Connect with us

खेल

पहले ट्रायबल गेम्स की मेजबानी को छत्तीसगढ़ तैयार:25 को ओपनिंग सेरेमनी, हमारे खिलाड़ी-कोच बोले: बेस्ट देंगे, सरकार से और बेहतर सपोर्ट की उम्मीद

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। इन खेलों का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के तीन शहरों – रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा – में किया जाएगा। इन खेलों में कुल 7 पदक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं। इसके अलावा मल्लखंभ और कबड्डी को डेमो गेम के तौर पर रखा गया है। देशभर के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2000 से अधिक आदिवासी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

स्पेसिफिक छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो प्रदेश से 200 से अधिक खिलाड़ी KITG में पार्टिशिपेट करेंगे। हमारे कोच और खिलाड़ियों दोनों को ही ट्रायबल गेम्स से बड़ी उम्मीद है।

फुटबॉल ट्रेनिंग की तस्वीर।

फुटबॉल ट्रेनिंग की तस्वीर।

पहली उम्मीद बेहतर परफॉर्म करने यानी खुद से है और दूसरी सरकार से। खिलाड़ी कहते हैं कि हम अब भी दूसरे राज्यों की तुलना में पीछे हैं, ट्रेनिंग और सपोर्ट और बेहतर मिल सकता है।

अच्छा एक्सपोजर और खेल बेहतर होने की उम्मीद

खिलाड़ियों का कहना है कि प्रदेश में अभी खेल में बहुत काम होना बाकी है। सुधार की गुंजाइश है, ट्रायबल गेम्स इसमें पहला बड़ा स्टेप साबित हो सकता है।

तैयारी के दौरान हॉकी खिलाड़ी और उनकी कोच।

तैयारी के दौरान हॉकी खिलाड़ी और उनकी कोच।

हमने अपनी ओर से ट्रायबल पूरी कर ली है, अब इंतजार गेम शुरू होने का है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी छत्तीसगढ़ के बेहतर गेम खेल पाएं और ज्यादा से ज्यादा मेडल जीते। वहीं खिलाड़ियों का ये भी कहना है कि अगर सुविधाएं और बेहतर गाइडेंस सरकार की ओर से मिलना चाहिए।

कोच बोले: सपोर्ट मिल रहा लेकिन मेडल लाने के लिए और जोर लगाना होगा

कोच बोले कि हमें सुविधाएं मिल रही हैं। बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन इम्प्रुवमेंट का स्कोप बहुत ज्यादा है। साइंटिफिक ट्रेनिंग, फैकल्टी मेंबर्स और मेडिकल सपोर्ट ये तीन ऐसे वर्टिकल हैं। जहां हमे और जोर देना होगा।

वेटलिफ्टिंग में मेडल लाने को तैयार हैं खिलाड़ी।

वेटलिफ्टिंग में मेडल लाने को तैयार हैं खिलाड़ी।

ट्रेनिंग कैम्प के लिए कुछ और वक्त मिलता तो ज्यादा बेहतर होता। हालांकि ट्रायबल गेम से मिलने वाला एक्सपोजर बहुत फायदेमंद रहेगा। ये बहुत बड़ी बात है कि छत्तीसगढ़ इसे होस्ट कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के 200 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो प्रदेश के 201 से अधिक खिलाड़ी इस गेम में हिस्सा लेंगे। इनमें 111 पुरूष खिलाड़ी और 90 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। फुटबॉल में कुल 52 खिलाड़ी (26 पुरुष, 26 महिला) यह एकमात्र खेल है जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या बराबर है।

इसके बाद हॉकी के 43 खिलाड़ी और एथलेटिक्स के 42 खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी में 11 खिलाड़ी, तैराकी में17 खिलाड़ी, वेटलिफ्टिंग में 17 खिलाड़ी और कुश्ती में 19 खिलाड़ी शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री मांडविया बोले: आदिवासी बच्चों को मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” विजन का हिस्सा है, जिसमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मांडविया ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाना बेहद जरूरी है। सरकार का फोकस है कि प्रतिभाओं की जल्दी पहचान हो, उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण मिले और राष्ट्रीय खेल ढांचे में शामिल किया जाए।

23 दिसंबर को लोगो और मैस्कॉट हुआ लान्च

बता दें कि 23 दिसंबर को बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन खेलों का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट ‘मोरवीर’ लॉन्च किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

लोगो लान्च की तस्वीर।

लोगो लान्च की तस्वीर।

देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) के लिए जारी किया गया लोगो और मैस्कॉट आदिवासी संस्कृति, परंपरा और खेल भावना का अनूठा संगम पेश करते हैं। यह डिजाइन भारत के आदिवासी समाज की ऊर्जा, विविधता और जड़ों से जुड़ाव को दर्शाता है।

कई एजेंसियों के सहयोग से आयोजन

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति का सहयोग है। इन खेलों के तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप रखे जाएंगे।

Continue Reading

खेल

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा दिनांक 05/07/2026 को  होटल लैंडमार्क, पंडरी, रायपुर  में संपन्न हुयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण,  रायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी , छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के पूर्व मुख्य सलाहकार डा. मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रदीप जोशी, गिरिराज बागड़ी, सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं पदाधिकारीगण, जिला संघों के अध्यक्ष एवं सचिव आदि उपस्थित थे।

वार्षिक आमसभा की बैठक में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक प्रतियोगिता के आयोजन एवं राज्य में टेबल टेनिस के प्रचार एवं विकास पर विस्तृत चर्चा हुयी। बैठक में वार्षिक प्रतियोगिता का कैलेण्डर निर्धारित किया गया जिसमें प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह अगस्त में रायपुर, प्रथम मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता तथा द्वितीय राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह सितंबर में क्रमशः रायपुर एवं राजनांदगांव, 24वीं स्टेग ग्लोबल छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह अक्टूबर में रायपुर, राज्य पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह नवंबर में रायपुर, द्वितीय मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह नवंबर में रायपुर,  तृतीय मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह दिसंबर में रायपुर को आबंटित किया गया। 

इसके साथ ही पिछले वर्ष कोंडागांव में पहली बार आयोजित राज्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने पर कोंडागांव जिला टेबल टेनिस संघ को “द्वितीय राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता” हेतु स्मृति चिन्ह दिया गया। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा  खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी को ससम्मान मोमेंटो भेंट किया गया। 

मंच संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ सचिव शकील साजिद ने किया।  उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी। 

Continue Reading

खेल

भारतीय जीवन बीमा निगम की 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

Published

on

विनय बैसवाड़े, ऋचा पटवर्धन (टेबल टेनिस) तथा  शैलेश साहू,  पर्ली ठाकुर (बैडमिंटन) विजेता बने 

रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक आयोजित “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में आज संपन्न हो गयी । उल्लेखनीय है कि विगत 2 दिनों से जारी इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कार्यरत 8 मंडलों के 24 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। आज सुबह 10.00 बजे हुए प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले का बीमा कर्मियों के साथ-साथ राजधानी की खेलप्रेमी जनता ने भी जमकर लुफ्त उठाया। प्रतियोगिता के फायनल राउंड में टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में रायपुर मंडल के  विनय बैसवाड़े एवं  महिला वर्ग में इंदौर मंडल की श्रीमती ऋचा पटवर्धन विजेता रहे तथा बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बिलासपुर मंडल के शैलेश साहू एवं महिला वर्ग में सुश्री पर्ली ठाकुर विजेता रहे ।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव,चयन समिति के सदस्य प्रबंधक (दावा) नीलमणी द्विवेदी, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सदस्य प्रबंधक कार्यालय सेवा गिरीश सिन्हा,सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के महासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे।               

दिनांक04 से 05 जुलाईतक चलने वाले इस प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन खेले गये फायनल मैचों के परिणाम इस प्रकार है:- 
टेबल टेनिस : 
पुरुष वर्ग: फायनल —  विनय बैसवाड़े (रायपुर मंडल) ने केशव खंडेलवाल (रायपुर मंडल) को 4-0 से हराकर विजेता बने।  तृतीय स्थान पर हिमांशु रंगशाही (इंदौर मंडल)तथा चतुर्थ स्थान पर सुशांत श्रीवास्तव (सतना मंडल) रहे | 
महिला वर्ग: फायनल —   श्रीमती ऋचा पटवर्धन (इंदौर मंडल) ने  कु साक्षी धनविजय (रायपुर मंडल)को 4-0 से हराकर विजेता बनी । तृतीय स्थान परसुश्री कोनू पाल (भोपाल मंडल)तथा चतुर्थ स्थान परश्रीमती श्रीजी गुप्ता (शहडोल मंडल)रहे | 

बैडमिंटन: पुरुष वर्ग: फायनल —   शैलेश साहू (बिलासपुर मंडल) ने सुनील चंद्राकर (भोपाल मंडल) को 21-16, 21-18 से हराकर विजेता बने। तृतीय स्थान पर  जुग्गल संजीव पटेल (रायपुर मंडल)तथा चतुर्थ स्थान पर  अमित कुमार निगम (भोपाल मंडल)रहे |

महिला वर्ग: फायनल —    सुश्री पर्ली ठाकुर(भोपाल मंडल)ने  सुश्री विनीता एक्का (बिलासपुर मंडल)को 21-8 ,21-12 से हराकर विजेता बनी । तृतीय स्थान परश्रीमती पुष्पिका टिग्गा (शहडोल मंडल) तथा चतुर्थ स्थान परकु. जिशा टिग्गा (रायपुर मंडल) पर रही |टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुश्री गीता पंडित तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला बैडमिंटन संघ सचिव अनुराग दीक्षित, सहायक मुख्य निर्णायक हेमंत क्रिस्टोफर थे ।               

 इस अवसर पर मंडल प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) प्रदीप केरकेट्टा,  प्रबंधक (आई टी) टी. श्रीहरी, पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिशिर गुप्ता, अंपायर एन.जे. राव, पूर्व अखिल भारतीय व्हालीबाल खिलाड़ी यशवंत शर्मा, श्रीमती संध्या भगत, श्रीमती उषा राव, विजय तिरपुडे, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सदस्य अगेशवर साहू, संजय सेनगुप्ता, दीपक जेम्स, मोहनलाल साहू, सुशांत सैनी एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण, तकनीकी समितिगण उपस्थित थे|  उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  प्रतियोगिता की आयोजन सचिव  श्रीमती संध्या राज ने दी | 

Continue Reading

खेल

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ा:15 साल, 99 दिन में भारत के लिए डेब्यू किया, 14 रन बनाकर आउट हुए

Published

on

मैनचेस्टर, एजेंसी। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था।

वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसमें दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने एक छक्का जोफ्रा आर्चर की गेंद पर और एक छक्का जोश टंग की गेंद पर लगाया। उन्हें विल जैक्स ने स्टंप आउट कराया।

मैच से पहले वैभव ने सोशल मीडिया पर भी डेब्यू के संकेत दिए थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए न्यू चैप्टर लिखा था।

टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिली

23 जून को BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली।

वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया है। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली है।

जर्सी के साथ फोटोशूट करते हुए वैभव।

जर्सी के साथ फोटोशूट करते हुए वैभव।

वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए थे

एक महीने पहले वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बने थे। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677