Connect with us

कोरबा

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

डीएमएफ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने,  टीएस अनुरूप दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित

जिले में खराब हैंडपम्पों की अभियान चलाकर मरम्मत कराने के दिए निर्देश

पीएम स्वनिधि योजना में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिश देने किया निर्देशित

सोसायटियों में समय पर खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश
कोरबा । जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाए तथा आपसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ तय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जनगणना 2026 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए  व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने  नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रो  में बैनर-पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने तथा सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। जनगणना कार्य मे नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों की समय पर प्रशिक्षण पूर्ण करने एवं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
गर्मी के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने जिले के खराब हैंडपंपों की मिशन मोड में मरम्मत कराने के निर्देश दिए।  इस हेतु पंचायतों से मरम्मत योग्य हैंडपंपों की सूची प्राप्त कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिससे आमजन को राहत मिल सके।
पीडीएस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने माह के अंत तक सभी सोसायटियों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और  समय पर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने तथा योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षाकृत कम  प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को गम्भीर बीमारी से पीड़ित एवं स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु प्राप्त होने वाले आवेंदनो पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने , पीड़ितों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने एवं आवश्यकतानुसार  उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त अभियान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो मेंटीबी की पहचान हेतु एक्स-रे जांच को अनिवार्य रूप से बढ़ाने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एमएमयू, नगरीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आधार एवं अपार आईडी से छूटे हुए स्कूली बच्चों का चिन्हांकन कर आधार व आपार आईडी बनवाने के लिए कहा।
कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों में प्रगति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को  जिले में डीएमएफ से  निर्मित किए जा रहे स्कूल-आंगनबाड़ी भवन एवं शिक्षक -स्वास्थ्य कर्मचारी आवासीय भवनो में दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स और सेनेटरी कार्य निर्धारित तकनीकी प्राक्कलन (टीएस) के अनुरूप ही लगाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही दोषपूर्ण कार्यो को तत्काल सुधारने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागों को अपने संचालित कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी निर्माण पोर्टल में जल्द से जल्द जियो-टैगिंग, फोटो एवं आवश्यक विवरण सहित अपलोड करने के निर्देश दिए। जिले में यूथ हॉस्टल एवं क्रीड़ा परिसर निर्माण हेतु जगह चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण करने की बात कही।
उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने शासन की फ्लैगशिप स्कीम महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों का लोक सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे निःशुल्क केवाईसी  कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए महिलाओं की सहूलियत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  साथ ही केवाईसी कार्य का नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मयोगी अभियान में स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों के सभी कर्मचारियों का पोर्टल में अनिवार्य रूप से  पंजीयन सुनिश्चित करने एवं कोर्स का प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान निष्क्रिय योजनाओं के खातों को पूरी तरह बंद कर शेष राशि शासन खाते में जमा कराने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने की बात कही गई। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं, मातृ वंदना योजना के लक्ष्य पूर्ति, रेडी-टू-ईट वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
कलेक्टर ने समय-सीमा से जुड़े लंबित प्रकरणों में तेजी लाते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग और कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, ओंकार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

बांस शिल्प के लिए बिरहोर परिवारों को दिया जा रहा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण

Published

on

परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल

कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।

प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।

जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

Continue Reading

कोरबा

पाली के राजा का भव्य आगमन कल

Published

on

शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी
कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।

गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677