Connect with us

देश

PF Balance Check: आपके PF खाते में आया ब्याज का पैसा या नहीं? अपने मोबाइल पर इस तरीके से करें चेक

Published

on

मुंबई, एजेंसी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। पीएफ के ब्याज और इसके क्रेडिट होने की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ (EPF) जमा राशि पर 8.25% की शानदार ब्याज दर को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार इसी महीने यानी जून 2026 में ब्याज का पैसा कर्मचारियों के खातों में क्रेडिट किया जाना शुरू हो सकता है।

श्रम मंत्रालय का निर्देश

केंद्रीय श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठकों के बाद इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय द्वारा ईपीएफओ को इसी महीने ग्राहकों के खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर करने का निर्देश दिया जा सकता है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में इस 8.25% की ब्याज दर पर मुहर लगाई गई थी। यह लगातार तीसरा साल है जब ईपीएफओ ने ब्याज दरों को मजबूत और स्थिर बनाए रखा है।

जानें क्यों जरूरी है पफ बैलेंस चेक करते रहना?

अपने फंड की सही जानकारी होने से आप रिटायरमेंट या भविष्य के बड़े खर्चों की प्लानिंग सटीक तरीके से कर सकते हैं। जीवन में कभी भी अचानक पैसों की जरूरत (मेडिकल इमरजेंसी, घर का निर्माण आदि) पड़ने पर आपको पहले से पता होगा कि आप अपने पीएफ खाते से कितनी रकम निकाल सकते हैं।

घर बैठे PF बैलेंस चेक करने के आसान तरीके

ईपीएफओ ने खाताधारकों की सुविधा के लिए कई डिजिटल और ऑफलाइन विकल्प दिए हैं जिनसे आप मिनटों में अपना लेटेस्ट बैलेंस और ब्याज का स्टेटस जान सकते हैं:

1. सिर्फ एक Missed Call Service से

अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है तो भी आप बैलेंस जान सकते हैं। अपने ईपीएफओ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। दो घंटियों के बाद कॉल खुद कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर एसएमएस (SMS) के जरिए बैलेंस की पूरी डिटेल आ जाएगी।

PunjabKesari

2. साधारण SMS भेजकर

आप अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: EPFOHO <स्पेस> UAN <स्पेस> ENG (यदि आपको जानकारी अंग्रेजी में चाहिए। हिंदी के लिए अंत में HIN लिखें)। इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें। रिटर्न मैसेज में आपको अपना कुल जमा फंड दिख जाएगा।

PunjabKesari

3. आधिकारिक ई-सेवा Portal 

सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट (passbook.epfindia.gov.in) पर जाएं।अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर लॉगइन करें। ड्रॉप-डाउन लिस्ट से अपनी मेंबर आईडी (Member ID) चुनें और ‘View Passbook’ पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिजिटल पासबुक स्क्रीन पर खुल जाएगी।

PunjabKesari

4. UMANG App के जरिए

अपने मोबाइल में उमंग ऐप डाउनलोड कर लॉगइन करें। ‘All Services’ सेक्शन में जाकर ‘EPFO’ सर्च करें। इसके बाद ‘Employee Centric Services’ में ‘View Passbook’ का विकल्प चुनें। अपना UAN नंबर डालने पर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। उसे दर्ज करते ही आपके खाते का लाइव बैलेंस आपके सामने होगा।

Continue Reading

देश

PM Modi ने कोलकाता के रेड रोड से किया 12वें International Yoga Day का नेतृत्व, हजारों लोग हुए शामिल

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जहां हजारों लोगों ने उनके साथ सुबह योगाभ्यास किया। मोदी ने ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ सत्र में हिस्सा लेते हुए इस प्रतिष्ठित स्थल पर हजारों लोगों के साथ योगासन किए। 

PunjabKesari

इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर विशाल मैदान है।

इस वर्ष योग दिवस की थीम बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग है जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, भावनात्मक दृढ़ता और वृद्धावस्था में सक्रियता को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है। 

PunjabKesari

एक आधिकारिक बयान के अनुसार दुनियाभर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित करने की योजना है।

PunjabKesari

इनमें 210 से अधिक भारतीय दूतावास भाग ले रहे हैं। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के वैश्विक अभियान के रूप में योग की स्वीकार्यता की पुष्टि करता है। 

PunjabKesari

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी। तब से मोदी नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत विभिन्न स्थानों से योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर चुके हैं। 

Continue Reading

देश

माता-पिता को याद कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बोले- ‘यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, कृतज्ञता का नमन है’

Published

on

इंदौर, एजेंसी। केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता की स्मृति में पौधारोपण किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और अपने माता-पिता को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने अपने माता-पिता के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उनके भावुक क्षणों ने वहां मौजूद लोगों को भी भावविभोर कर दिया। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, संस्कारों और कृतज्ञता की भावना को दर्शा रहे थे। उनकी आंखों से छलके आंसू माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा की गहराई को दर्शा रहे थे।

इस मौके पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि अपने संस्कारों, पूर्वजों और माता-पिता के प्रति कृतज्ञता का भावपूर्ण नमन था।    

Continue Reading

देश

दुनिया पर चढ़ा योग का रंग! चीन से कनाडा तक हजारों लोगों ने किया योग

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दुनिया भर में हजारों लोगों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में योग को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया गया।

चीन में 400 लोगों ने किया योग
Shanghai के प्रसिद्ध Bund Finance Center में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महावाणिज्य दूतावास ने किया था। महावाणिज्य दूत Pratik Mathur ने योग को भारत की दुनिया को दी गई अमूल्य भेंट बताते हुए कहा कि यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, मणिपुरी नृत्य, भारतीय शास्त्रीय संगीत और योग के लाभों पर विशेष प्रस्तुति दी गई।

अमेरिका में लिंकन मेमोरियल पर योग
Lincoln Memorial में सैकड़ों लोगों ने भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में भाग लिया। इसके अलावा Dupont Circle और World Bank परिसर सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष आकर्षण के रूप में एक आयुर्वेद कॉर्नर भी बनाया गया, जहां पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी गई।

सऊदी अरब में बढ़ रही योग की लोकप्रियता
Riyadh में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें सरकारी अधिकारी, राजनयिक, विद्यार्थी और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल थे। योग सत्र का नेतृत्व सऊदी महिला प्रशिक्षकों Seema Ghannam और Malak Almughira ने किया। भारतीय दूतावास ने इसे भारत-सऊदी सांस्कृतिक संबंधों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

टोक्यो में बारिश के बीच भी उमड़ा उत्साह
Tokyo के ऐतिहासिक Tsukiji Hongwan-ji Temple में आयोजित समारोह में 2,100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बारिश के बावजूद “Yoga Together, Rain or Shine” के नारे के साथ लोगों का उत्साह देखने लायक था और पूरा परिसर ऊर्जा व सकारात्मकता से भर गया।

कनाडा में 800 लोग जुटे
Toronto में Ontario Legislative Assembly की पृष्ठभूमि में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत के महावाणिज्य दूत Mahavir Singhvi ने कहा कि योग सांस्कृतिक, भाषाई और राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है तथा स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का सार्वभौमिक मार्ग प्रदान करता है।

बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में भी योग
Nepal के Lumbini में स्थित इटरनल पीस फ्लेम और Maya Devi Temple के निकट आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर लुम्बिनी प्रांत के राज्यपाल Krishna Bahadur Gharti Magar भी मौजूद रहे।

योग की वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के बाद योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। आज यह केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक शांति और वैश्विक सद्भाव का प्रतीक बन चुका है। दुनिया के अनेक देशों में भारतीय दूतावासों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों ने एक बार फिर योग की वैश्विक पहुंच और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को प्रदर्शित किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677