Connect with us

खेल

मुंगेली : हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : अरुण साव

Published

on

उप मुख्यमंत्री ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट

क्रिकेट पिच पर दिखा युवाओं का जोश, खेल भावना से जीता सबका दिल

उप मुख्यमंत्री ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट
उप मुख्यमंत्री ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट
उप मुख्यमंत्री ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के ग्राम अखरार में आयोजित रात्रिकालीन विधायक क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम एसके हंटर औराबांधा को जीत की बधाई दी और उप विजेता अखरार इलेवन टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उप मुख्यमंत्री ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अवसर पर खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइनल मुकाबले में युवाओं का जोश और ऊर्जा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पांच टीमों को क्रिकेट किट वितरित किए और सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सारिसताल के बागेश्वर इलेवन, अखरार इलेवन, उरई कछार इलेवन, एसपी इलेवन सरईपटेरा और प्रिंस इलेवन कंसरी को क्रिकेट किट प्रदान किए। 

श्री साव ने कहा कि गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निकलें, यही हमारा लक्ष्य है। खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन में सफलता दिलाने में मददगार साबित होता है। खेल युवाओं को स्वस्थ जीवन, अच्छे संस्कार और बेहतर समन्वय की सीख देता है। मुंगेली जिला पंचायत की सभापति सुश्री अनिता साहू और जनपद पंचायत के सभापति वेदराम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Continue Reading

खेल

बस हार ही गए थे, तिलक-नीतीश ने जिता दिया:40 मिनट, 30 बॉल और 69 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त

Published

on

क्राइस्टचर्च, एजेंसी। भाई बच गए। लोग या तो टीवी-मोबाइल बंद कर चुके थे या बस सिर झुकाए देखे जा रहे थे। कुछ बचा ही नहीं था। 31 बॉल में 69 रन बनाने थे। 6 विकेट गिर गए थे। क्या ही होता।

लेकिन तिलक और नीतीश मैदान पर थे। बस इन्हीं दोनों को लग रहा होगा कि चलो कुछ तूफानी करते हैं। और फिर अगले 40 मिनट क्रीज पर रहे, 30 बॉल में 69 रन बना डाले। बस एक बॉल बची थी मैच की और दौड़कर दो रन ले लिए। नीतीश ने आधी पिच से ही भींची हुई बाईं मुट्‌ठी ऊपर कर बता दिया कि जीत गए हम।

सामने न्यूजीलैंड की टीम थी। फील्ड क्राइस्टचर्च का था। लक्ष्य 181 रन का था। भारतीय टीम 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। तिलक और नीतीश ने यहीं से मोर्चा संभाला। तिलक ने 26 गेंदों में 51 और नीतीश ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। बढ़त 2-0 की हो गई है। कुल 5 टी-20 होने हैं।

आखिरी ओवर में जीता भारत

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए। जैकब डफी के 20वें ओवर में तिलक वर्मा ने चौका लगाया और 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रन लेकर भारत को जीत दिलाई। जैकब डफी की पांचवीं गेंद वाइड रही, जिसके बाद भारत को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

Continue Reading

खेल

UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026, टीम मुकाबले में रायपुर  ने 6 एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीते 

Published

on

यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर  (UNDER-15) के  मुकाबले अंतिम चरण में              रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026”  में  में कल टीम वर्ग (सीनियर पुरूष एवं महिला/यूथ-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवम बालिका) संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी ।

   प्रतियोगिता में कल खेले गए टीम मुकाबले में कुल 12 टीम वर्गों में से रायपुर ने 6 खिताब जीता एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीता | प्रतियोगिता में कल खेले गये टीम वर्गों के अन्य सभी फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-

 यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग :

          विजेता-   रायपुर                   उपविजेता- बिलासपुर  3-0   

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग :

विजेता-   रायपुर                   उपविजेता- बिलासपुर  3-1  

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका वर्ग :

   विजेता-    रायपुर                  उपविजेता-  बिलासपुर  3-0 

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग :

विजेता-  बिलासपुर               

उपविजेता-   रायपुर 3-0 

              प्रतियोगिता में आज  यूथ UNDER-19 (यूथ)

 बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा  यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए सेमीफायनल मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-   

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:-   सेमीफायनल –  दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3-1 तथा आर्यन सिंह  (रायपुर) ने  रेयांश पाहवा (बिलासपुर) को 3 -0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।     

यूथ UNDER- 19 (यूथ) बालिका वर्ग:-   सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा 

 वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।       
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:-  सेमीफायनल –  

दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने राजदीप गांगुली (बिलासपुर) को 3-0 तथा कवीश काला (रायपुर) ने विवान बैसवाड़े (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।       

यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:-   सेमीफायनल –  समाया पांडे (रायपुर) ने  वेदी कछवाहा (रायपुर) को 3-1 तथा लावण्या पांडे  (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।    

             प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता, पी.एन. मजूमदार हैं ।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

खेल

रायगढ़ के वेदांत साहू ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल प्रतियोगिता में बनाई जगह

Published

on

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया रायगढ़ का मान
रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायगढ़ के होनहार खिलाड़ी वेदांत साहू ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वेदांत ने बिलासपुर जोन की ओर से अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (नेशनल) में अपनी जगह सुनिश्चित की।
वेदांत साहू की इस शानदार सफलता से रायगढ़ जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित होना वेदांत की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
रायपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और रायपुर विधायक सुनील सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राम जी सतीश कुमार, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती छाया प्रकाश राव तथा संचालक राकेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वेदांत साहू की इस उपलब्धि की जानकारी रायगढ़ के ताइक्वांडो कोच विकास सिंह एवं श्रीमती लता श्रीवास और नटवर आत्मानंद हाई. स्कूल रायगढ़ स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक गुप्ता सर ने दी। उन्होंने वेदांत के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौरव का विषय बताया।
वेदांत साहू की इस सफलता से रायगढ़ जिले का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में वेदांत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677