छत्तीसगढ़
80 पार पेंशनरों का सम्मान
जांजगीर। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की संयुक्त तहसील चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह की मासिक बैठक रविवार, 28 जून को मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नंद कुमार राठौर ने की। बैठक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर काशी प्रसाद शर्मा, अघोरी राम साहू का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। संघ की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई। संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने पर बात हुई। नंद कुमार राठौर ने प्रांतीय निकाय से मिले नए निर्देश और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में नंद कुमार राठौर, अमिलाल राठौर, सूरज सिंह राठौर, दासव प्रसाद गुप्ता, अघोरी राम साहू, घनश्याम यादव, रामकुमार राठौर, काशी प्रसाद शर्मा, शिवचरण लाल कर्ष, रामकृष्ण राठौर, वेदप्रसाद राठौर, मटरू लाल राठौर व अन्य मौजूद रहे।

कोरबा
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय योजनाओं व लंबित प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा
पीएम स्वनिधि योजना में पात्र स्ट्रीट वेंडरों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में निराकरण करने हेतु किया निर्देशित
सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निराकरण में प्रगति लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करे। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर ईशान जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर द्वय देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए शेष पात्र किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की प्रगति का जानकारी लेते हुए संयुक्त खाताधारक किसानों का भी नियमानुसार पंजीयन कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राजस्व पट्टाधारियों का शत प्रतिशत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन कराने निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने नगरीय निकायों में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें त्वरित रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्ट्रीट वेंडरों की पहचान कर उन्हें भी योजना से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अधिकाधिक हितग्राहियों को शामिल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शिक्षकों की आवश्यकता वाले विद्यालयों में शीघ्रता से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण निर्धारित अवधि में सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग का कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जुलाई माह के खाद्यान्न आबंटन एवं भंडारण की समीक्षा करते हुए प्रत्येक उचित मूल्य दुकान एवं सोसायटी में जल्द से जल्द खाद्यान्न का पूर्ण भंडारण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी रखने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले में डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने निर्देशित किया। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति वाले विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएम जन शिकायत एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सहकारी सप्ताह के सफल आयोजन के लिए विभागीय समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला सहकारी विकास समिति अंतर्गत आयोजित सहकारी सप्ताह के सम्बंध में जानकारी लेते हुए जिले की सभी सहकारी समितियों में निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रमों का संचालन किया जाए। बैठक में सभी सहकारी समितियों में वृहद स्तर पर पौधरोपण, किसान संगोष्ठियों का आयोजन, उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति बढ़ाने तथा एग्रीस्टेक पोर्टल पर पात्र किसानों के पंजीयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहकारी सप्ताह के कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
कोरबा
सेवा सेतु – आसान सेवाएं, सशक्त नागरिक : समय पर मिला निवास प्रमाण पत्र, मोहित राम की पुत्री के शैक्षणिक कार्यों को मिली गति
त्वरित और पारदर्शी सेवा से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी सुविधा
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए नागरिकों तक शासकीय सेवाएं सरल, सहज और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से संचालित ‘‘सेवा सेतु‘‘ पहल आमजन के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं अन्य नागरिक सेवाओं का लाभ अब एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा लोगों को त्वरित सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

इसी पहल का लाभ कोरबा जिले के ग्राम लबेद निवासी मोहित राम को भी मिला। उनकी पुत्री सुश्री पदमा राठिया जो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले इस प्रकार के दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीण परिवारों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सेवा सेतु केंद्र में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम रही तथा निर्धारित समय में उनकी पुत्री का निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
श्री मोहित राम ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के कारण उनका कार्य बेहद आसानी और कम समय में पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि अब शासकीय सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों का समय, श्रम और आर्थिक व्यय तीनों की बचत हो रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु ने उनकी पुत्री के लिए आवश्यक निवास प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराकर उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल आम नागरिकों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसका लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा सेतु के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को समय पर शासकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
छत्तीसगढ़
कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण
रिंगनी-खरौद। भाजपा मंडल कोड़ाभाट द्वारा सोमवार को ग्राम तनौद के साहू समाज भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग-2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तथा जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रभावी एवं सकारात्मक उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के आधुनिक तरीकों को समझाया गया। प्रशिक्षण में तकनीक के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के सदस्य एवं पामगढ़ विधानसभा प्रभारी राजा पाण्डेय उपस्थित रहे। वहीं जिला संगठन सह प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव, जिला मंत्री हृदय नारायण यादव, जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री कमल साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि अजय साहू तथा नगर पंचायत खरौद अध्यक्ष गोविन्द यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कार्यकर्ताओं को तकनीक के साथ कदम मिलाते हुए संगठन की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक उपयोग संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म के संचालन, संगठनात्मक गतिविधियों के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार, डिजिटल संवाद के तरीकों तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, सहसंयोजकों, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
