गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के महाअभियान से जुड़ा आयोजन, छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक और प्रबुद्ध नागरिक हुए शामिल
जांजगीर। अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को ज्ञानज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के स्वरों से गूंज उठा।
आयोजन को ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के महाअभियान से जोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन कर देशभक्ति और राष्ट्रभावना का संदेश देना था। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज की गई और कार्यक्रम में सहभागिता की पुष्टि के लिए उपस्थिति प्रमाण-पत्र भी तैयार किया गया।
कार्यक्रम में योगेश्वर साहू (कोरबा), फूलसिंह यादव, डॉ. नीलसागर यादव और अरविंद तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ज्ञानज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल तिवारी की प्रमुख भूमिका रही। उनके संयोजन में विद्यालय के शाला परिवार ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासनबद्ध तरीके से सामूहिक गायन में हिस्सा लिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और उपस्थित नागरिकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभावना से जुड़े संदेश दिए गए तथा ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।
आयोजकों के अनुसार, देशभर में चल रहे सामूहिक गायन अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने और ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता की भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रबुद्धजन सुन्दर सुमन दुबे, संध्या लता पांडेय, हुमा पाण्डेय, विभा तिवारी, राधेश केंगरी, रौशनी शर्मा, पलकवी सूर्य, मीलूर सराफ, रिंकू शर्मा, राजेश तम्होली, श्रुति दुबे, आब्या दुबे, सुभी दुबे, योगेश्वरी, उमा महोबिया, ज्योति दुबे, संध्या पाण्डेय, दीपक बरेठ, लक्ष्मी नारायण, सुवण रामेश्वर, बी. प्रसाद, शालिनी त्रिपाठी, नीलू सराफ, अंकिता मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे लोगों ने भागीदारी निभाई।
कोरबा के भाजपा नेता लोचन राठौर की मेधावी बेटी ने हासिल की सफलता, राठौर समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी बधाई कोरबा/बाराद्वार। कोरबा के भाजपा नेता एवं बाराद्वार नगर से लगे ग्राम दुरपा के मूल निवासी लोचन राठौर एवं श्रीमती पार्वती राठौर की मेधावी बेटी साक्षी राठौर का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (Junior Judicial Assistant) के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। साक्षी राठौर की सफलता पर राठौर समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बताया गया कि साक्षी प्रारंभ से ही न्यायिक क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत कर रही थीं। उनकी निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण पद हासिल किया। वर्तमान में राठौर परिवार कोरबा में निवासरत है। अपनी सफलता पर साक्षी राठौर ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवारजनों एवं मार्गदर्शकों को दिया। उनकी इस उपलब्धि को परिवार और समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए शुभचिंतकों ने कहा कि साक्षी की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
सक्ती रेस्ट हाउस में मरार पटेल समाज की महत्वपूर्ण बैठक:किसानों के हित, हाट-बाजार में प्राथमिकता, कोल्ड स्टोरेज एवं शासन की योजनाओं पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा
सक्ती। सक्ती रेस्ट हाउस में मरार पटेल समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने समाज के वरिष्ठजनों, किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल,प्रेमलाल पटेल एवं बसंत पटेल सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं समाज के लोगों को शासन की किसानहितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित करना रहा। इस दौरान किसानों की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं सशक्त बनाने के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों के बीच जागरूकता एवं आपसी समन्वय को आवश्यक बताया। बैठक में किसानों को हाट-बाजार में प्राथमिकता, कृषि उपज के बेहतर भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता एवं उपयोगिता तथा शासन की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि किसानों को अपनी कृषि उपज का उचित मूल्य मिल सके तथा बाजार से जुड़ी सुविधाओं तक उनकी पहुंच बेहतर हो। किसानों की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पादन, भंडारण, विपणन और शासन की योजनाओं के समन्वित लाभ को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सक्ती एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों किसान, मरार पटेल समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने किसान हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से अतिथियों को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता के साथ किसानों के हित में सकारात्मक पहल किए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शोभाराम पटेल, व्यासनारायण पटेल, रथराम पटेल, जागेश्वर, धनेश्वर, मोकेलाल, भगवती, मानकी, पूजा पुष्पांजलि, अनीता, शायमता, मिथिलेश, श्यामलाल, एकम्बर, चतेश्वर, नूतन पटेल, निरालाल पटेल, लाला पटेल, पवन पटेल,हीरामणि पटेल, भूपेंद्र, जयप्रकाश, गोविन्द, हरिओम, विकास सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।
18 प्रतिभावानों को अग्र अलंकरण सम्मान — राजनीति के क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सम्मानित
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी, कोरबा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित प्रदेश स्तरीय अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ 2026 अग्रवाल समाज की सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति, सेवा भावना एवं गौरवशाली परंपराओं का विराट उत्सव बनकर सामने आया।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं संभागों से 1000 से अधिक अग्रवाल समाज के पदाधिकारीगण, प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिला प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन शामिल हुए। पूरे प्रदेश से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति ने इस आयोजन को वास्तविक अर्थों में प्रदेश स्तरीय महाकुंभ का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज एवं योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक घोषणा से गूंज उठा सभागार
अग्र महाकुंभ 2026 का सबसे महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल संगठन की मांग पर महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही पूरा सभागार करतल ध्वनि एवं हर्षोल्लास से गूंज उठा। उपस्थित समाजजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। घोषणा की जानकारी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचते ही अग्रवाल समाज में भी उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण निर्मित हुआ।
समाजजनों ने कहा कि अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, उनके लोककल्याणकारी चिंतन तथा अग्रवाल समाज की सेवा परंपरा को मिला महत्वपूर्ण सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के सेवा कार्यों की सराहना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए अग्रवाल समाज द्वारा देश एवं समाज के लिए किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने व्यापार एवं उद्योग के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री ने समाज की सेवा भावना एवं सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए समाज को आगे भी जनसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदेशभर से पहुंचे समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि
अग्र महाकुंभ 2026 की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक रही प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों से अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता।
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ समाजजनों में कुलभूषण मित्तल, अशोक बुनावाला, सियाराम अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेश मंगल (बिल्हा), नरेश मंगल (बिल्हा), सुनील रामदास (रायपुर), राजेन्द्र अग्रवाल (बिलासपुर), ललित अग्रवाल, डॉ. मोहन अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं विष्णु गोयल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कोरबा से बड़ी संख्या में समाजजन अम्बिकापुर पहुंचे
कोरबा से भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजजन एवं पदाधिकारी अम्बिकापुर पहुंचे। इनमें श्रीकांत बुधिया, राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शोभा केडिया, श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, श्रीमती किरण मोदी, संतोष अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, श्रीमती रजनी सुल्तानिया एवं श्रीमती सरला मित्तल सहित अनेक समाजजन शामिल रहे।
इनकी गरिमामय उपस्थिति ने कोरबा जिले की ओर से अग्र महाकुंभ में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता दर्ज कराई।
सरगुजा संभाग एवं अम्बिकापुर के समाजजनों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
अग्र महाकुंभ के आयोजन में स्थानीय स्तर पर सरगुजा संभाग एवं अम्बिकापुर के अग्रवाल समाज की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
सरगुजा संभाग के अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं संभाग के महामंत्री सुनील “बॉबी” अग्रवाल ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सामाजिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अम्बिकापुर अग्रवाल सभा की ओर से अध्यक्षसंजय मित्तल, सुभाष गोयल, रमेश अग्रवाल, मनीष गोयल, कन्हैया अग्रवाल, श्रीमती मंजु गोयल, श्रीमती सपना गोयल एवं श्रीमती खुशबू अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
सरगुजा संभाग एवं अम्बिकापुर के समाजजनों की सक्रिय सहभागिता से पूरे आयोजन में स्थानीय एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं आत्मीयता देखने को मिली।
18 प्रतिभावानों को प्रदान किया गया अग्र अलंकरण सम्मान
अग्र महाकुंभ 2026 का प्रमुख आकर्षण भव्य अग्र अलंकरण समारोह रहा।
महाराजा अग्रसेन जी के 18 गोत्रों की गौरवशाली परंपरा को प्रतीकात्मक रूप से सम्मान देते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 18 विशिष्ट एवं प्रतिभावान व्यक्तित्वों को अग्र अलंकरण से सम्मानित किया गया।
अग्र अलंकरण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज में प्रतिभा, परिश्रम, सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
राजनीति के क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का अग्र अलंकरण
अग्र अलंकरण समारोह में राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को सम्मानित एवं अलंकृत किया गया।
राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान को कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी द्वारा प्रायोजित किया गया।
राजेश अग्रवाल के सम्मान की घोषणा होते ही उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि के साथ उनका अभिनंदन किया।
सोनल जैन एंड पार्टी की काव्य संध्या ने देर रात तक बांधा समां
अग्र महाकुंभ में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवयित्री सोनल जैन एंड पार्टी की काव्य संध्या विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कवयित्री सोनल जैन एवं उनकी पूरी टीम ने भगवान अग्रसेन जी, उनके आदर्शों तथा अग्रवाल समाज की गौरवशाली परंपराओं पर आधारित भावपूर्ण एवं ओजस्वी कविताओं की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समाजजन रात्रि लगभग 1 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर काव्य प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
दो दिनों तक चला सामाजिक, संगठनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला
19 एवं 20 सितंबर को आयोजित इस महाकुंभ में विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।
महिला एवं युवा प्रतिनिधियों की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने पर जोर दिया गया।
अग्र महाकुंभ बना प्रदेश की सामाजिक एकता का प्रतीक
अग्र महाकुंभ 2026 ने यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, सहयोग, संगठन, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करने के लिए संकल्पित है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों एवं संभागों से आए प्रतिनिधियों ने एक मंच पर एकत्रित होकर संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विचार किया।
यह आयोजन प्रदेशभर के समाजजनों के लिए आपसी संवाद, अनुभव साझा करने तथा सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
अशोक कुमार मोदी ने जताया मुख्यमंत्री एवं सभी समाजजनों का आभार
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी, कोरबा ने अग्र महाकुंभ 2026 की सफलता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी अतिथियों, प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा ने इस महाकुंभ को ऐतिहासिक बना दिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।
अशोक कुमार मोदी ने कहा कि अग्र महाकुंभ की सफलता समाज के प्रत्येक पदाधिकारी, प्रतिनिधि, महिला, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोगी की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की संगठनात्मक एकता, सामाजिक सेवा और समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगा।