Connect with us

कोरबा

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन समारोह आज मानव संसाधन संस्थान, इंदिरा विहार, बिलासपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे।

प्रथम बैच के 33 प्रशिक्षुओं ने लगभग एक माह का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। 16 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को कंपनी की नीतियों एवं नियमों, सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं, हथियार संचालन तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा प्रहरियों को आवश्यक कौशल, अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा से सुसज्जित करना है।

अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा, “वर्दी कोई सामान्य वस्त्र नहीं, आपकी पहचान है, आपके चरित्र, अनुशासन और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।” उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने आचरण में संयम, व्यवहार में शालीनता तथा निर्णयों में विवेक बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि बिरंची दास द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मा.सं./सुरक्षा) सुवंकर परिड़ा, महाप्रबंधक (एच.आर.डी.) बी.सी. सेठी, सुरक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट कमांडर बी. दक्षिणामूर्ति, अधिकारी, प्रशिक्षक एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी कार्यक्रम कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सतर्क एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Continue Reading

कोरबा

हनुमान अंश के मुख्य किरदार शोभिनव सत्य ने कहा- माया के प्रकोप से सिर्फ भगवान का आशीर्वाद ही बचा सकता है

Published

on

मीडिया से रूबरू हुए नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता
कोरबा। कैंचीधाम नैनीताल उत्तराखण्ड के पीठाधीश्वर नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य आज जश्न-ए-रिसोर्ट के सभागार में पत्रकारवार्ता ली और कहा कि हनुमान अंश का मुख्य उद्देश्य देश-दुनिया में नीम करौली बाबा के जीवन की प्रेरणा-सभी से प्रेम, सबकी सेवा, भूखों को भोजन कराना, सुमार्ग पर चलें, भक्ति करें का संदेश देना है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि माया के प्रकोप से सिर्फ भगवान का आशीर्वाद ही बचा सकता है। प्रेसवार्ता में शोभिनव सत्य के साथ महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, घंटाघर में आयोजित रामलीला की प्रबंधक तन्नुप्रिया उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता में मंच संचालन अधीक्षण अभियंता अखिलेश शुक्ला ने की। यहां उपायुक्त पवन वर्मा सहित भाजपा के नेतागण भी उपस्थित थे।

शोभिनव ने आगे कहा- वैसे तो मैं पहले से हनुमान भक्त और सात्विक जीवन जीने वाला आम आदमी हूं। 2018 से मैं हनुमान की उपासना करते आ रहा हूं और हनुमान जी का आशीर्वाद ही है कि मुझे नीम करौली बाबा का किरदार निभाने का मौका मिला। हनुमान अंश के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने नीम करौली बाबा के लिए किरदार की खोज की, जिसमें मैं शतप्रतिशत खरा उतर सका और हनुमान जी का यह आशीर्वाद ही था कि मुझे 2018 से ही इस रोल के लिए हनुमान जी तैयार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में अनंत शक्ति है और सभी समस्या का समाधान भी।
2025 से शुटिंग प्रारंभ हुई, जिसमें कई बार आर्थिक समस्या भी आई

02 करोड़ की बजट वाली मूवी हनुमान अंश की शुटिंग 2025 में प्रारंभ हुई और 2026 में रिलिज हुई। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि शुटिंग के दौरान कई बार डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर (अनुप्रिया नागर) को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन हनुमान जी साथ थे, इस तरह की और कई समस्याएं आती थीं, तब डायरेक्टर टीम को हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहते थे। हम 20-25 मिनट तक हनुमान चालीसा पढ़ते, तब तक समस्या दूर हो जाए रहती थी। हनुमान चालीसा का पाठ एक चमत्कार है।
हमारे पास प्रमोशन के लिए पैसे नहीं थे

आज किसी भी फिल्म का हिट होने के लिए प्रमोशन भी हिट होना चाहिए, लेकिन हनुमान अंश के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के पास पैसे नहीं थे और हमने फिल्म रिलिज कर दी। तीन-चार दिन तक फिल्म को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन यह हनुमान जी और नीम करौली बाबा का चमत्कार ही कहें कि तीन-चार दिन के बाद हनुमान अंश बच्चों-बच्चों के जुबान पर पहुंचा और बाक्स आफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कि फिल्म जब तीन-चार दिन नहीं चली, लेकिन हमें पूरा विश्वास था कि हनुमान अंश घर-घर की कहानी, कीर्तन, भजन के रूप में हर घर में पहुंचेगा।
हनुमान अंश के बाद जो भी फिल्म करूं, लेकिन मर्यादा में रहकर

शोभिनव सत्य ने कहा कि हनुमान अंश में नीम करौली बाबा का किरदार मेरे रोम-रोम में बस चुका है। मैंने बचपन से लेकर अब तक कभी किसी को अपशब्द नहीं बोले, सबके साथ प्रेम व्यवहार मेरे जीवन का हिस्सा रहा और इस किरदार ने तो मेरी मर्यादा बांध दी, जिसे कभी भी कोई भी फिल्म रोल मिले, मर्यादा के बंधन को सदैव स्मरण में रखूंगा।
एक प्रश्न के जवाब में कहा-फिल्में समाज की आईना होती हैं और फिल्म देखकर युवा उसी ओर आकर्षित होते हैं। हमारी फिल्म का उद्देश्य सभी को एक-दूसरे से प्रेम करना सिखाना, सबकी सेवा करना, जिसमें जानवर भी शामिल हैं, भूखों को भोजन कराना, सेवा भाव से किसी का कष्ट और परेशानी को कम करना या दूर करना, जो संतों का भी संदेश होता है।

Continue Reading

कोरबा

शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Published

on

माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ
कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

जयसिंह अग्रवाल ने सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर एवं मुड़ादाई मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ माता रानी की पूजा कर प्रदेश एवं कोरबा क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

नवरात्रि के अवसर पर शारदा विहार में आयोजित भोग-भंडारे में भी जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं से मुलाकात की तथा भोग-प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि केवल शक्ति की आराधना का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में श्रद्धा, सद्भाव, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला पावन अवसर है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म, साहस और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से प्रार्थना की कि कोरबा सहित पूरा छत्तीसगढ़ सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे तथा प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य, सुख और आनंद बना रहे।
इस अवसर पर मंदिरों एवं भोग-भंडारा आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

रामपुर में बनने जा रहा भव्य श्री राम-जानकी मंदिर, भूमिपूजन की तैयारियां पूर्ण, ASP लखन पटले ने पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम रामपुर में भव्य श्री राम-जानकी मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं, कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन और भूमिपूजन कार्यक्रम को देखते हुए ग्राम रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वीआईपी सुरक्षा, आवागमन व्यवस्था तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी करने के लिए कहा गया।

मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

17 अक्टूबर को होगा भव्य मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

ग्राम रामपुर में प्रस्तावित श्री राम-जानकी मंदिर का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक आस्था और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। मंदिर निर्माण की घोषणा और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ मंदिर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत होगी।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन से संबंधित तैयारियों के लगभग पूर्ण होने के साथ ही अब प्रशासन का मुख्य ध्यान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम के सुचारु संचालन पर केंद्रित है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क, शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी

श्री राम-जानकी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिले से पहुंचे पुलिस बल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्राम रामपुर में होने वाला यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 17 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में भव्य श्री राम-जानकी मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस विभाग की तैयारियों के बीच क्षेत्र में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677