Connect with us

कोरबा

अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप एवं अन्य सामान सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त

Published

on

इस्तगासा क्र. 04/26 धारा 106 बीएनएसएस पंजीबद्ध

कोरबा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.11.2026 को सउनि चक्रधर सिंह राठौर के हमराह स्टाफ आरक्षक 779, 742 के टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थे इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बांकी से कुसमुण्डा की ओर एक अवैध कबाड़ से भरा वाहन जा रहा है की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशानिर्देश प्राप्त कर घुडदेवा 3-4 खदान के पास मेन रोड में पहुंचे, कुछ देर बाद महिन्द्रा बोलेरो पिकप क्र. UP 96 AT 2495 बांकीमोंगरा की ओर से आते दिखा जिसे रोककर चेक करने पर वाहन में लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान भरा मिला, वाहन चालक से नाम पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम प्रथम यादव उर्फ निक्कू पिता स्व. दुकालु यादव उम्र 23 साल साकिन बरभांठा कसनिया मोड़ थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. का होना बताया, वाहन चालक को वाहन में भरे लोहे के स्क्रैप व अन्य सामान के कागजात दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया। जो उक्त लोहे के स्क्रैप का कोई वैध कागजात नही होना लेख किया गया है।

उक्त लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान चुराई हुई सम्पत्ति होने के संदेह पर गवाहों के समक्ष उक्त लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान लगभग 25 क्विंटल को मय वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकप क्र. UP 96 AT 2495 को मुताबिक जप्ती पत्रक के अंतर्गत धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया है। कबाड़ का सामान दीपक साहू ऊर्फ ललुआ लखनपुर, कटघोरा का होना पता चला है। अग्रिम विवेचना जारी है।

Continue Reading

कोरबा

​कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की 18 सूत्रीय मांगों पर गेवरा प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता संपन्न, एक दिसंबर से प्रस्तावित आंदोलन अगली बैठक तक स्थगित

Published

on

​कोरबा/गेवरा। ​कोयला मजदूर पंचायत (HMS) गेवरा प्रोजेक्ट के सचिव एस. सी. मंसूरी द्वारा गेवरा प्रबंधन को प्रेषित 18 सूत्रीय मांग पत्र एवं 1 दिसंबर से प्रस्तावित आंदोलन की चेतावनी पर प्रबंधन ने गंभीरता दिखाते हुए दिनांक 28 नवंबर 2026 को एक उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन किया ।

​बैठक की शुरुआत में गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया और प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीकांत मल्लिकपका को मांग पत्र के बिंदुओं पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया एक-एक कर सभी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें प्रमुख मुद्दों पर प्रबंधन द्वारा निम्नलिखित ठोस आश्वासन एवं निर्देश जारी किए गए l

  1. ​रेस्ट शेल्टर की सुविधा
  2. 240 टन डंपर पार्किंग स्थल पर कर्मचारियों के लिए तत्काल रेस्ट शेल्टर बनाने तथा उसमें पंखा कूलर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया ।
  3. ​धूल (डस्ट) नियंत्रण
  4. दीपका कॉलोनी व ऊर्जानगर क्षेत्र में उड़ रही धूल की रोकथाम के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए ।
  5. ​ओवरटाइम का पूर्ण भुगतान
  6. महाप्रबंधक ने स्पष्ट आश्वस्त किया कि परियोजना के अंदर कराए गए कार्य के ओवरटाइम (OT) में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी और कर्मचारियों को पूरा भुगतान किया जाएगा ।
  7. ​ठेका कर्मियों का बोनस
  8. जिन प्राइवेट (ठेका) कर्मचारियों को अब तक बोनस का भुगतान नहीं हुआ है उन्हें शीघ्र ही बोनस दिलाने की बात कही गई ।
  9. पैदल मार्ग का सुधार व सफाई
  10. श्रमिक चौक (गेवरा परियोजना) से सुरक्षा चौक तक बने पैदल रास्ते की मरम्मत एवं प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारी को आदेशित किया गया ।
  11. ​ठेका कर्मियों के शोषण पर रोक व निशुल्क BTC ट्रेनिंग
  12. प्राइवेट कर्मचारियों के अधूरे वेतन भुगतान और बीटीसी (BTC) ट्रेनिंग के नाम पर प्रति कर्मचारी 2,000 से 3,000 रुपये की अवैध वसूली व ट्रेनिंग के दिन ड्यूटी कराए जाने के मामले पर महाप्रबंधक ने कड़ा रुख अपनाया उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए स्पष्ट किया कि बीटीसी ट्रेनिंग पूर्णतः निशुल्क है किसी भी कर्मी को पैसा देने की आवश्यकता नहीं है और ट्रेनिंग के दिन ठेकेदार द्वारा कर्मियों से ड्यूटी नहीं कराई जाएगी ।

​आंदोलन स्थगित करने का निर्णय

शेष बचे अन्य मुद्दों पर चर्चा हेतु दिसंबर के प्रथम सप्ताह में पुनः बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी प्रबंधन के आग्रह एवं मुख्य मांगों पर मिले सकारात्मक आश्वासन को देखते हुए संगठन द्वारा 1 दिसंबर से होने वाले आंदोलन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

​इस अवसर पर सचिव एस. सी. मंसूरी ने कहा कि कोयला मजदूर पंचायत (HMS) श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्षरत है और मजदूरों की सुरक्षा सम्मान तथा वेलफेयर से जुड़े हर मुद्दे को हल कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा ।

​बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित

​प्रबंधन पक्ष:- कुमार गौरव (महाप्रबंधक गेवरा परियोजना) उमेश कुमार (खान प्रबंधक) मुकेश अग्रवाल (विद्युत एवं यांत्रिक प्रभारी) विजय अग्रवाल (सिविल विभाग प्रभारी) एवं श्रीकांत मल्लिकपका (प्रबंधक मानव संसाधन) ​

संगठन पक्ष:- एस. डी. मानिकपुरी (महामंत्री गेवरा क्षेत्र) एस. सी. मंसूरी (सचिव गेवरा प्रोजेक्ट) एस. पी. तांती (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) शकील अहमद मकसूद सुशील श्रीवास वी. सी. ग्रीन मनोज शर्मा मार्तंड सिंह रविंद्र सिंह सोनू राम मनीष कुमार विनोद कुमार पटेल दिनेश यादव अजहर अली निहाल कुमार धीरज कुमार एवं कृष्णा एक्का ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में नाबालिग का विवाह रुकवाया:परिजनों को दिलाई शपथ, बाल विवाह मुक्त अभियान की रैली में 500 से ज्यादा लोग शामिल

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना मिली। पुलिस और महिला-बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। टीम ने परिजनों को समझाइश देकर बाल विवाह नहीं कराने की शपथ भी दिलाई।

बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला प्रशासन, महिला-बाल विकास विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के जरिए लोगों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

मुखबिर से एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विवाह रुकवाया और परिजनों व संबंधित लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में बाल विवाह नहीं कराने की शपथ दिलाई।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाइश दी गई है।

सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के लोगों से बाल विवाह रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इससे बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास पर असर पड़ता है। यह उनके अधिकारों और भविष्य को भी प्रभावित करता है।

कलेक्टर ने बताया कि केंद्र सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन के बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में ऑनलाइन सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार:दूसरों को भी खिला रहा था दांव, फोन-पे नंबर से लाखों के UPI लेन-देन की जानकारी मिली

Published

on

कोरबा। कोरबा में कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की (43) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और दूसरों को भी सट्टा खिला रहा था। उसके फोन-पे नंबर से लाखों रुपए के UPI लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस ने मोबाइल, सट्टा पट्टी और नकद रकम जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती रानी रोड पर मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। वह सट्टा पट्टी भी लिख रहा है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। वहां आरोपी मोबाइल से सट्टा खेलते मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मोबाइल की जांच की।

मोबाइल में मिले सट्टा साइट के स्क्रीनशॉट

मोबाइल की जांच में ऑनलाइन सट्टा साइटों के स्क्रीनशॉट, सट्टा पट्टी के अंकों की तस्वीरें और अन्य जानकारी मिली।

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, मोबाइल और नकद रकम जब्त की है। उसके फोन-पे नंबर से लाखों रुपए के UPI लेन-देन की जानकारी भी मिली है। पुलिस अब लेन-देन और सट्टे से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपी का पूरा नाम मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की है। वह स्व. ईस्माइल कुरैशी का बेटा है। आरोपी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास का निवासी है।

उसके खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 968/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की है।

बस स्टैंड इलाके से भी पकड़े गए थे 6 से ज्यादा लोग

कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड इलाके में सट्टा पट्टी लिखने के मामले में 6 से अधिक लोगों को पकड़ा था। उनके पास से मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त की गई थी।

कोरबा पुलिस ने लोगों से सट्टा-जुआ से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों की जानकारी नजदीकी थाना-चौकी या डायल 112 पर देने को कहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677