कोरबा
सुशासन तिहार 2026- त्वरित समाधान से बदली किसान की तकदीर
नवापारा के कृषक मंगल सिंह को मिली सिंचाई सुविधा, अब बढ़ेगा उत्पादन और आय
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में जन केंद्रित, संवेदनशील और जवाबदेह शासन की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। इस अभिनव अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं आमजन के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को न केवल सुन रहा है, बल्कि त्वरित और प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित कर रहा है। पारदर्शिता, तत्परता और जनसरोकार की भावना से परिपूर्ण यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विश्वास, संतोष और सकारात्मक बदलाव का वातावरण निर्मित कर रही है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम नवापारा निवासी कृषक मंगल सिंह के जीवन में सुशासन तिहार ने एक सकारात्मक परिवर्तन लाया है। श्री सिंह एक मेहनतकश किसान हैं, जिनके पास लगभग तीन से चार एकड़ कृषि भूमि है और उनका संपूर्ण परिवार कृषि कार्य पर ही निर्भर है। वे मुख्यतः धान की खेती करते हैं, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। लंबे समय से उन्हें सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए नदी और कुएं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और लागत तीनों में वृद्धि होती थी। कई बार समय पर पानी उपलब्ध न हो पाने के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन भी प्रभावित होता था।
कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें पेट्रोल चलित पंप उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उनके खेतों की सिंचाई सुगमता से होगी। इस सुविधा के मिलने से न केवल उनकी पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है, बल्कि अब वे आधुनिक और प्रभावी ढंग से खेती कर पाएंगे। समय पर सिंचाई उपलब्ध होने से फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा, उत्पादन में वृद्धि होगी और परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
कृषक श्री सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले सिंचाई को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, जिससे खेती का कार्य प्रभावित होता था। अब पंप मिलने के बाद यह चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुन रही है और उनका समाधान कर रही है। यह पहल वास्तव में जनकल्याणकारी और किसान हितैषी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

कोरबा
एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल-पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित एक व्यक्तित्व
द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रत्याशी लायन आशीष अग्रवाल GLT Coordinator (ALLI, RLLI, DLLI, CLLI – Certified) से साक्षात्कार
09 एवं 10 मई को डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस
बिलासपुर/कोरबा। जीवन उसी का सार्थक है, जो पीड़ित मानवता के प्रति अपनी संवेदनाएं उड़ेल दे। जीवन में कई चुनौतियां और उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन सम रहकर लोगों के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा नहीं छोड़ते… एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है लायन आशीष अग्रवाल। लायंस क्लब बिलासपुर सेवा के बैनर तले लायन आशीष अग्रवाल की संवेदनाएं बिलासपुर क्षेत्र सहित द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी ने देखी है, कि किस तरह लायन आशीष अग्रवाल ने टीम भावना के साथ लायनवाद को जिया है और रचनात्मक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्यों को धरती पर उतारा है।
लायन आशीष अग्रवाल कहा करते हैं कि प्रकृति ने हमें मानव बनाकर सबसे बड़ा उपहार दिया है और हम प्रकृति के ऐसे ऋणि हैं, जिसके परोपकार को हम आजीवन न भूल सकते हैं और न ही उऋण हो सकते हैं, इसलिए हम अपनी क्षमता को परिवार के साथ पीड़ित मानवता के लिए समर्पित करने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए, ताकि सबकुछ समाज का दिया हुआ हम कुछ वापस समाज को लौटा सकें।
हम इस डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में पधारे समस्त लायन दिग्गजों, अतिथियों, समस्त पक्ष एवं विपक्ष में खड़े लायन साथियों, लायन दिग्गजों का लायनोचित अभिवादन करते हुए सभी का नमन भी करते हैं। हमसे जो अनुज (उम्र में) हैं, वे भी हमारे मार्गदर्शक हैं और उनके व्यवहार तथा सामाजिक चरित्र से हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है और लायनिज्म को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा।
लायनवाद एक प्रेरणा:लायन आशीष अग्रवाल एक सेवक
लायन आशीष अग्रवाल का कहना है कि लायनवाद सामाजिक सरोकार का एक विशाल वटवृक्ष है और हम वटवृक्ष का एक छोटी सी टहनी। द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स एक वृहद और संभवत: दुनिया की सबसे बड़ी निजी सामाजिक सेवा संस्थान है और हम इसकी छोटी सी इकाई। इस संस्थान से जुड़ने का जो गौरव हम महसूस करते हैं, उसकी परिणीति एक सफल सामाजिक व्यक्तित्व बनने में है और हम व्यक्ति से व्यक्तित्व बनने के प्रयास में लगे रहते हैं। जो व्यक्तित्व बन जाए, उसी का जीवन सार्थक कहा जा सकता है। मैं व्यक्ति के रूप में सभी के सामने उपस्थित हुआ हूं और आपके आशीर्वाद से ही कहीं व्यक्तित्व बन सका, तो सभी का हृदय से आभारी रहूंगा और विश्वास दिलाता हूं कि टीम भावना को सर्वोपरी रखूंगा, पक्ष-विपक्ष का भेद नहीं रहेगा, रहेगा सिर्फ लायनवाद, मानवतावाद। न राग रहेगा, न द्वेष… सिर्फ रहेगा लायनवाद और मेरे प्रेरणा रहेंगे, सभी लायनवाद के दिग्गज, लायन साथी और मानवता के पुजारी। मेरे लिए लायनवाद मेरी प्रेरणा है और मैं लायनवाद का सेवक।
सेवा कार्य, जो मेरे लायनवाद को पुष्ट बनाते हैं कि मैं एक लायन हूं

लायन आशीष अग्रवाल अपने आपको एक व्यक्ति बताते हैं, लेकिन उनके सेवा कार्यों ने उन्हें एक व्यक्तित्व बना दिया। लायंस क्लब आफ बिलासपुर सेवा के बैनरतले लायन आशीष अग्रवाल ने लायनवाद के सिद्धांतों को आत्मसात किया और लायनवाद के विस्तार को नई ऊंचाईयां दी। लायन आशीष अग्रवाल ने लायंस क्लब में पहले लीडरशीप के गुर सीखे और अब लीडरशीप डेव्हलपमेंट के लिए नए लायन सदस्यों को लीडरशीप डेव्हलपमेंट के गुर सीखा रहे हैं।


उन्होंने हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता निभाई और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लायनवाद को पहुंचाने अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी, ताकि क्षमता से अधिक लायनवाद का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


उनके सेवा कार्यों को कोरोनाकाल में बिलासपुर ने देखा है, कि किस तरह उन्होंने संकटग्रस्त लोगों का अन्न, किट, मास्क एवं अन्य जरूरत की सामाग्री पहुंचाई, ताकि कुछ लोगों को ही सही, राहत तो मिले।
बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में वाटरकूलर की स्थापना हो, या अंधत्व विद्यालय में बच्चों के लिए कुछ उपहार भेंट करने की बात हो। ठंड में गरीबों को कंबल बांट कर ठंड से राहत दिलाने की बात हो या फिर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वस्थ बिलासपुर… स्वस्थ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना में सहभागिता निभाने की। सामाजिक दायित्वों को निभाने में आशीष अग्रवाल कभी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को टीम भावना के साथ बखूबी निभाई। उनके लिए लायनिज्म ही सर्वोपरी है और लायनिज्म से ही उनकी दिनचर्या प्रारंभ होती है। उनका कहना है कि छोटे शुभ काम से ही लायनिज्म को नई ऊंचाईयां दी जा सकती हैं।

एक नजर पारिवारिक पृष्टभूमि पर
एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल बिलासपुर/बाराद्वार के प्रतिष्ठित एवं कुलीन जिंदल परिवार में जन्म लिए और अब वे इस परिवार के उत्तराधिकारी हैं। पिता संतोष अग्रवाल भी हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और उनकी ख्याति बिलासपुर/बाराद्वार क्षेत्र में है। माँ श्रीमती सावित्रीदेवी अग्रवाल धर्मपरायण एवं संस्कारों की प्रतिमूर्ति हैं और मानवीय संवेदनाओं के प्रतीक। पिता की डांट के साथ उनका साया हमेशा अच्छा करने की प्रेरणा देते रहे और माँ के संस्कारों ने नैतिकता का मार्ग दिखाया। लायन आशीष अग्रवाल के लिए माता-पिता आदर्श हैं, जिनकी प्रेरणा से ही मुझे लायनवादी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
जीवन संगिनी लायन श्रीमती दुर्गा अग्रवाल भी एक सक्रिय लायन साथी के रूप में उनके हर सेवा कार्यों में अपना हाथ बढ़ाती हैं, जिससे समाज को चार हाथों का लाभ मिल सके। राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण की सीख देते लायन आशीष अग्रवाल-लायन दुर्गा अग्रवाल अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं। लायन आशीष अग्रवाल का कहना है कि आज शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिससे व्यक्ति का जीवन सरल, सुलभ और वैभवशाली बन सकता है।
आशीष अग्रवाल:उच्चशिक्षित होने के साथ संगठन के कुशल प्रबंधक एवं सक्षम नेतृत्व
एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल प्रारंभ से ही कुशाग्र बुद्धि के थे और प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थी के रूप में पहचाने जाते रहे। अपनी शिक्षा के दौरान मेरिट लिस्ट होल्डर होने के कारण विद्यार्थी जीवन में भी एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ में फैली रही और अपने निरंतर प्रयासों से उन्होंने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। उच्चशिक्षा के तहत उन्होंने एमबीए और एम काम तक पढ़ाई की। उच्च शिक्षित व्यक्ति का यही प्रमाण है कि आशीष अग्रवाल भी विनम्र और विनयशील हैं।
आशीष अग्रवाल की विनम्रता के पीछे एक कुशल प्रबंधन क्षमता और नेतृत्व कौशल की छाप स्पष्ट झलकती है।
एक नजर व्यवसाय पर
लायन आशीष अग्रवाल कहा करते हैं कि पुरूषार्थ से कमाया धन हमेशा फलित होता है और आय का कुछ अंश समाज को समर्पित करने से धन का सदुपयोग। लायन आशीष अग्रवाल पारिवारिक अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विरासत में मिले व्यवसाय के साथ खुद का स्टार्टअप प्रारंभ किया और वे मेसर्स बालाजी इंटरप्राईजेज, मेसर्स जिंदल कंस्ट्रक्शन, मेसर्स दुर्गा पॉलिमर, मेसर्स आशीष अग्रवाल एवं मेसर्स बालाजी ब्रोकर्स जैसी संस्थानों का संचालन करते हैं। परिवार सुदृढ़ और सक्षम होगा, तो समाज को भी लाभ होगा, इस लक्ष्य को लेकर लायन आशीष अग्रवाल सामाजिक सरोकार को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं।
एक नजर विशिष्ट सम्मान एवं उपलब्धियों पर

🥇 लायंस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लीडरशिप मेडल से दो बार सम्मानित
⭐ 2 स्टार सर्टिफाइड गाइडिंग लायन मेडल
🏆 रीजन चेयरपर्सन एक्सीलेंस अवॉर्ड
🦁 10 नए लायंस क्लब स्थापित – क्लब एक्सटेंशन अवॉर्ड से सम्मानित
🤝 4 नए लायंस क्लब के गाइडिंग लायन
👥 64 नए लायन सदस्य स्पॉन्सर
🤝 लायंस गौरव सम्मान
साथ ही लायंस अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा अनेकों बार प्रमाण पत्र एवं एप्रिसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित।
लीडरशिप एवं ट्रेनिंग में सक्रिय भूमिका
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनंदगांव, कटनी, रीवा, सतना सहित डिस्ट्रिक्ट के 70+ लायंस क्लबों में फैकल्टी के रूप में
🔹 लायंस पोर्टल प्रशिक्षण
🔹 लीडरशिप डेवलपमेंट
🔹 डिजिटल एवं आईटी सशक्तिकरण
लायंस संगठन में दायित्व
2025-26 – ग्लोबल लीडरशिप टीम कोऑर्डिनेटर
2024-25 – क्लब डायरेक्टर
2023-24 – डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी
2022-23 – क्लब डायरेक्टर
2021-22 – डिस्ट्रिक्ट आई.टी. चेयरपर्सन
2020-21 – रीजन चेयरपर्सन
2019-20 – डिस्ट्रिक्ट आई.टी. चेयरपर्सन
2018-19 – जोन चेयरपर्सन
2017-18 – अध्यक्ष, लायंस क्लब बिलासपुर सेवा
2016-17 – सचिव, लायंस क्लब बिलासपुर सेवा
सामाजिक एवं व्यावसायिक सहभागिता
पूर्व उपाध्यक्ष – अग्रवाल नवयुवक समिति
पूर्व सचिव – अग्रवाल नवयुवक समिति
पूर्व सहसचिव – अग्रसेन शिक्षा समिति
सक्रिय सदस्य – मारवाड़ी युवा मंच
सदस्य – छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
संबद्धता – रूफ इंडिया एसोसिएशन
व्यवसाय
M/s बालाजी एंटरप्राइजेज
M/s जिंदल कंस्ट्रक्शन
M/s दुर्गा पॉलिमर
M/s आशीष अग्रवाल
M/s बालाजी ब्रोकर्स
संपर्क सूत्र
MJF लायन आशीष अग्रवाल
16/269, प्रदीप कोचिंग स्ट्रीट
दीपुपारा रोड, विद्या नगर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 495001
📞 9827473074
📧 ashishagrawal11@gmail.com
🔷 हमारा संकल्प
✨ मजबूत नेतृत्व
✨ सक्रिय सदस्यता विस्तार
✨ तकनीकी सशक्तिकरण
✨ प्रशिक्षण आधारित विकास
✨ संगठित, समन्वित एवं उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट निर्माण
आइए, एक सक्षम, ऊर्जावान और परिणामदायी नेतृत्व के साथ
डिस्ट्रिक्ट 3233-C को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
🦁 आपका समर्थन – संगठन की शक्ति 🦁

कोरबा
07 मई को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा रोजगार दिवस
चावल महोत्सव और आवास दिवस के साथ होंगी विविध गतिविधियां
जल संरक्षण एवं जल संवर्धन गतिविधियों पर दिया जा रहा है जोर
कोरबा। जिले में 07 मई को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी ग्राम पंचायतों में इन आयोजनों को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

इस आयोजन के तहत विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना तथा आमजन को योजनाओं से सीधे जोड़ना है।
सुशासन तिहार के तहत शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर
राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर ही मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार इन प्रकरणों का समाधान विकासखंड एवं जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।

आवास निर्माण की समयबद्ध पूर्णता पर फोकस
रोजगार सह आवास दिवस के दौरान स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाएगी। हितग्राहियों को उनके खाते में हस्तांतरित राशि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
जल संरक्षण एवं रोजगार सृजन गतिविधियों को बढ़ावा
ग्राम पंचायतों में ‘नवा तरिया-आय के जरिया’ अभियान के अंतर्गत नए तालाब निर्माण की कार्ययोजना बनाई जाएगी। मनरेगा के अंतर्गत प्रचलित कार्यों को मई माह में पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही ‘आजीविका डबरी’ के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन
रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने, लंबित जियो टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने एवं सूचना पटल पर परिवार की महिला सदस्य का नाम अंकित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन मिले।
क्यूआर कोड से मिलेगी योजनाओं की जानकारी
07 मई को सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरलता से प्राप्त हो सके और पारदर्शिता को बढ़ावा मिले।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस आयोजन को जनहितकारी एवं परिणाममुखी बनाते हुए ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।

कोरबा
सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत में स्थापित किया गया कॉल सेंटर
टोल फ्री नंबर 1800-233-2291 से मिलेगी आमजन को जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजन एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराना एवं उनकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना है।

जिला पंचायत में स्थापित इस कॉल सेंटर के माध्यम से आमजन टोल फ्री नंबर 1800-233-2291 पर संपर्क कर शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है।
कॉल सेंटर कार्यालयीन दिवसों में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संचालित रहेगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग का कहना है कि प्रशासन द्वारा यह पहल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन और शासन के बीच संवाद को सशक्त बनाया जा सकेगा तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
