29 अक्टूबर को संगठन प्रभारी पटनायक एवं शहर प्रभारी पटेल लेंगे कांग्रेसियों की बैठक
कोरबा। 29 अक्टूबर 2026, दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्नव ज्योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्ठ, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे । कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्लॉक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्हें मौका नहीं मिला, उन्हें आप आगे ला सकते हैं। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्त करना है । प्रत्येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्त करें । पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्व सामने आएगा । उन्होंने काेरबा जिला शहर के ब्लाॅक, एवं मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की। पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि ब्लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया । जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना किया है । महिला प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया । इस माैके पर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक का संचालन किया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर वरिष्ठ महिला नेत्री अर्चना उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, पार्षद नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, गीता गभेल, बद्री किरण, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर (इंटक) संजू अग्रवाल, संतोष यादव, रमेश वर्मा, डॉ. डी आर नेताम, सुरेश पटेल, महेन्द्र थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, गजानंद साहू, सपना चौहान, गिरधारी बरेठ, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, सुकसागर निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुखनंदन सोनकर, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रमोद श्रीवास, रवि खुंटे, जे पी नामदेव, आदि ने भी संबोधन दिया । इस अवसर पर बी सी नामदेव, द्रोपदी तिवारी, संगीता श्रीवास, क्रांति सोनी, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, रवि खुंटे, वासुदेव प्रसाद सोनवानी, गणेश दास महंत, पवन चौहान, हरवेन्द्र सिंह, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, समसुद्दीन, जीवन चौहान, चालेश्वर सिंह, निर्मल कुमार साहू, राजकुमार कश्यप, उमेश यादव, रामकुमार चंद्रा, मनोज सिंह राठौर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रवि कुमार टोप्पो, धनंजय सिंह चंद्रा, मुन्ना खान, शहजाद अहमद खान, जगन्नाथ थवाईत, विनय कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रेमलाल साहू, यशपाल सिंह कंवर, हिमांशु सिंह, फरियाद अली, जे पी नामदेव, मो यासिन, पंचराम निराला, हरनारायण राठौर, पवन विश्वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गबेल, प्रहलाद बंजारे, ईमरान अली, साहिल खान, करण पटेल, गंगोत्री गुप्ता, हेमलता गुप्ता, चेरो अजगले आदि उपस्थित थे ।
कोरबा। निहारिका क्षेत्र के बजरंग ट्रेडर्स में उस समय लोगों की धड़कनें बढ़ गईं, जब दुकान की सीलिंग के ऊपर करीब 7 फीट लंबा धमना सांप बैठा दिखाई दिया, सांप को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए,इसी बीच वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू की, रेस्क्यू के दौरान सांप ने अचानक जंप किया, तभी जितेंद्र सारथी ने बेहद तेजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया,यह पूरा घटनाक्रम इतना अप्रत्याशित और रोमांचक था कि वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए, सांप को पकड़ने का अंदाज ऐसा था, मानो क्रिकेट मैच में हवा में आती गेंद को लपक लिया गया हो।
इस हैरतअंगेज दृश्य को देखकर लोग कुछ पल के लिए सकते में आ गए, हालांकि, जितेंद्र सारथी ने धैर्य और अनुभव के साथ स्थिति को संभाला और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के बाद 7 फीट लंबे धमना सांप को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक रहवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि धमना सांप एक गैर-विषैला सांप है, जो चूहों और अन्य छोटे जीवों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कई बार भोजन की तलाश में या सुरक्षित स्थान की खोज में सांप रिहायशी इलाकों और दुकानों तक पहुंच जाते हैं, ऐसे में उन्हें देखकर घबराने या नुकसान पहुंचाने के बजाय रेस्क्यू टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151 कॉल कर के सहायता लेनी चाहिए।
सीएसईबी में सुरक्षा अधिकारी के पद से हुए थे सेवानिवृत्त, छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी माधव प्रसाद तिवारी के पिता थे पारसनाथ तिवारी
कोरबा। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। 108 वर्ष का लंबा जीवन जीने वाले पारसनाथ तिवारी अपने पीछे परिवार और जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियां छोड़ गए हैं।
पारसनाथ तिवारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (सीएसईबी) में सुरक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने परिवार के साथ जीवन बिताया। उनके पुत्र माधव प्रसाद तिवारी छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पारसनाथ तिवारी वरिष्ठ सदस्य के रूप में सम्मानित थे। उनके निधन से परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है।
108 वर्ष का जीवन अपने आप में अनुभवों, यादों और कई पीढ़ियों के सफर का साक्षी होता है। पारसनाथ तिवारी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में परिजन और शुभचिंतक उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
दिवंगत पारसनाथ तिवारी को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
कोरबा 23 अक्टूबर 2026 । कोरबा जिले में चरमराती कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की नाकामी, राजगामार क्षेत्र में मासूम बालिका की संदिग्ध मौत/अनाचार-हत्या की निष्पक्ष जाँच, शराब नीति व अशिक्षा के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का आक्रामक रुख।
मुख्य वक्तव्य एवं तीखा हमला जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला कोरबा की ओर से जिले में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, नशे के कारोबार और प्रशासनिक लाचारी पर घोर आपत्ति व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।
जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे ने पूरी शासन-प्रशासन के रवैये एवं कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीधा निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री लखन लाल देवांगन (आबकारी मंत्री) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिले में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ चुका है कि आम जनता और बेटियाँ खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिला सचिव महावीर यादव ने पुलिस प्रशासन की विफलता के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल की नीतियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कमजोर किया। इसके साथ ही, प्रदेश में जगह-जगह नई शराब भट्टियाँ खोलने का जोरदार विरोध करते हुए महावीर यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “क्षेत्र में होने वाली अधिकांश चोरी, डकैती, चाकूबाजी, बलात्कार व हत्या जैसी घिनौनी वारदातें शराब के अनियंत्रित प्रसार और अशिक्षा का ही सीधा दुष्परिणाम हैं।”
प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद (सोनू) राठौर ने प्रदेश सरकार की नाकामियों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
महिला विंग अध्यक्ष चंचल महंत ने भी सरकार की शराब नीति के प्रति तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने राजगामार में मासूम बच्ची के साथ हुई हृदयविदारक घटना पर सीधा सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया तथा महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा में विफलता पर कड़ा निशाना साधा।
प्रमुख बिंदु एवं ज्वलंत मुद्दे
पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन व एएसपी से मुलाकात (अपराधों पर अंकुश लगाने की माँग): जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, जिला कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, मारपीट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने एडिशनल एसपी नितेश सिंह ठाकुर से प्रत्यक्ष मुलाकात की और जिले में बेलगाम हो चुके अपराधियों पर त्वरित एवं कठोर अंकुश लगाने की पुरज़ोर माँग की।
रजगामार क्षेत्र में 6-7 वर्षीय मासूम बालिका की संदिग्ध मौत (उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच की माँग): दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को राजगामार क्षेत्र से लापता हुई मासूम बालिका का शव 22 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस समय रहते उसे खोजने में नाकाम रही। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी माँग करती है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व निष्पक्ष जाँच के जरिए वास्तविक तथ्य अविलंब उजागर किए जाएँ। यदि दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होती है, तो दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से अविलंब फाँसी की सजा दिलाई जाए।
दशहरा पर्व पर चाकूबाजी व निर्मम हत्या: पवित्र दशहरा पर्व के दौरान मुढ़ापार क्षेत्र में मामूली विवाद पर राहुल उर्फ गोल्डन की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जो जिला प्रशासन की गश्त और खुफिया तंत्र की घोर नाकामी को दर्शाता है।
व्यापक आपराधिक माहौल, शराब भट्टी व प्रशासनिक विफलता: जिले में चाकूबाजी, हत्या, चोरी, डकैती, अवैध उत्खनन/नशीले पदार्थों का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। शराब की नई दुकानें और अशिक्षा का माहौल इन अपराधों को सीधा बढ़ावा दे रहा है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की स्पष्ट माँगें: पारदर्शी जाँच व फाँसी की सजा: राजगामार मामले की त्वरित व निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को फाँसी के फंदे तक पहुँचाया जाए।
शराब नीति पर अंकुश व शिक्षा में सुधार: नई शराब भट्टियों को तुरंत बंद किया जाए और अपराध की मूल जड़ बने नशे के कारोबार पर नकेल कसी जाए। सख्त पुलिस चौकसी: पूरे कोरबा जिले में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आपराधिक तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी महासचिव बादल दुबे जिला संगठन मंत्री सुरेश पटेल जिला मंत्री देव हंस जिला उपाध्यक्ष संजीव गोस्वामी शहर अध्यक्ष हरि चौहान जेसीपी सदस्य कला महंत और सैकड़ों सेनानी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी के नेतृत्व में पूरा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा टीम उपस्थित रहे।