Connect with us

कोरबा

एसीबी (ACB) समूह की कोयला वाशरियों, पावर प्लांटों और ईंधन तंत्र की 1999 से वर्तमान तक CBI जांच की मांग

Published

on

18 अगस्त को दीपका-गेवरा में होगा विशाल शांतिपूर्ण जन-आंदोलन

कोरबा/ दीपका। भारतीय जनाधिकार पार्टी छत्तीसगढ़ ने एसीबी समूह (ACB Group) की दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, चाकाबुड़ा, रतीजा, रेंकी, बिंझरी सहित सभी संबद्ध कोयला वाशरियों रिजेक्ट कोयला आधारित ताप विद्युत गृहों कोयला परिवहन रेलवे साइडिंग एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों में 1999 से वर्तमान तक हुए संचालन की सीबीआई (CBI) जांच उच्चस्तरीय एसआईटी (SIT) गठन बहु-एजेंसी फॉरेंसिक ऑडिट एवं भौतिक सत्यापन की मांग की है ।

पार्टी के अनुसार यह मामला केवल एक वाशरी या प्रदूषण तक सीमित नहीं है बल्कि कोयला खरीद से लेकर वाशिंग रिजेक्ट कोयला परिवहन रेलवे साइडिंग पावर जनरेशन फ्लाई एश जल दोहन औद्योगिक डीजल/बायोडीजल जीएसटी/टैक्स लाभ एवं डिजिटल रिकॉर्ड तक फैली संपूर्ण कोयला-ईंधन-पर्यावरण-वित्तीय श्रृंखला में व्यापक अनियमितता का विषय है ।

जांच एवं मांग के मुख्य बिंदु

वाशरी क्षमता और कोयला प्रवाह का सत्यापन

कोल कंट्रोलर ऑर्गेनाइजेशन (CCO) के रिकॉर्ड के आधार पर प्रत्येक वाशरी की प्रारंभिक स्वीकृत क्षमता पर्यावरणीय स्वीकृति (EC/Amendment EC) स्थापना/संचालन सहमति (CTE/CTO) तथा वास्तविक कच्चे कोयले की प्राप्ति शोधित कोयले (Washed Coal) रिजेक्ट/मिडलिंग्स और प्रेषित मात्रा का वर्षवार फॉरेंसिक मिलान किया जाए ।

1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कोयला मूवमेंट का एंड-टू-एंड मिलान

टेंडर रेलवे साइडिंग वेब्रिज और डिस्पैच अभिलेखों के अनुसार 1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कोयला/रिजेक्ट मूवमेंट परिलक्षित होता है खदान वाशरी शोधन पावर प्लांट वास्तविक खपत स्टॉक का वैज्ञानिक और तकनीकी मिलान कर एक-एक टन कोयले का हिसाब सार्वजनिक किया जाए ।

रिजेक्ट कोल वर्गीकरण एवं पावर प्लांटों की पड़ताल

मास बैलेंस और रिजेक्ट फॉरेंसिक ऑडिट कराकर यह जांच हो कि क्या व्यावसायिक रूप से उपयोगी उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को रिजेक्ट श्रेणी में दर्शाया गया है? साथ ही रिजेक्ट आधारित ताप विद्युत गृहों में घोषित ईंधन बॉयलर फीडिंग और बिजली उत्पादन के आंकड़ों का मिलान किया जाए ।

डिजिटल फॉरेंसिक ऑडिट

वेब्रिज सर्वर रॉ लॉग्स जीपीएस (GPS) फास्टैग (FASTag) सीसीटीवी (CCTV) आरएफआईडी (RFID) और रेलवे रेक रिकॉर्ड का डिजिटल फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए ताकि फर्जी ट्रिप (Ghost Trips) बोगस गाड़ियों की प्रविष्टि और वजन में हेरफेर की सच्चाई सामने आ सके ।

जल दोहन, पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य प्रभाव

दीपका-गेवरा क्षेत्र के नदियों नालों तालाबों और भूजल के औद्योगिक दोहन का जल-वैज्ञानिक ऑडिट (Hydrological Audit) हो वाशरी क्रशिंग और भारी परिवहन से प्रभावित 10 किलोमीटर के दायरे में वायु प्रदूषण (PM10 PM2.5) कोयला धूल और जनस्वास्थ्य पर पड़े प्रभावों का स्वतंत्र महामारी-विज्ञान मूल्यांकन (Epidemiological Assessment) कराया जाए ।

प्लाई एश स्लरी और पर्यावरण नियम

पावर प्लांटों से निकलने वाली राख (Fly Ash) और वाशरी स्लरी के उत्पादन भंडारण और निष्पादन का ड्रोन/जीआईएस मैपिंग द्वारा भौतिक सत्यापन हो ।

पेसा (PESA) कानून ग्रामसभा एवं भूमि अधिकार

प्रभावित ग्रामीण एवं अनुसूचित क्षेत्रों में परियोजना विस्तार के दौरान पेसा अधिनियम के तहत ग्रामसभा की वास्तविक सहमति वन एवं राजस्व भूमि तथा जल स्रोतों के वैधानिक उपयोग की निष्पक्ष जांच हो ।

औद्योगिक डीजल/बायोडीजल व टैक्स लाभ (2015 से वर्तमान)

वर्ष 2015 से वाशरियों पावर प्लांटों व परिवहन में प्रयुक्त औद्योगिक डीजल एवं बायोडीजल की आपूर्ति श्रृंखला ई-वे बिल जीएसटी तथा प्राप्त सरकारी कर छूट/प्रोत्साहनों का वित्तीय फॉरेंसिक लेखा परीक्षण किया जाए ।

श्रमिक अधिकार व विनियामक संस्थाओं की जवाबदेही

कार्यरत नियमित व ठेका मजदूरों के पीएफ (PF) ईएसआई (ESI) न्यूनतम वेतन सुरक्षा उपकरणों एवं दुर्घटना रिकॉर्ड की जांच हो इसके साथ ही एसईसीएल (SECL) पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) खनन राजस्व व श्रम विभाग के अधिकारियों की निगरानी विफलता पर जवाबदेही तय की जाए ।

साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग

पार्टी ने मांग की है कि जांच शुरू होने से पूर्व वेब्रिज सर्वर जीपीएस सीसीटीवी ओसीएमएस (OCEMS/CEMS) डेटा ईआरपी (ERP) और वित्तीय अभिलेखों को तत्काल सील व सुरक्षित (Preserve) किया जाए ताकि डिजिटल साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके ।

18 अगस्त को दीपका-गेवरा में धरना-प्रदर्शन
इन सभी गंभीर विषयों पर निष्पक्ष जांच पारदर्शिता और वैधानिक कार्रवाई की मांग को लेकर 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे एसीबी (India) लिमिटेड कार्यालय एसईसीएल परिक्षेत्र दीपका/गेवरा जिला कोरबा के समक्ष चरणबद्ध एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन व जन-आंदोलन किया जाएगा ।

भारतीय जनाधिकार पार्टी का स्पष्ट संदेश

कोयला राष्ट्रीय संपदा है पानी जनता के जीवन का आधार है और जंगल-जमीन आने वाली पीढ़ियों की विरासत है हर टन कोयले और हर बूंद पानी का पारदर्शी हिसाब होना चाहिए ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

Published

on

कोरबा। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में ध्वजारोहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण से पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सम्माननीय सदस्यों द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे पूरी गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थितजन ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा तिलक भवन परिसर गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप-सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू) समेत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुशील दास, रवि पी सिंह, सुखसागर मन्नेवार, दीपक जैन, अरविन्द पाण्डेय, राजेश कुमार, विजय सिंह, युधिष्ठिर राजवाड़े, मधु डिडवानिया, कैलाश यादव, कृष्णा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेनू जायसवाल, मुस्कान भंडारी, निर्मला राठौर, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, भुवनेश्वर महतो, संजीत सिन्हा, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नीलम दास पड़वार, अंकित सिंह, राजा मुखर्जी, संदीप केशरवानी, रमेश वर्मा, अनूप स्वर्णकार, विकास निर्मलकर, गयानाथ मौर्य, विमल मित्तल, राजीव प्रजापति, राजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, जीवन चौहान, शैलेश भावनानी, संतोष दीवान एवं अन्य सदस्य, उनके परिवारजन, पत्रकार साथी, कन्हैया पटेल, अनीस प्रसाद, रघु, अजय डहरिया समेत बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्लब के केयर टेकर गुणसागर महिलांगे एवं स्वच्छता मित्र मोहन राव का विशेष सहयोग रहा।

Continue Reading

कोरबा

बांगो डैम के 5 गेट खुले:हसदेव नदी में छोड़ा गया पानी, 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट

Published

on

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जगह भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अभी सक्रिय है। इसके असर से अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

कोरबा में लगातार बारिश के बीच मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है। एहतियातन 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे बसे 35 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई। कुसमी में सबसे ज्यादा 180 मिमी (7.1 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। दौरा कोचली, बिहारपुर और प्रतापपुर में 130-130 मिमी (5.1-5.1 इंच) बारिश हुई।

3005 क्यूसेक पानी यानि करीब 85 हजार लीटर पानी छोड़ा गया है।

3005 क्यूसेक पानी यानि करीब 85 हजार लीटर पानी छोड़ा गया है।

मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है।

मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंच गया है।

कोरबा के इन गांवों में बाढ़ का अलर्ट

मिनीमाता बांगो डैम के 5 गेट खोले जाने के बाद प्रशासन ने जिले के 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला शामिल हैं।

अगले 2 दिन इन इलाकों में ज्यादा असर

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

ओवरऑल छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य बारिश

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक कुल 668.8 मिमी (26.3 इंच) बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिमी (28.9 इंच) होनी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब तक 65.6 मिमी (2.6 इंच) कम बारिश हुई है।

बारिश में कमी का स्तर -9 प्रतिशत है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की कुल बारिश अभी सामान्य श्रेणी में है।

शियर जोन का मतलब जानिए

शियर जोन वायुमंडल में वह इलाका होता है जहां अलग-अलग ऊंचाई पर चलने वाली हवाओं की दिशा या रफ्तार में फर्क होता है। यानी नीचे की हवा जिस दिशा में चल रही है, उससे ऊपर की हवा की दिशा या स्पीड अलग हो सकती है इससे वातावरण में हवा का सिस्टम अस्थिर होता है और बादल बनने तथा बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है।

नारायणपुर में सबसे ज्यादा बारिश

जिलेवार देखें तो नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1043.9 मिमी (41.1 इंच) बारिश दर्ज हुई है। यहां सामान्य बारिश 780.7 मिमी (30.7 इंच) है, यानी सामान्य से 34 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 948.2 मिमी (37.3 इंच), बीजापुर में 870.6 मिमी (34.3 इंच), जांजगीर में 857.3 मिमी (33.8 इंच) और महासमुंद में 835.6 मिमी (32.9 इंच) बारिश हुई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां सामान्य बारिश 598.2 मिमी (23.6 इंच) के मुकाबले 948.2 मिमी (37.3 इंच) बारिश दर्ज हुई। यानी बारिश 59 प्रतिशत ज्यादा रही। इसके बाद नारायणपुर में 34 प्रतिशत, मुंगेली में 32 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 28 प्रतिशत, महासमुंद में 26 प्रतिशत और जांजगीर में 24 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

सरगुजा में सबसे ज्यादा कमी

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी सरगुजा में 51 प्रतिशत है। यहां सामान्य 773.2 मिमी (30.4 इंच) के मुकाबले सिर्फ 379.6 मिमी (14.9 इंच) बारिश हुई है। इसके बाद जशपुर में 45 प्रतिशत, बेमेतरा में 40 प्रतिशत, कांकेर में 35 प्रतिशत, सूरजपुर में 22 प्रतिशत और बस्तर तथा कबीरधाम में 21-21 प्रतिशत कमी है।

रायपुर में सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा बारिश

राजधानी रायपुर में 13 अगस्त तक 727.8 मिमी (28.7 इंच) बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 641.9 मिमी (25.3 इंच) है। यानी 85.9 मिमी (3.4 इंच) ज्यादा बारिश हुई है और बारिश सामान्य से 13% अधिक है। प्रदेश के 33 जिलों में 20 जिले सामान्य बारिश की स्थिति में हैं, 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

Continue Reading

कोरबा

बांगो डैम के खुले गेट में युवक ने लगाई छलांग:कोरबा में दोस्तों संग गया था घूमने, तेज बहाव में बहा, नगर-सेना तलाश में जुटी

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो बांध में युवक ने खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। तेज बहाव में बहने के बाद से युवक लापता है। घटना शनिवार की है। उस समय बांध के 7 गेट खुले थे और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। छलांग लगाने के बाद युवक कुछ देर तक पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना मामला बांगो थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव (23) पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव का रहने वाला है। रंजीत अपने तीन दोस्तों के साथ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध देखने पहुंचा था। वे सभी गार्डन के पास खड़े होकर बांध का नजारा देख रहे थे।

इसी दौरान रंजीत के दोस्त उससे कुछ दूरी पर चले गए। दोस्तों के दूर होते ही रंजीत अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़ा और पल भर में बांध के खुले गेट की तरफ छलांग लगा दी।

इसके बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आया, लेकिन बांध से करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण बहाव काफी तेज था। कुछ ही देर बाद वह तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मौके पर रंजीत के परिजन भी मौजूद हैं।

ASP ग्रामीण नीतीश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को तुरंत रवाना कर दिया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। नगर सेना की टीम रंजीत की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं, बांगो बांध प्रशासन ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि गेट खुले होने के कारण बांध के पास न जाएं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677