Connect with us

छत्तीसगढ़

CGPSC भर्ती घोटाला…ED ने 30 लोगों को दिया नोटिस:3 करोड़ से ज्यादा की वसूली का दावा, जमानत पर बाहर आरोपियों से भी होगी पूछताछ

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने कथित कैश सिंडिकेट की पड़ताल के लिए करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

इनमें विवादित अभ्यर्थियों के साथ एनजीओ, एक बड़ी कंपनी और रिसार्ट संचालकों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर अभ्यर्थियों से वसूली गई रकम कहां से आई और किन लोगों तक पहुंचाई गई।

ईडी के अधिकारियों ने 30 लोगों को नोटिस जारी किया है।

ईडी के अधिकारियों ने 30 लोगों को नोटिस जारी किया है।

जमानत पर बाहर आए आरोपियों से फिर पूछताछ

ईडी ने मामले में जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, टामन सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार समेत अन्य नाम शामिल हैं।

एजेंसी पूछताछ के जरिए भर्ती प्रक्रिया में कथित लेनदेन और संपर्कों की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

सीजीपीएससी के तत्कालीन अधिकारियों पर पेपर बेचने का आरोप है।

सीजीपीएससी के तत्कालीन अधिकारियों पर पेपर बेचने का आरोप है।

नौकरी दिलाने का दावा, 3 करोड़ से ज्यादा वसूली

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास चंद्राकर के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाने का कथित नेटवर्क तैयार किया था।

अभ्यर्थियों को परीक्षा के अलग-अलग चरणों में मदद और प्री परीक्षा से इंटरव्यू तक सफलता की गारंटी देने का दावा किए जाने की बात सामने आई है। इसके बदले अभ्यर्थियों से तीन करोड़ रुपए से अधिक रकम वसूले जाने का दावा किया गया है। अब ईडी इस रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जांच कर रही है।

CSR फंड के इस्तेमाल की भी आशंका

जांच एजेंसी को आशंका है कि, एक बड़ी कंपनी के CSR फंड का इस्तेमाल कथित रिश्वत की रकम के भुगतान में किया गया। इसी वजह से एनजीओ और रिसार्ट संचालकों से जुड़े वित्तीय लेनदेन भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल ईडी कथित कैश सिंडिकेट में रकम के स्रोत, वितरण और संभावित लाभार्थियों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी:सचिन पायलट पंजाब भेजे गए, भूपेश बघेल को दी गई असम की जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट की जगह अब सुखदेव भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत करने और पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

AICC ने सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भूपेश बघेल को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रेलवे की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:जांजगीर-चांपा में नोटिस के बाद भी जारी था कब्जा, 10 सितंबर को फिर होगी कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को अंडरब्रिज के पास रेलवे की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण बंद करने और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर कार्रवाई की गई।

चांपा से भोजपुर मार्ग की ओर जाने वाले अंडरब्रिज से बाहर निकलते ही रेलवे की जमीन से सटाकर कुछ लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया था। रेलवे प्रशासन ने मौके पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया था और काम रोकने को कहा था। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर रेलवे ने कार्रवाई का फैसला लिया।

राजस्व अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाया

राजस्व अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाया

रेलवे ने दोबारा कब्जे पर दी सख्त चेतावनी

रेलवे ने दोबारा कब्जे पर दी सख्त चेतावनी

पुलिस-राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया निर्माण

शनिवार को रेलवे प्रशासन की टीम राजस्व अधिकारियों और चांपा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया गया और रेलवे की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

10 सितंबर को फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। 10 सितंबर को भी रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि दोबारा रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद रेलवे क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति है। आने वाले दिनों में अन्य अवैध कब्जों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

उरगा क्षेत्र में दो जगह मिले शव:2 दिन बाद हसदेव नदी से 15 साल के सूरज की लाश मिली, खेत में मिला अज्ञात शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुदुरमाल के हसदेव नदी एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में बहे 15 वर्षीय बालक सूरज महंत का शव दो दिन बाद बरामद हो गया।

वहीं पचपेड़ी गांव के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव अब भी पहेली बना हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

एनीकट में नहाते समय बहा था 15 साल का सूरज

पहली घटना कुदुरमाल गांव की है। गुरुवार सुबह 15 वर्षीय सूरज महंत हसदेव नदी के एनीकट में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया और वह तेज धारा में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों और उरगा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सेना के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। लगातार बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज था, जिससे रेस्क्यू में मुश्किलें आईं।

दो दिन बाद कटबीतला के पास मिला शव

लगातार दो दिन तक तलाश अभियान चलाने के बाद शनिवार को सूरज का शव कटबीतला गांव के पास हसदेव नदी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

दूसरी घटना पचपेड़ी गांव की है। यहां PDS सोसाइटी भवन के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शव से दुर्गंध आने के कारण उसके करीब 3 से 4 दिन पुराना होने का अनुमान है। तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

उरगा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए WhatsApp ग्रुप और कोटवारों के जरिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। पुलिस फिलहाल हत्या के साथ-साथ हादसे की संभावना को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677