनेगा संघ का भवन

मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई की मांग पर कटघोरा में भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। श्री पटेल की घोषणा के बाद समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखबार वितरण का काम किसी चुनौति से कम नहीं। बरसात हो, गर्मी हो, कड़कड़ाती ठंड हो या धूप हो या छांव, सभी परिस्थितियों में अखबार वितरक समय पर हमारे घर अखबार पहुंचाते हैं और हम चाय की चुस्की के साथ देश-दुनिया का हाल जान पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अखबार पढ़ना चाहिए, इसमें समाचार के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बातें भी हमें पढ़ने को मिलता है, जिससे हर वर्ग का ज्ञान बढ़ता है। अखबार विश्वसनीयता के साथ समाचारों का प्रकाशन करता है, जो तथ्यपरक होते हैं।
स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ, अतिथियों के स्वागत में आतिशबाजी

यहां उपस्थित अतिथिगणों एवं संघ के सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अतिथियों के स्वागत में संघ के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे अतिथिगण काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम को जादूगर ने अपने जादू से रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया और आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया ने किया।
पत्रकार जगत का मिला सहयोग, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

अखबार वितरक संघ के दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सफल बनाने में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पत्रकारों का सहयोग रहा। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उत्साहवर्धन करने वाले पत्रकारों का आभार जताया और धन्यवाद दिया। वनभोज एवं दीपावली मिलन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा रवि रजक ने 11 हजार रूपए का विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

दिवाली की रात हाथियों ने 2 ग्रामीणों को कुचला, मौत:कबरा कान वाले हाथी का आतंक, 6 महीने में 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू की मांग

Published

on

सूरजपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली की रात हाथियों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर गांव में कबरा कान वाले हाथी ने दिवाली मनाने एक गांव से दूसरे गांव जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट के ग्राम पंचायत सोनपुर सु के पण्डोपारा में धान की फसल की रखवाली कर रहे 40 साल के ग्रामीण को दूसरे हाथी ने कुचलकर मार डाला।

कबरा कान वाले हाथी के हमले की एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। पिछले 6 महीने में इस हाथी के हमलों में 14 लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की है।

बता दें कि पिछले सप्ताह सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर भी हाथी के हमले में 2 लोगों की मौत हुई थी। बाइक से जा रहे एक प्यून को हाथी ने कुचल दिया था, जबकि उनके भतीजे ने छिपकर अपनी जान बचाई थी। दूसरी घटना में हाथी ने खेत में एक ग्रामीण को कुचल दिया था।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में रहने वाला मट्टूलाल धान की रखवाली कर रहा था।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में रहने वाला मट्टूलाल धान की रखवाली कर रहा था।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

केस- 1 धान की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर किया हमला

पहली घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर गांव की है। जानकारी मुताबिक, 40 साल का मट्टूलाल अपने घर के पास धान की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाथी ने मट्टूलाल पर हमला कर दिया।

हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मट्टूलाल के शव का पंचनामा किया गया, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

अचानक हाथी ने धान की रखवाली कर रहे मट्टूलाल पर हमला कर दिया।

अचानक हाथी ने धान की रखवाली कर रहे मट्टूलाल पर हमला कर दिया।

हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की गई है।

ग्रामीण दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने एक गांव से दूसरे जा रहा था।

ग्रामीण दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने एक गांव से दूसरे जा रहा था।

केस- 2 दिवाली कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीण को कुचला

दूसरी घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर गांव में की है। दरअसल, 8 नवंबर को कबरा कान वाला हाथी सूरजपुर वन परिक्षेत्र के तमोर से निकलकर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के पंडरीदांड और सकलपुर होते हुए श्यामनगर के पास पहुंचा था।

वन विभाग की हाथी मित्र दल और कर्मचारियों की टीम लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी की जानकारी दे रही थी। रात करीब 11 बजे श्यामनगर निवासी कृष्णा रजवाड़े (42) दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पगडंडी रास्ते से ग्राम तमोर जा रहा था।

इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वह बचकर भाग नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतापपुर ने शव को भटगांव के शवगृह में रखवाया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

ग्रामीणों की मांग है कि हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए।

ग्रामीणों की मांग है कि हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए।

कबरा कान वाले हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही जनहानि के बावजूद हाथियों के हमलों पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने कबरा कान वाले हाथी को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की है। उनका कहना है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए, ताकि आगे लोगों की जान जाने से रोका जा सके।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

महानदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत:दिवाली मनाने रायपुर से गरियाबंद लौट रहे थे, मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

Published

on

गरियाबंद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राजिम के टीला एनीकट में कार बेकाबू होकर महानदी में गिर गई।

हादसे में कार सवार पत्रकार पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 21 साल की बेटी और 19 साल का बेटा शामिल हैं। परिवार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक सभी ने रायपुर में दिवाली मनाई। इसके बाद त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे। हादसा रात 11 बजे से 2 बजे के बीच हुआ है।

हादसे वाली जगह से गांव की दूरी महज 3 किलोमीटर थी। वहां पहुंचने में करीब 10 मिनट का समय लगता। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

दीपावली की रात कार बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

दीपावली की रात कार बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

हादसे में पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई।

हादसे में पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

त्योहार मनाने घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार दीपावली मनाने रायपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात राजिम के टीला एनीकट के पास कार नदी में गिर गई। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद पासौद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पति-पत्नी बच्चों के साथ रायपुर से दिवाली मनाने के बाद गांव जा रहे थे।

पति-पत्नी बच्चों के साथ रायपुर से दिवाली मनाने के बाद गांव जा रहे थे।

मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू (19) और बेटी पूर्वा साहू (21) के रूप में हुई है। कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था। शीतल साहू पत्रकार थे।

गांव से 3 किलोमीटर पहले हुआ हादसा

शीतल साहू की घरवालों से आखिरी बार रात करीब 11 बजे बात हुई थी। 2 बजे के बाद जब वे परिवार के साथ घर नहीं पहुंचा तो, परिजन खोजने निकले। इस दौरान एनीकट के 4 पिलर टुटे हुए मिले और कार नदी में मिली। पूरी घटना 11 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

रायपुर में रहकर पत्रकारिता से जुड़े थे शीतल

परिजनों ने बताया कि शीतल पत्रकार था, जो रायपुर में परिवार के साथ रहकर काम करते थे। सूचना मिलने पर चंपारण पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे 4 लोगों के शव को बाहर निकाला। शीतल के गले में भारत 1 न्यूज नाम का ID कार्ड मिला था।

कैसे हुआ हादसा ?

हादसा टीला एनीकट में हुआ है। 4 से 5 पिलर टूटा है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में रही होगी और अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई होगी। फिलहाल, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि टीला एनीकट के पास कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन अब तक सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है। न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677