Connect with us

छत्तीसगढ़

हरि लीला ट्रस्ट का आयोजन  ‘भक्ति राग जांजगीर’ कल, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में जुटेंगे श्रद्धालु

Published

on


शाम 7 बजे हाई स्कूल मैदान में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अतिथि होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ की 10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची में जिले के टॉप-10 विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

जांजगीर। नवरात्रि की भक्ति, जांजगीर-नैला की सांस्कृतिक परंपरा और समाजसेवा के संकल्प को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से हरि लीला ट्रस्ट, बनारी, नैला-जांजगीर द्वारा कल 16 अक्टूबर को ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। हाई स्कूल मैदान में शाम 7 बजे से होने वाली इस भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर प्रस्तुति देंगी। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में जिले के उन तीन होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में स्थान बनाया है। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

जन्मदिन पर जनसेवा, संस्कृति और प्रतिभाओं के सम्मान की पहल

16 अक्टूबर हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया का जन्मदिन भी है। ट्रस्ट इस अवसर को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय जनहित, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता से जोड़कर मनाता है। इसी सोच के तहत इस वर्ष भक्ति संध्या के साथ जिले की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल की गई है।

ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि जांजगीर-नैला की पहचान नवरात्रि के भक्तिमय आयोजनों और जनभागीदारी से है। ‘भक्ति राग जांजगीर’ इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने जिलेवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन

हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, प्रतिभा और सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के विद्यार्थियों का सम्मान इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ दूसरे बच्चों को भी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

सम्मानित होंगे जिले के मेधावी विद्यार्थी

हरिलीला ट्रस्ट प्रतिभा का सम्मान और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हर साल जिले के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रावीण्य सूची के टॉप 10 में स्थान बनाया हो उनका मंच से सम्मानित करता आया है। इसी कड़ी में इस साल भी तीन विद्यार्थियों जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा से कक्षा 12वीं में टॉप 10 में स्थान बनाने वाली खुशबू देवांगन और कक्षा 10वीं के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विवेकानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के दो छात्र नैतिक गौतम व लोकेश राठौर को  मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और 21000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा.

सेवा, समर्पण और सद्भाव का संकल्प

हरि लीला ट्रस्ट स्वास्थ्य शिविरों, जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, अन्न सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय है। ट्रस्ट मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी आयोजित करता है।

ट्रस्ट के अनुसार, ‘भक्ति राग जांजगीर’ का उद्देश्य भक्ति और संगीत के साथ सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और जनसेवा का संदेश आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट ने जिलेवासियों से आज शाम हाई स्कूल मैदान पहुंचकर ‘एक शाम माँ के नाम’ को यादगार बनाने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

Inter-Area Hockey Tournament 2026-27 Inaugurated at SECL Headquarters

Published

on

16 Teams from SECL Headquarters and Various Operational Areas Participating in the Tournament

Bilaspur, October 14, 2026: The Inter-Area Hockey Tournament 2026-27, hosted by SECL Headquarters, commenced today with great enthusiasm at the Late Shri B.R. Yadav International Hockey Stadium, Bahatarai, Bilaspur. A total of 16 teams representing SECL Headquarters and various operational areas are participating in the tournament.

Director (Human Resources), Shri Biranchi Das, formally inaugurated the tournament by scoring a goal on the hockey field.

Addressing the gathering as Chief Guest, Shri Das highlighted the importance of teamwork, coordination and mental resilience in a fast-paced sport like hockey. He stated that the qualities developed on the sports field also contribute significantly to success at the workplace. He further emphasised SECL’s commitment to encouraging sporting talent, developing better sports infrastructure and providing opportunities for players to compete at higher levels.

The inaugural ceremony was attended by Heads of Departments from SECL Headquarters, representatives of JCC, Welfare Board, SC/ST Association and other associations, officers, employees and the Principal of DAV School.

At the beginning of the ceremony, General Manager (Welfare), Shri B.C. Sethi, delivered the welcome address and welcomed the Chief Guest. Other distinguished guests were welcomed by Senior Manager (HR), Shri Vivek Singh, and Senior Manager (HR), Shri Astik Sahu.

On the occasion, veteran hockey player and Senior DEO, Welfare Department, Shri Rajesh Henry, administered the oath of sportsmanship, discipline and fair play to all participating players.

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ

Published

on

मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।

मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर गोल कर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री दास ने कहा कि हॉकी जैसे तेज गति के खेल में टीमवर्क, समन्वय और मानसिक दृढ़ता का विशेष महत्व है। खेल के मैदान में सीखे गए ये गुण कार्यस्थल पर भी सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं। उन्होंने एसईसीएल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, बेहतर खेल सुविधाएँ विकसित करने तथा खिलाड़ियों को बड़े मंचों तक पहुँचने के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, जेसीसी, कल्याण मण्डल, सिस्टा/एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, अधिकारी , कर्मचारी एवं डीएवीस्कूल प्रिंसिपल उपस्थित रहे।
समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक (कल्याण) बी.सी. सेठी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) विवेक सिंह एवं वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) आस्तिक साहू ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कल्याण विभाग में पदस्थ वरिष्ठ डीईओ राजेश हेनरी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Published

on

महान वैज्ञानिक डॉ. कलाम का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक — वक्ताओं ने किया उनके योगदान का स्मरण

रायगढ़। जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।

कार्यक्रम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, अनुशासन, समर्पण और ज्ञान का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की रक्षा एवं वैज्ञानिक क्षमता को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि डॉ. कलाम ने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी अपनी सादगी, विनम्रता और जनसामान्य से जुड़ाव बनाए रखा। वे विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे। उनका मानना था कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उनका प्रेरणादायी जीवन आज भी देश के युवाओं को सपने देखने, ज्ञान अर्जित करने और उन सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से करोड़ों देशवासियों के मन में देशभक्ति एवं सकारात्मक सोच का संचार किया। उनकी जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, श्रीकांत सोमावार एवं सुभाष पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मेहरून निशा, प्रदेश हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला महामंत्री विकास केडिया, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असलम हुसैन, जिला महामंत्री सतनाम सिंह पोथीवाल, जूटमिल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साहेब सिंह हाजरा, शहर मंडल महामंत्री राकेश सिंह, पार्षद पंकज कंकरवाल, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा तथा एल्डरमैन मनीष गांधी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677