Connect with us

कोरबा

बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा-जयसिंह

Published

on

29 अक्‍टूबर को संगठन प्रभारी पटनायक एवं शहर प्रभारी पटेल लेंगे कांग्रेसियों की बैठक

कोरबा। 29 अक्‍टूबर 2026, दिन गुरूवार को एआईसीसी पदाधिकारी एवं वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और संगठन प्रभारी अन्‍नव ज्‍योति पटनायक तथा कोरबा शहर प्रभारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल का कोरबा आगमन हो रहा है । जो कोरबा जिला कमेटी ‘’शहर’’ सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी प्रकोष्‍ठ, सेवादल, अजा, अजजा प्रकोष्‍ठ, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे ।
कार्यक्रम की सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर काेरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्‍मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्‍होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्‍लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए ।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्‍लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्‍डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्‍लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्‍लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्‍लॉक कमेटी बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्‍मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्‍हें मौका नहीं मिला, उन्‍हें आप आगे ला सकते हैं।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्‍द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्‍त करना है । प्रत्‍येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्‍त करें ।
पूर्व सभापति श्‍यामसुंदर सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्‍य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्‍थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्‍व सामने आएगा ।
उन्‍होंने काेरबा जिला शहर के ब्‍लाॅक, एवं मंडल अध्‍यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्‍मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन – जन तक पहुंचाने की।
पूर्व जिलाध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि ब्‍लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्‍लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्‍वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्‍लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्‍तर पर सशक्‍त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्‍मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया ।
जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्‍तर पर सामना किया है ।
महिला प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास ही राह पर अग्रसर किया ।
इस माैके पर जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बैठक का संचालन किया और महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने आभार व्‍यक्‍त किया । इस अवसर पर वरिष्‍ठ महिला नेत्री अर्चना उपाध्‍याय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, पार्षद नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, मस्‍तुल कंवर, गीता गभेल, बद्री किरण, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, जिला पदाधिकारी मनहरण राठौर (इंटक) संजू अग्रवाल, संतोष यादव, रमेश वर्मा, डॉ. डी आर नेताम, सुरेश पटेल, महेन्‍द्र थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, गजानंद साहू, सपना चौहान, गिरधारी बरेठ, प्रदीप पुरायणे, दुष्‍यंत शर्मा, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, सुकसागर निर्मलकर, जवाहर निर्मलकर, बु‍द्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, राकेश पंकज, अशोक लोध, सुखनंदन सोनकर, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रमोद श्रीवास, रवि खुंटे, जे पी नामदेव, आदि ने भी संबोधन दिया ।
इस अवसर पर बी सी नामदेव, द्रो‍पदी तिवारी, संगीता श्रीवास, क्रांति सोनी, मीरा सिंह, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, रवि खुंटे, वासुदेव प्रसाद सोनवानी, गणेश दास महंत, पवन चौहान, हरवेन्‍द्र सिंह, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, समसुद्दीन, जीवन चौहान, चालेश्‍वर सिंह, निर्मल कुमार साहू, राजकुमार कश्‍यप, उमेश यादव, रामकुमार चंद्रा, मनोज सिंह राठौर, लक्ष्‍मीनारायण विश्‍वकर्मा, रवि कुमार टोप्‍पो, धनंजय सिंह चंद्रा, मुन्‍ना खान, शहजाद अहमद खान, जगन्‍नाथ थवाईत, विनय कुमार, राजाराम जायसवाल, प्रेमलाल साहू, यशपाल सिंह कंवर, हिमांशु सिंह, फरियाद अली, जे पी नामदेव, मो यासिन, पंचराम निराला, हरनारायण राठौर, पवन विश्‍वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, मिनकेतन गबेल, प्रहलाद बंजारे, ईमरान अली, साहिल खान, करण पटेल, गंगोत्री गुप्‍ता, हेमलता गुप्‍ता, चेरो अजगले आदि उपस्थित थे ।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल एवं शिवाय हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

Published

on

रक्त जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजन एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में प्रात: 10.00 बजे से

कोरबा। छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी कोरबा जिले में अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रात: 10.00 से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में वृहद स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन, शिवाय हास्पिटल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी पीडिजी पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने का प्रयास विद्यालय एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से करना हमारा प्रयास रहता है। इस रचनात्मक कार्य में कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल शिवाय हास्पिटल प्रबंधन ने खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वास्थ्य शिविर में अपनी टीम भेजने की अनुमति प्रदान की और 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर लगाने का फैसला किया गया।
क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील

पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। लॉयन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिलता है और शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य धन के प्रति जागरूक भी होने लगे हैं। क्षेत्र में शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

Published

on

कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।

कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही

कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677