Connect with us

छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 मौतें:बलौदाबाजार में यात्री का पैर कटकर अलग, गैस कटर से बस की बॉडी काटकर घायलों को निकाला गया

Published

on

बलौदाबाजर, एजेंसी। बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास सोमवार सुबह बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 की पहले और 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की सवारी बस सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

हादसे में एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गई थी। सुरक्षा के लिए ट्रक के पास स्टॉपर लगाया गया था।

इसी दौरान अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस (CG04 NM 0859) ट्रक के पीछे से टकरा गई। बस में 22 यात्री सवार थे। हादसे में जशपुर निवासी ड्राइवर भागीरथी यादव (37), बलरामपुर निवासी हेल्पर पवन देवांगन (24) और बलरामपुर के ही यात्री समीम मोहम्मद (39) की मौत हो गई।

वहीं बलरामपुर के रहने वाले अतुल कुमार (33) और रायगढ़ के रहने वाले सुंदर लाल (49) साल को रायपुर एम्स और मेकाहारा रेफर किया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई है।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री का पैर कट मिला।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री का पैर कट मिला।

गैस कटर की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

गैस कटर की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार सवारी बस टकरा गई।

खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार सवारी बस टकरा गई।

गैस कटर से निकाले गए बस में फंसे यात्री

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टक्कर के बाद कुछ घायल यात्री बस में फंस गए थे। उन्हें गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया।

घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल सिमगा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

7 घायलों को रायपुर भेजा गया

सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार सवारी बस टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

पेंड्रा में बुलेट पेड़ से टकराई, युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कोरबा का रहने वाला था

Published

on

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/कोरबा। जीपीएम में तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ललित यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरबा जिले के पाली का निवासी था।

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, हादसा भाड़ी गांव के पास हुआ। बुलेट की रफ्तार तेज होने के कारण चालक का नियंत्रण छूट गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक की पहचान ललित यादव के रूप में हुई है। वह कोरबा जिले के पाली का निवासी था। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

अनियंत्रित कार हाईवे से 25 फीट दूर खेत में गिरी:धमतरी-कांकेर मार्ग पर हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Published

on

धमतरी, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से करीब 5 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

खेत में गिरने से पहले कार कई बार पलटी

जानकारी के मुताबिक, कार धमतरी से कांकेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे से करीब 25 फीट दूर और लगभग 5 फीट नीचे स्थित खेत में गिरने से पहले कार कई बार पलटी।

हादसे में एक व्यक्ति कार से बाहर जा गिरा, जबकि दूसरा अंदर ही फंस गया था। घटना के बाद आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

7 साल से आंदोलन फिर भी नहीं बढ़ीं हवाई सुविधाएं:बिलासपुर में जन-संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च, उड़ानों में कटौती-विकास में देरी पर विरोध

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर में हवाई सुविधाओं की बदहाली और एयरपोर्ट के विकास में देरी के विरोध में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सोमवार को उल्टा मार्च निकालकर विरोध जताया। राघवेंद्र राव सभा भवन में महाधरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस मार्च के जरिए समिति ने सरकार और जिम्मेदार एजेंसियों का एयरपोर्ट की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

समिति का कहना है कि सात साल से आंदोलन के बावजूद बिलासपुर को नई उड़ानें मिलने के बजाय पहले से संचालित हवाई सेवाओं में कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर में हाईकोर्ट, रेलवे जोन कार्यालय, एनटीपीसी और एसईसीएल जैसे बड़े संस्थान हैं। इसके बावजूद शहर को अपेक्षित हवाई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। समिति लगातार रनवे विस्तार और बेहतर हवाई सेवाओं की मांग उठा रही है।

पहले 7 दिन उपलब्ध दी हवाई सुविधाएं

समिति के संरक्षक सुदीप श्रीवास्तव ने हवाई सेवाओं में लगातार हो रही कटौती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, साल 2021 में दिल्ली के लिए सप्ताह के सातों दिन उड़ान उपलब्ध थी, जो अब घटकर चार दिन रह गई है। प्रयागराज की उड़ान भी सप्ताह में चार दिन से घटकर केवल एक दिन संचालित हो रही है।

वहीं, जबलपुर, भोपाल और इंदौर की हवाई सेवाएं बंद हो चुकी हैं। समिति ने इसे बिलासपुर के यात्रियों के साथ अन्याय बताते हुए हवाई सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई।

विधायक बोले- सरकार विकास नहीं करा पा रही तो अडानी को सौंप दे

आंदोलन में शामिल कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने एयरपोर्ट के विकास में देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले एयरपोर्ट के विकास के लिए 28 करोड़ रुपए दिए गए थे। तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के समय सेना से संबंधित जमीन वापस लेने के लिए 98 करोड़ रुपए दिए जाने की बात भी उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ी बाधाएं दूर होने के बाद अब करीब 1.2 किलोमीटर रनवे का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि एयरपोर्ट को फोर्सी लाइसेंस दिलाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। सात साल से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है, लेकिन एयरपोर्ट के विकास में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। यदि सरकार और जनप्रतिनिधि इसका विकास नहीं करा पा रहे हैं, तो एयरपोर्ट अडानी समूह को सौंप देना चाहिए।

भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना

अटल श्रीवास्तव ने राज्य की भाजपा सरकार को रिमोट कंट्रोल की सरकार बताते हुए आरोप लगाया कि, वह अडानी के प्रभाव में काम कर रही है। उनके इस बयान के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

लगातार उठा रहे मांग, पर मिल रहा सिर्फ आश्वासन

कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि आंदोलन के दौरान एयरपोर्ट के छोटे टर्मिनल भवन, पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर और रनवे विस्तार में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया गया। समिति ने एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में विकसित करने के वादे पर भी सवाल उठाए।

उनका कहना है कि बिलासपुर में हवाई सुविधाओं का विस्तार केवल आश्वासनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

वहीं, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट के विस्तार और बेहतर हवाई सेवाओं की मांग को लेकर उसका आंदोलन जारी रहेगा। समिति की मांग है कि रनवे विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677