Connect with us

कोरबा

मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन

Published

on

नगर निगम व द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की पहल से राहगीरों को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा

कोरबा। भीषण गर्मी में आम नागरिकों और राहगीरों को राहत देने के लिए बुधवार को नगर निगम एवं द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के संयुक्त सौजन्य से मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ किया गया। जल केंद्र का उद्घाटन महापौर संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस तपती गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। नगर निगम सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जनहित के ऐसे कार्य लगातार करता रहेगा। द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जल केंद्र मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया है ताकि अधिक से अधिक राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को ठंडा पेयजल मिल सके। यहां शुद्ध और ठंडा पानी निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरीफ खान, वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह, तरुण राठौर, दीपनारायण सोनी, श्रीजीत नायर, ट्रस्ट के सदस्य प्रीतम जायसवाल, रेणु जायसवाल एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। जल केंद्र शहर के मुख्य मार्ग कोर्ट परिसर के सामने लगाया गया है ताकि ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। शुद्ध शीतल पेयजल निशुल्क उपलब्ध होगा। इसे द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के कार्यकर्ता संचालित करेंगे। इसका उद्देश्य गर्मी में राहगीरों को राहत और जल सेवा को बढ़ावा देना है। महापौर ने ट्रस्ट के सामाजिक कार्य की प्रशंसा की और अन्य संस्थाओं से भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को जल सेवा कराकर शुभारंभ किया गया।

तपती गर्मी में जल सेवा का कार्य अनुकरणीय -महापौर संजूदेवी राजपूत

नगर पालिक निगम कोरबा एवं द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज एसपी कार्यालय के सामने मानव सेवा जल केन्द्र (प्याऊ-शीतल पेयजल) का शुभारंभ करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस महत्वपूर्ण स्थान में जल सेवा केन्द्र का खुलना महत्वपूर्ण है, यहां पर कई शासकीय कार्यालय हैं, जहां पर रोजाना हजारों लोग आते हैं, इस केन्द्र के खुल जाने से हजारों लोग यहां आकर शीतल शरबत का आनंद उठा सकेंगे और गले को तृप्त करेंगे। यह बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने पत्रकारों को भी इस नेक काम के लिए बधाई दी और कहा कि हमारे पत्रकार लेखनी के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी आगे रहते हैं, यह बड़ी बात है।
आयुक्त की अपील:सभी जल प्रबंधन पर कार्य करें

नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इस अवसर पर समस्त जनों से अपील की कि सभी जल प्रबंधन पर कार्य करें, यह सभी नागरिकों का दायित्व है। जल का एक-एक बंूद महत्वपूर्ण है और इसे बचाने के लिए सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाएं और आने वाले दिनों में मानसून के पानी को धरती के अंदर जाने दें।
श्री पाण्डेय ने कहा कि भीषण गर्मी में जल पिलाना पुण्य का काम है और इस पुण्य काम में पत्रकार भी आगे आ रहे हैं, यह बड़ी बात है और समाज के लिए एक बड़ा संदेश भी।
हमारे कोरबा के पत्रकार रचनात्मक एवं सामाजिक सरोकार में भी आगे-नरेन्द्र देवांगन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि भीषण गर्मी में नगर पालिक निगम द्वारा मांग के अनुसार जगह-जगह प्याऊ खोला गया है और कलेक्ट्रेट, कोर्ट, एसपी आफिस, नगर पालिक निगम, जिला पंचायत क्षेत्र में रोजाना हजारों लोग आते हैं और इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर निगम एवं पत्रकारों के संयुक्त आयोजन में यह प्याऊ खोला गया है, जहां रोजाना सुबह से शाम तक राहगीरों को शीतल पेय (शरबत) मिलेगा। यह मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है।

Continue Reading

कोरबा

23-24 जुलाई को रद्द की गई 4 मेमू ट्रेन बहाल:चार ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी, भाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग काम होगा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने पहले जिन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी।

इनमें से चार मेमू ट्रेनों को बहाल (रिस्टोर) कर दिया है। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

ये 4 ट्रेनें अब रद्द नहीं होंगी

रेलवे के संशोधित आदेश के अनुसार 23 जुलाई को चलने वाली ये ट्रेनें अब सामान्य रूप से संचालित होंगी।

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
  • 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

अब ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

संशोधित सूची के अनुसार अब भी ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • 23 जुलाई: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 24 जुलाई: 68745 कोरबा–रायपुर मेमू

इस ट्रेन का आंशिक परिचालन

23 जुलाई को चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी। बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

क्यों किया गया बदलाव?

रेलवे के अनुसार रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या हेल्पलाइन के माध्यम से जरूर जांच लें, क्योंकि इंजीनियरिंग कार्य के दौरान परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

बिस्तर पर लिपटा करैत, सोते मासूम को डसा:कोरबा में इलाज के दौरान 6 साल के बच्ची की मौत, पिता के साथ सो रही थी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आमाखोखरा गांव में करैत सांप के डसने से 6 साल की बच्ची सान्वी कंवर की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब 1 बजे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

सान्वी के पिता किरण सिंह आमाखोखरा गांव में रहते हैं। वे मजदूरी और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। सान्वी अपने पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां और दूसरा बच्चा दूसरे कमरे में थे।

चिल्लाने पर खुली नींद

रात करीब 1 बजे करैत सांप ने पहले सान्वी के कान और फिर हाथ पर डस लिया। दर्द से वह चिल्लाते हुए उठी, जिससे परिवार की नींद खुल गई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा है, लेकिन सर्पदंश के लक्षण दिखने पर वे उसे तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बिस्तर पर ही छिपा था करैत सांप

मासूम के पिता किरण सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्हें लगा कि सांप बाहर निकल गया होगा। बाद में देखा तो करैत सांप बिस्तर पर ही लिपटा हुआ था। उनका कहना है कि संभवतः सांप पहले से ही बिस्तर पर था, लेकिन अंधेरे में नजर नहीं आया।

बरसात में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप घरों में घुस आते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी लगाकर सोने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सर्पदंश होने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचने की अपील की। साथ ही झाड़-फूंक के बजाय तुरंत चिकित्सकीय इलाज कराने की सलाह दी।

Continue Reading

कोरबा

बड़े ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई को काट डाला:कोरबा में खाना खाने के विवाद में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नामलेपरा में मंगलवार देर रात खाना खाने के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नामलेपरा निवासी 42 वर्षीय मथुरा धनवार अपनी पत्नी प्रमिला धनवार के साथ बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश धनवार के घर खाना खाने गए थे। घर में मुर्गा-भात बना था और सभी लोग एक साथ भोजन कर रहे थे।

खाना खाने के बाद मथुरा आंगन में चला गया। वहां से वह अपनी पत्नी को बार-बार जल्दी खाना खत्म कर बाहर आने के लिए आवाज लगा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया

गुस्से में कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

पत्नी को लगातार आवाज लगाने से नाराज कैलाश धनवार गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और आंगन में बैठे मथुरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मथुरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मथुरा को 108 एंबुलेंस की मदद से पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

वारदात के बाद आरोपी कैलाश धनवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी प्रमिला धनवार की शिकायत पर बांगो थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677