कोरबा
नगरीय चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित
कोरबा। भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि शासन द्वारा जनगणना हेतु दिशा-निर्देश तय कर समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है, इन्हीं दिशा-निर्देशों और समय-सीमा को ध्यान रखकर जनगणना के कार्य सम्पन्न होंगे।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में चार्ज अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शंकाओं को दूर कर लें, ताकि जब वे प्रशिक्षण दें और टीम तैयार करें, तो जनगणना संबंधी कार्यों को बिना किसी त्रुटि या परेशानी के फील्ड पर क्रियान्वित करा सकें। उन्होंने चार्ज अधिकारियों से कहा कि जनगणना में घर-घर जाकर परिवार के मुखिया से जानकारी लेकर दर्ज करना है। वे जब प्रशिक्षण आयोजित करें तो फील्ड पर जाने वाले प्रगणकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवश्य बताएं कि घर में जाकर सही जानकारी लेना और सही जानकारी देना ही जनगणना का उद्देश्य है। नगरीय क्षेत्रों के सभी घरों की गणना जरूरी है, ताकि जनगणना 2027 के तहत सही आँकड़े प्राप्त हो सकें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि जनगणना 2027 के लिए जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन के रूप में प्रगणक, पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर की व्यवस्था होगी। आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर राशि भी दी गई है। 1 मई से 30 मई तक चलने वाले जनगणना कार्य के लिए रूपरेखा तैयार कर चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। पहली बार जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम-मोबाइल में ऐप-से होगा, इसलिए विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें।
उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान संग्रहित जानकारी गोपनीय होती है, इसे किसी से साझा नहीं किया जा सकता। यह जानकारी अवश्य पहुँचे कि जनगणना से जुटाई गई जानकारी का किसी योजना की पात्रता-अपात्रता से कोई संबंध नहीं है और इससे किसी की पात्रता निर्धारण नहीं होगा। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान किसी की अनदेखी नहीं करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सभी की भागीदारी आवश्यक बताते हुए टीमवर्क के साथ जनगणना कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने भी सभी से आग्रह किया कि प्रशिक्षण में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनें और बिना किसी समस्या के जनगणना कार्य को सम्पादित कराएं।
प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक मिश्रा, मास्टर ट्रेनर कैलाश पाण्डेय ने नगरीय चार्ज अधिकारियों को जनगणना परिचय, जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका एवं कानूनी प्रावधान, कोष प्रबंधन, जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियाँ, जनगणना की आधारभूत संरचना, प्रक्रियाएँ, अवधारणाएँ एवं परिभाषाएँ, सीएमएमएस मॉड्यूल तथा उपयोगकर्ता पंजीकरण सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना 2027 के दौरान अधिकृत वेबसाइट पर क्षेत्रवार प्रगणकों की जानकारी-पता एवं मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध होगी। साथ ही एआई चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जनगणना के दौरान मकान की गणना के लिए निर्धारित मापदंड, परिवार की परिभाषा, जनगणना के फायदे, मकानों में नंबरिंग, चार्ज अधिकारियों के अधिकार व दायित्वों के बारे में बताया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ओंकार यादव, उप संचालक मोहन सिंह कँवर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल तथा चार्ज अधिकारी के रूप में उपस्थित नगर पालिक निगम के जोन अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ आदि उपस्थित रहे।
कोरबा
बाबा साहेब लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे
कोरबा। डॉ. भीमराव राम जी अम्बेडकर बाबा साहेब लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित एवं बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह बात कही।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की। जीवन के प्रारम्भिक कैरियर में वह अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत की। बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में बीता। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। 1990 में, मरणोपरांत उन्हे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जीवन सामाजिक चिंतन पर आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होते ही पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री का पद संभाला था। उन्होने आगे बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर पूरी शक्ति से जीवन भर सामाजिक उत्थान व विकास के लिए कार्य करते रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि वे हर समाज के प्रेरक थे। उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर ही आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्ष के पथ में उन्होने अपने प्राणों की आहूति भी दी।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि सच्चे अर्थों में डॉ. अम्बेडकर एक महामानव, सच्चे देश भक्त और महान मानवतावादी थे।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, कांग्रेस ओ बी सी अध्यक्ष गजानंद साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो.शाहिद, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, महिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, पार्षद बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, डॉ.गोपाल कुर्रे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, पूर्व पार्षद डॉ.रामगोपाल यादव, सनीष कुमार, जिला महामंत्री एफ डी मानिकपुरी, गिरधारी बरेठ सचिव डॉ.डी आर नेताम, महेन्द्र थवाईत (गुड्डु), रवि खुंटे, सीमा कुर्रे, जगन्नाथ थवाईत, बसंत राम टंडन, अवधेश लाठिया, शशिराज आदि ने भी संबोधित किया । इन्होंने बताया कि बाबा साहब जहां भी सम्मेलनों व सभाओं को संबोधित करते जय भीम के ऊंचे नारों से गगन (आसमान) गुंज उठता था ।
इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारी विजय आदिले, रवि टोप्पो, विजय आनंद, फरियाद अली रिजवी, रमेश वर्मा, गणेश दास महंत, विरेन्द्र राठौर, दीपक टंडन, ममता अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, माधुरी ध्रुव, टिंकी महंत, शांता महंत, त्रिवेणी मिरी, जया लहरे, संगीता जांगड़े, श्याम बाई खुंटे, रज्जाक खान, संतोष यादव, मोहित दास महंत, अनिल सिंह, शहजाद खान सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

कोरबा
एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई
बिलासपुर/कोरबा। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक(वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति में मनाई गई। इस अवसर कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित स्थल का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा आज राष्ट्र के लिए विशेष दिन है, हम सब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्पों, विचारों पर चलें और राष्ट्र-निर्माण, समाज-निर्माण में अपना योगदान देते रहें । एसईसीएल भी उनके विचारों के अनुरूप महिलाओं व वंचित वर्गों के लिए महिला सशक्तिकरण, मेघावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी में सहयोग, स्मार्ट क्लासेस, प्रोजेक्ट धरा शक्ति के माध्यम से और भी अधिक महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित मनभावन स्थल के लिए भी उपस्थितों को बधाई दिया।

इस अवसर पर श्रम संघ प्रतिनिधि कृष्णा सूर्यवंशी, सुदेश डागोर, एम.पी. जांगडे, डी.पी. दिनकर (मासंवि), संजय साहू, अजय सिंह, राहुल दास, सूरज बघेल ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उपरांत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उपरांत विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

कार्यक्रम में दिशा खोब्रागडे, निशा ठावरे एवम उनकी टीम द्वारा बुद्ध वंदना की गयी। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

कोरबा
साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया सवा 41 लाख रू. के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण
उद्योग मंत्री देवांगन ने बालको में सियान सदन निर्माण हेतु 10 लाख रू. प्रदान करने की घोषणा की
कोरबा। कोरबा के घंटाघर स्थित पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन एवं वहॉं पर स्थित सियान सदन को आज सुविधापूर्ण अतिरिक्त भवनों की सौगात प्राप्त हुई। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सवा 41 लाख रूपये की लागत से निर्मित उक्त दोनों भवनों का लोकार्पण उनके करकमलों के द्वारा किया गया। इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन व राकेश वर्मा सहित नगर के वरिष्ठ नागरिकगण, साहित्य भवन के पदाधिकारी व साहित्यकार बंधु उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम के वार्ड क्र 24 सियान सदन परिसर में जिला खनिज न्यास मद से 23 लाख 65 हजार रूपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, प्रसाधन कक्ष, बाउण्ड्रीवाल, पेवर ब्लाक बिछाने आदि का कार्य कराया गया है, इसी प्रकार उक्त वार्ड में ही स्थित पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में विधायक मद से 17 लाख 60 हजार रूपये की लागत से हाल का निर्माण विस्तार कार्य व अन्य व्यवस्थायें की गई हैं। आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उक्त दोनों महत्वपूर्ण कार्यो का लोकार्पण उनके हाथों किया गया।
वरिष्ठजनों का आशीर्वाद सबसे बड़ा धन–उद्योग मंत्री देवांगन

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद हम सबके लिये सबसे बड़ा धन है, वह व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली है, जिसे बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद नित्य प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि जहॉं बुजुर्गो व वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाता है, उनकी सेवा की जाती है, उसी स्थान में शुभता का, सुख-समृद्धि का निवास होता है, हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने परिवार व समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करें, उनकी सेवा करें तथा निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज सियान सदन में नवनिर्मित अतिरिक्त कमरों को बुजुर्गो की सेवा में सौपा जा रहा है, उन्हेाने इस मौके पर नवनिर्मित अतिरिक्त भवन में ए.सी. लगवाये जाने व टी.व्ही.की व्यवस्था कराये जाने की भी घोषणा की, इसके साथ ही उद्योग मंत्री श्री देवांगन के आग्रह पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा सियान सदन के अतिरिक्त भवन की चाबी भी सियान सदन समिति को सौपी गई, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बालको में सियान सदन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किये जाने की घोषणा भी की। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने साहित्य भवन के अतिरिक्त भवन निर्माण की शुभकामना देते हुये कहा कि अब साहित्यकार बंधुओं के लिये अपने क्रियाकलापों हेतु स्थान की कमी नहीं रहेगी, जो दो अतिरिक्त कमरे निर्मित कराये गये हैं, उनमें बाहर से आने वाले साहित्यकार भाई-बहनों के रूकने ठहरने की व्यवस्था भी हो सकेगी, इस मौके पर उन्होेने साहित्य भवन का पूर्ण नियंत्रण साहित्य समिति को देने के निर्देश भी दिये।
सियान सदन में की जायेगी 50 और कुर्सियों की व्यवस्था-महापौर श्रीमती राजपूत

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन निश्चित रूप से शुभ दिन है कि आज एक ओर जहॉं हमारे बुजुर्गो को उनके सियान सदन में अतिरिक्त कक्ष प्रसाधन व अन्य विकास कार्यो की सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर साहित्य भवन में नवनिर्मित हाल व अन्य विस्तार कार्य का लोकार्पण भी हुआ है, मैं इसके लिये साहित्यकार बंधुओं एवं अपने वरिष्ठजनों को बधाई देती हूॅं तथा उद्योग मंत्री श्री देवांगन को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅं, जिनके माध्यम से यह दोनों कार्य सम्पन्न हुये हैं। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने सियान सदन की आवश्यकता को देखते हुये 50 और कुर्सियों की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की तथा घोषणा पर तत्काल अमल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये, तो वहीं वार्ड पार्षद पंकज देवांगन ने सियान सदन के विकास एवं सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु अपनी पार्षद निधि से 02 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा भी की।
उद्योग मंत्री व महापौर ने बुजुर्गो के प्रति प्रकट किया सम्मान भाव-भाजपा जिलाध्यक्ष मोदी
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि बुजुर्गो का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण विशेषता है, मुझे खुशी है कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सियान सदन को यह सौगात देकर वरिष्ठजनों के प्रति अपने गहरे सम्मानभाव को प्रकट किया है। इस मौके पर उन्होने नगर के साहित्यकारों को साहित्य भवन में अतिरिक्त कक्ष, हाल विस्तार कार्य की सौगात मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, युनूस दलियानपूरी, कृष्ण कुमार चन्द्रा, जगदीश श्रीवास, इंदू शर्मा, दीप दुर्गवी, वीणा मिस्त्री, निर्मला शर्मा, बलराम राठौर, अजय दास वैष्णव, भुनेश्वर तिवारी, गुलजार सिंह, शिव जायसवाल, पी.एन.सिंह, जे.के.तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, सुरेन्द्र राजवाडे़, कविता जैन, संतोष मिर्री, भुनेश्वर देवांगन, भारती चौरसिया, मोनू आदिले, रामरतन राठौर, सोहनलाल साहू, लीला कांत, अखिलेश्वर उपाध्याय, रंजना वैष्णव, बी.पी.देवांगन, जे.के.पाण्डेय, ए.के.देवांगन, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
