कोरबा
सुशासन तिहार-2026:जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जल्के एवं पहंदा में 07 मई और बसीबार में 08 मई कोे
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 07 मई को प्रातः 11 बजे पोंडी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम जल्के एवं कोरबा क्रे ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 08 मई को विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

कोरबा
दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सर्वे शुरू
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ एवं पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य महावीर जैन सेवा संस्थान, जयपुर के सहयोग से किया जाएगा। सर्वे के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर एवं चश्मा सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने नगर निगम, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को पात्र हितग्राहियों की पहचान कर त्वरित सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तैयार सूची को सुशासन तिहार 2026 के दौरान आयोजित शिविरों में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर जमा किया जाएगा।
सर्वे सूची में हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार, प्रतिशत एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी शामिल की जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजना के लाभ से वंचित न रहे।

कोरबा
सुशासन तिहार-2026:जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन बसीबार मे कल
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को प्रातः 10 बजे विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 11 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

कोरबा
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
96 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. पवन सिंह कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा, वीरेंद्र श्याम, तहसीलदार पसान तथा जय प्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा सहित जनपद सदस्य पोड़ी उपरोड़ा भी उपस्थित रहे। ग्राम जल्के के सरपंच सहित क्लस्टर की सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में शामिल हुए।

अतिथियों के कर-कमलों से खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड तथा पंचायत विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 96 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा किया गया, जबकि शेष 429 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित होता है। सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
