दो साल में पांच बार बिजली दर बढ़ाई भाजपा सरकार ने- पूर्व मंत्री अग्रवाल
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में स्मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल सड़कें, शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई । इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि त्यौहार का समय आ रहा है, लेकिन महंगाई बेलगाम हो गई है। महंगाई रसोई से लेकर सफर तक पहुंच गई है । चीनी 40 रूपये किलो से बढ़कर 72 रूपया प्रति किलो, प्याज 25 रूपये किलो से बढ़कर 45 रूपया प्रति किलो के अलावा रसोई में इस्तेमाल होने वाली सभी सामानों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है, इसमें आम आदमी और मध्यम वर्गीय परिवार का बजट संतुलन बिगड़ गया है । उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में दो वर्षों में पॉंच बार बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की गई । 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल योजना को संशोधन कर योजना को बंद किया जा रहा है।
राजकिशोर के महापौर कार्यकाल में बजरी गिट्टी उठाने वाले भाजपा नेता हितानंद अब क्यों नहीं उठा रहे बजरी- नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि नगर निगम में राजकिशोर प्रसाद महापौर के कार्यकाल में विपक्ष के नेता सड़कों में बजरी गिट्टी एकत्रित कर महापौर के चेम्बर में रखकर हो हल्ला करते थे, लेकिन वर्तमान में शहर के लगभग सभी सड़कों का हाल बेहाल है । बरसात के दिनों में निगम लोंगो को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं दे सका है । कृपाराम साहु ने आगे कहा कि शहर सरकार का मुख्य कार्य लोंगो को बिजली, पानी, सड़क, साफ सफाई जैसी अति आवश्यक मूलभूत सुविधा प्रदान करना होता है, लेकिन निगम के 17 माह के कार्यकाल में इन सुविधाओं के लिए शहरवासी वंचित रहे हैं और भाजपा नेता मौन हैं ।
शहर की सड़कें शीघ्र सुधारें नहीं तो आंदोलन, कल कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे कांग्रेसी-मुकेश
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार 24 अगस्त को प्रात: 10 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए 10 दिनों के अंदर सकारात्मक पहल की मांग करेंगे । अगर इन 10 दिनों में सुधार – मरम्मत – नवीन निर्माण नहीं कराया गया तो 11 वें, 12वें दिन निगम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए निगम कार्यालय का घेराव करने की कार्य योजना बनी है । बैठक को श्याम सुंदर सोनी ने भी संबोधित किया । बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु ने किया ।
बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहु, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो.शाहिद, अर्चना उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सपना चौहान, शशिलता पांडेय, जिला पदाधिकारी सुधीर जैन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, देवीदयाल तिवारी, बुद्धेश्वर चौहान, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, पार्षद रवि चंदेल, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्या मस्तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, अनुज जायसवाल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गिरधारी बरेठ, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, संतोष यादव, शशि अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, आंगन बाई, डॉ.रामगोपाल यादव, अनिल सिंह, कुंजबिहारी साहु, प्रेमलता साहु, के के चौकसे, प्रमोद श्रीवास, जे पी नामदेव, आरिफ खान, निलाम्बर कंवर, रवि खुंटे, पंचराम आदित्य, दीपक टंडन, छत्रपाल कुर्रे, सरेश पटेल, रवि सचदेव, अशोक लोध, पुष्पा पात्रे, संजू पैकरा, गंगाराम भाराद्वाज, आशीष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सोनु अग्रवाल, सुखनंदन सोनकर, अरूण यादव, राजेश यादव, सत्यप्रकाश साहु, बृजभूषण प्रसाद, रमेश वर्मा, अमित पन्ना, हरवेन्द्र सिंह सालसा, नफीसा हुसैन, मनहरण राठौर इंटक, अमित सिंह, पवन विश्वकर्मा, सरफुद्दीन आलम, कमलेश गर्ग, नितेश यादव, मिनकेतन गबेल, विवेक श्रीवास, अंकित वर्मा, रवीश यादव, सुनील निर्मलकर, अनवर रजा, आशीष गुप्ता, बोधन दास, दिलीप यादव, मनोज अनंत, विरेन्द्र यादव, कुलदीप राठौर, त्रिभुवन मांझी, शशि पटेल, संतोषी महंत, सुनीता यादव, जरीना, छत्त बाई, श्वेता यादव, संतोषी, रजनी केंवट, रामेश्वरी लहरे, मोंगर वर्मा, चंद्र कुमारी, उषा शर्मा, मो.क्लीम, मो.अहसान अंसारी, प्रकाश कुमार, पतंग कुमार, हरीश कुमार, हाथिया, विजय आनंद, विजय आदिले, रवि टोप्पो, आकाश प्रजापति, किशन विजय यादव, कन्हैया यादव, अमीन अंसारी, रज्जाक खान, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, गुलशन साहु, गुलाब दास, संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, कुसुम यादव, रमिला कुर्रे, हीरा महंत, मीरा सिंह, प्रेरणा कैवर्त, राम कुमार चंद्रा, राजेश दास, एमन दास, जितेन्द्र कुर्रे एवं व्यास नारायण श्रीवास सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे ।
माँ ब्रह्मचारिणी देवी स्वरूपा माँ श्री सर्वमंगला देवी की पूजा करने परिसर में लम्बी लाईन
कोरबा। आज नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को कोरबा के आस्था का केन्द्र माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में माँ ब्रह्मचारिणी स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी की पूजा करने परिसर में आस्था का सैलाब देखने को मिला।
अलसुबह जब माँ के दरबार का कपाट खुला, सबसे पहले आदिशक्ति माँ ब्रह्मचारिणी स्वरूपा श्री सर्वमंगला देवी का पुजारियों ने महाश्रृंगार किया और उसके बाद आम लोगों के दर्शन एवं पूजन के लिए कपाट खुला। महाश्रृंगार के बाद माता का दिव्य रूप देखकर श्रद्धालुओं के मन में असीम शांति का अनुभव हुआ। नयनाभिराम माँ ब्रह्मचारिणी स्वरूपा माँ श्री सर्वमंगला देवी की पूजा में डूबा कोरबा अलसुबह से समाचार लिखे जाने तक परिसर में अगाध श्रद्धा का दृश्य देखने को मिला। मनोकामना ज्योति कलशों की लालिमा से सौंदर्य बढ़ा
माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में कलश कक्षों में स्थापित 12000 मनोकामना ज्योति कलशों की लालिमा से परिसर का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। परिसर की लाईंटिंग से सजा मनमोह रहा
मंदिर प्रबंधन द्वारा नवरात्रि से पूर्व मंदिर सहित परिसर का रंग-रोगन के साथ परिसर में मनोहारी लाईटिंग की सजावट भी की गई है, जिससे परिसर का सौंदर्य निखर आया है और यहां दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का मन आनंदित भी हो रहा है। माँ ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा से मिलता है मोक्ष-नमन पाण्डेय
आज नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी देवी स्वरूपा की पूजा अर्चना की गई। प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय ने बताया कि माँ ब्रह्मचारिणी मोक्षदायनी है और इनकी पूजा करने से जीवन के संकट का हरण होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है। आज माँ को अर्पित छप्पन भोग में मिश्री और फल को भी शामिल किया गया, क्योंकि माँ ब्रह्मचारिणी देवी को भोग में मिश्री और फल अतिप्रिय हैं। जसगीत, शंख, घंटे की नाद से परिसर हुआ भक्तिमय
वैसे तो माँ सर्वमंगला देवी का परिसर स्वर्ग से कम नहीं। यहां कभी भी दर्शन करने जाओ, तो लगता है स्वर्ग में सैर कर रहे हैं, लेकिन नवरात्रि में यहां का माहौल कुछ अलग सा ही मन में पवित्रता और आध्यात्मिकता का जागरण करता है। 09 दिन तक टीम द्वारा जसगीत से यहां उपस्थित लोगों में भक्ति का भाव जगाया जा रहा है, वहीं शंख एवं घंटे की नाद से परिसर भक्तिमय हो गया है।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया लोकार्पण कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने आज घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से रूपये 99.64 लाख की लागत से निर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। नवीन भवन से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिला खनिज न्यास मद के माध्यम से विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया है। इस मद से जिले के जर्जर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नवीन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि नवीन भवन विद्यालय की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करेगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, विकास झा, उदय शर्मा एवं मनीष मिश्रा, पार्षद अश्विनी मिश्रा एवं श्रीमती देवकी साहू, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य जय सिंह मोहलीकर सहित जितेंद्र सिंह, श्रीमती शशि साहू, संतोष कर्ष, श्रीमती अनीता राजपूत, रामेश्वर वैष्णव, संतोष यादव, श्रीमती अनूपा साहू, विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में वनपट्टा की जांच, अवैध शराब विक्रय बंद कराने, लंबित वेतन, प्रधानमंत्री आवास की लम्बित किश्त भुगतान, पीएम आवास की पात्रता जांच, राशन वितरण में अनियमितता, पशु शेड निर्माण, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, राहत राशि, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, राशन वितरण में अनियमितता तथा आजीविका से जुड़ी मांगों सहित कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों पर कार्रवाई करने और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने पर जोर दिया। जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।