Connect with us

कोरबा

कोरबा पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी अखबार वितरक संघ ने किया भव्य स्वागत

Published

on

कोरबा। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी रविवार 19 अप्रैल को कोरबा पहुंचीं। वे कोरबा के मड़वारानी स्थित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के 10वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने कोरबा पहुंची थीं। रात्रि विश्राम उन्होंने कोरबा के होटल जश्न रिसोर्ट में किया था।
उनके आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। एक दौर में अपनी अदाकारी और स्टारडम से लाखों दिलों पर राज करने वाली मंदाकिनी को करीब से देखने और मिलने के लिए उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए।

अभिनेत्री मंदाकिनी की वर्ष 1985 में आई सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से जबरदस्त पहचान मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता दिलाई। आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है और उनके कोरबा आगमन ने पुराने दौर की यादें ताजा कर दीं।
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्य भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा मंदाकिनी का स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके आगमन पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मंदाकिनी की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), दिलीप यादव, राय सिंह, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी और राजकुमार पटेल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अभिनेत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके फिल्मी सफर की सराहना की।
इस दौरान मंदाकिनी ने भी आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कोरबा जैसे शहर में मिलने वाले स्नेह को अपने लिए विशेष बताया। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार ही कलाकार की असली पूंजी होती है और इतने वर्षों बाद भी लोगों का यह स्नेह उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कोरबा में इस तरह की फिल्मी हस्ती का आगमन शहरवासियों के लिए एक यादगार अवसर बन गया।
शहर में सकारात्मक माहौल रहा और लोगों ने इसे सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे शहर के लोगों को बड़े कलाकारों से जुड़ने का अवसर मिल सके।

Continue Reading

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677