Connect with us

कोरबा

समय सीमा की बैठक:राजस्व पखवाड़ा में आमजन की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जाए : कलेक्टर

Published

on

टीबी उन्मूलन हेतु जिले में चलेगा विशेष अभियान

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा में आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, राजस्व संबंधी आवेदनों को ग्रहण करने तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने तहसीलवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का प्रभावी निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी एवं तहसीलदारों को यह भी निर्देशित किया कि पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के सहयोग से किसानों की जानकारी खाद वितरण हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने मॉनीटरिंग को सुदृढ़ बनाने और आवेदन प्राप्त नहीं करने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से टीबी मुक्त अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और सात दिनों के भीतर आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने टीबी की पहचान हेतु एक्स-रे जांच को अनिवार्य रूप से बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एमएमयू, नगरीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सीईओ को वल्नरेबल जनसंख्या की पहचान कर टीबी जांच शिविर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित कार्यों की स्थिति में नए प्रस्तावों की स्वीकृति पर रोक लगाने की बात स्पष्ट की। साथ ही निर्माण पोर्टल में जानकारी अपलोड नहीं करने वाले विभागों को जियो-टैगिंग के साथ फोटो एवं आवश्यक विवरण तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में बंद योजनाओं के खातों को पूर्णतः बंद कर शेष राशि शासन खाते में जमा कराने, मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने, मातृ वंदना योजना के लक्ष्यों की पूर्ति, 275(क) के तहत जानकारी प्रेषित करने, कर्मयोगी भारत प्रशिक्षण पूरा कराने, अपार आईडी, रेडी-टू-ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समय-सीमा के लंबित प्रकरणों पर प्रगति लाते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।
जनगणना 2026 : स्वगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर श्री दुदावत ने जनगणना 2026 के तहत 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली स्वगणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने 1 से 30 मई तक होने वाले मकान सूचीकरण कार्य को गंभीरता एवं तत्परता के साथ संचालित करने को कहा। जनगणना के प्रचार हेतु बैनर, पोस्टर, जिंगल, कचरा संग्रहण वाहनों, शिक्षा विभाग, नगरीय निकायों, जनपदों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677