Connect with us

कोरबा

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

Published

on

कोरबा। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय तक सहज पहुँच तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कोरबा, छत्तीसगढ़ में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार – महिला जनसुनवाई” का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, कानून-व्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में महिला जनसुनवाई आयोजित होगी, जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतों के साथ सीधे उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सभी महिलाओं से अपील किया गया है कि वे बिना किसी संकोच के वॉक-इन शिकायतकर्ता के रूप में जनसुनवाई में उपस्थित हों और अपनी समस्याएँ-जैसे घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, साइबर अपराध, दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, सामाजिक उत्पीड़न अथवा अन्य महिला संबंधी शिकायतें आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।
आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनकी आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना तथा प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई में सहभागिता करें।

Continue Reading

कोरबा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

Published

on

दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को
कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
नागरिक प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचें। नाम जुड़वाने, दर्ज नाम पर दावा-आपत्ति करने, विवरण में सुधार या निवास स्थान परिवर्तन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल या ईसीआईनेट ऐप के जरिए भी किए जा सकते हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवलोकन करें और आवश्यक आवेदन समय पर प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों एवं राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित, सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
नोडल अधिकारी के रूप में आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा राज्योत्सव के आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के समन्वय एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Continue Reading

कोरबा

निर्यात कार्यशाला में उद्यमियों को दी गई निर्यात प्रक्रियाओं और अवसरों की जानकारी

Published

on

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को निर्यात की प्रक्रियाओं, उपलब्ध अवसरों तथा उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में निर्यात कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का आयोजन आरएएमपी योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड के माध्यम से किया गया। इसमें जिले के लगभग 30 उद्योगपति एवं उद्यमी शामिल हुए।
कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को निर्यात गतिविधियों से जुड़ने और अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार तलाशने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। जिले में निर्यात संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677