द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि.3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ सम्पन्न हो गया। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का चुनाव भी हुआ जिसमें वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में लायंस क्लब भिलाई के लायन अनिल अग्रवाल चुने गए। वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए लायन अनिल अग्रवाल एवं लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला था और लायन अनिल अग्रवाल को 62 मतों से विजयश्री हासिल हुई। विजयश्री हासिल करने के बाद लायन अनिल अग्रवाल ने सभी पीडिजी एवं लायन मेंबर्स का आभार जताया और कहा कि आप सभी ने जो आशीर्वाद दिया, उसका सम्मान करते हुए मैं डिस्ट्रिक्ट 3233सी में सेवाभावी कार्यों, सदस्य विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करूंगा और सभी पीडिजी मेरे मार्गदर्शक होंगे। 2028-29 के लिए होंगे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
लायन अनिल अग्रवाल आगामी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर होंगे। 2026-27 के लिए लायन रिपुदमन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 चुनाव के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई और सत्र 2026-27 के लिए पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी निर्वाचित हुए, वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए पीएमजेएफ लायन पवन मलिक निर्वाचित हुए। इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से विजयश्री हासिल की। इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल और लायन बसंत मिश्रा के बीच मुकाबला था। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एवं परिणाम की घोषणा होते ही सभी विजेता लायंस का भव्य सम्मान किया गया। हार-जीत सिक्के के दो पहलू:सहयोग करने वाले सभी लायन सदस्यों का आभार-लायन आशीष अग्रवाल
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में भाग्य आजमाने वाले लायंस क्लब्स बिलासपुर से एवं जीएलटी कोआर्डिनेटर एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल थोड़े निराश लगे, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मंच से सभी लायन सदस्यों का आभार जताया और कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। लायन सदस्यों ने दोनों प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया, लेकिन मेरे प्रतिद्वंदी लायन अनिल अग्रवाल को जीत हासिल हुई। चुनाव में जीत किसी एक की ही होती है। उन्होंने बड़े प्रेरणास्पद बातें कहीं-चुनाव तो एक ही दिन होता है, लेकिन हम साल के 365 दिन लायन होते हैं और हमें लायन होने में गर्व है। मैं हमेशा लायनवादी रहूंगा और किसी भी सदस्य या क्लब को जब भी मेरी जरूरत होगी, हमेशा उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार जताया और कहा कि जितना आशीर्वाद मिला, उसके लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लायन सदस्यों का ह्दय से आभार। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने शांति और सद्भाव के साथ चुनाव सम्पन्न होने एवं अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। पीडीजी का सम्मान
अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लबों का सम्मान
हम सब मिलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास का संकल्प लें-लायन चौहान
मुख्य अतिथि पीआईडी लायन जितेन्द्र सिंह चौहान ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी भव्यता मैंने बहुत कम देखी, इसके लिए डिस्ट्रिक्ट को बधाई और चुनाव सम्पन्न हुआ, जीतने और हारने वाले इस बात का संकल्प लें कि मिलजुलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि हार में निराश न हों और निरंतर आगे बढ़ने के लिए अपनी कमियों को दूर करें, आगे सफलता अवश्य मिलेगी। हम सभी लायन सदस्य समाज की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास करते रहें और यह प्रयास कभी कम नहीं होना चाहिए।
प्र्रेमचंद पटेल ने कहा-कटघोरा में बनेगा अखबार वितरक संघ का भवन, 15 लाख रूपए देने की घोषणा कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित हुए, वहीं नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अजय धनोदिया, श्री दुलानी, अकाश शर्मा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल विराजमान थे। माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय का विशेष स्नेह और आशीर्वाद संघ को मिला।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मन्नु राठौर सहित अन्य विधायक प्रतिनिधि, संस्कार टीम की अध्यक्ष श्रीमती अकांक्षा चंदेल, सीए प्रमेश चंदेल, शंकर रजक, पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, लक्ष्मण सिंह राजपूत, पत्रकार शशिकांत डिक्सेना, कई नेता, समाजसेवी, पत्रकारगण सहित छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया (बबलू) यादव, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष के डी साहू, बिलासपुर अध्यक्ष सियाराम एवं उनकी टीम, जमनीपाली सचिव रविंदर, सह सचिव राय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, विशेषर प्रसाद साहू, अनिल गिरी, दिलीप यादव, रंजीत पटेल, विक्रम, विश्वजीत, दिलहरण, राकेश साहू, विजय सहिस, शत्रुहन पटेल, आदित्य चौहान, हर्ष मानिकपुरी, गुलशन साहू,बृजमोहन दास, सदबीर निर्मलकर, बांकी मोंगरा, ढेलवाडीह इकाई के सदस्यगण, पाली से शंकर दीवान, दिनेश श्रीवास, मातृशक्ति अखबार वितरक संघ से रतन राठौर, दीक्षा राठौर, पुष्पा साहू, रवीना साहू, उपासना साहू, रेखा साहू, ज्योत्सना साह,ू धानी साहू, याचना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए। कटघोरा में 15 लाख की लागत से बनेगा संघ का भवन
मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई की मांग पर कटघोरा में भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। श्री पटेल की घोषणा के बाद समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखबार वितरण का काम किसी चुनौति से कम नहीं। बरसात हो, गर्मी हो, कड़कड़ाती ठंड हो या धूप हो या छांव, सभी परिस्थितियों में अखबार वितरक समय पर हमारे घर अखबार पहुंचाते हैं और हम चाय की चुस्की के साथ देश-दुनिया का हाल जान पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अखबार पढ़ना चाहिए, इसमें समाचार के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बातें भी हमें पढ़ने को मिलता है, जिससे हर वर्ग का ज्ञान बढ़ता है। अखबार विश्वसनीयता के साथ समाचारों का प्रकाशन करता है, जो तथ्यपरक होते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ, अतिथियों के स्वागत में आतिशबाजी
यहां उपस्थित अतिथिगणों एवं संघ के सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अतिथियों के स्वागत में संघ के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे अतिथिगण काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम को जादूगर ने अपने जादू से रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया और आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया ने किया। पत्रकार जगत का मिला सहयोग, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
अखबार वितरक संघ के दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सफल बनाने में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पत्रकारों का सहयोग रहा। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उत्साहवर्धन करने वाले पत्रकारों का आभार जताया और धन्यवाद दिया। वनभोज एवं दीपावली मिलन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा रवि रजक ने 11 हजार रूपए का विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।