Connect with us

कोरबा

पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ रत्न से होंगे सम्मानित

Published

on

रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होगा सम्मान समारोह
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त अपरान्ह 3.00 बजे होगा आयोजन

कोरबा। कोरबा के जानेमाने उद्योगपति, समाजसेवी एवं द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडि 3233 के पूर्व वाईस मल्टीपल काउंसिल चेयरमेन, डिस्ट्रिक्ट 3233सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के सेवा के इतिहास में एक और सम्मान जुड़ने जा रहा है। 14 अगस्त को रायपुर में आयोजित एक बेहद और खास सम्मान समारोह में उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
लिटिल जिनियस अकेडिमिक काउंसिल, रेडिएंट टैलेंट बुक ऑफ रिकार्ड, ज्ञान उदय फाउंडेशन, वर्ल्ड सेवन वंडर्स पब्लिकेशन एवं नेचर पाथ प्रोजेक्ट के तत्वावधान में रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में अपरान्ह 3.00 बजे से आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को देश की विभूतियों के हाथों छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
कोरबा के लिए गर्व का क्षण
उक्त राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में कोरबा से एक मात्र छत्तीसगढ़ रत्न पाने वाले पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का चयनित होना कोरबा के लिए गर्व का विषय है। इस समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाता है। लायन राजकुमार अग्रवाल का चयन पीड़ित मानवता की सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है।
उक्त सम्मान समारोह में देश की सीमा पर तैनात हमारे जवानों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा देशभर के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

संस्था द्वारा लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को ऐसा भेजा गया आमंत्रण पत्र

प्रतिष्ठा में ,
पीएमजेएफ लायन डॉ राजकुमार अग्रवाल ( पूर्व प्रान्तपाल , डि. 3233 सी ) ,
कोबरा , छत्तीसगढ़

विषय : राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ‘ सम्माननीय पुरस्कारार्थी ‘ के रुप में संपूर्ण अपनत्व के साथ आपकी गरिमामयी उपस्थिती हेतु सादर निवेदन |

आदरणीय महोदय ,
सादर प्रणाम !

हमें अत्यंत गौरव , हर्ष एवं आत्मीय प्रसन्नता के साथ आपको यह अवगत कराते हुए सम्मान का अनुभव हो रहा है कि , भारतीय स्वतंत्रता की पावन पूर्वसंध्या पर ‘ अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह – 2026 ‘ का भव्य एवं राष्ट्रीय स्तर का आयोजन आगामी 14 अगस्त 2026 ( शुक्रवार ) कों छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी रायपुर में होने जा रहा है ।

यह महासम्मेलन मात्र एक सांस्कृतिक अथवा सामाजिक आयोजन नहीं है , अपितु राष्ट्रभक्ति , राष्ट्रीय एकात्मता , समाज – जागरण , भारतीय संस्कृति , सैन्य सम्मान तथा राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित एक विराट राष्ट्रीय अभियान है । इसका उद्देश्य देश के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों , समाजसेवियों , शिक्षाविदों , साहित्यकारों , कलाकारों , राष्ट्रसेवक तथा प्रेरणादायी कर्मयोगियों को एक मंच पर एकत्रित कर राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है ।

इस गौरवशाली महाआयोजन में भारतीय सेना के वीर जवानों का विशेष सम्मान करनेवाले असाधारण संकल्प का परिचय , विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सत्कार एवं पुरस्कार वितरण , महत्वपूर्ण ग्रंथो का प्रकाशन , राष्ट्रनिर्माण एवं समाज -जागरण विषयक प्रबोधन सत्र , देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृतियों का सामूहिक प्रस्तुतीकरण तथा अनेक प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

‘ एक भारत – श्रेष्ठ भारत ‘ की भावना को साकार करनेवाला यह महासम्मेलन राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों , विचारों , सामाजिक प्रतिनिधियों एवं प्रतिभाओं का एक अद्वितीय संगम होता है , जो भारतीय संस्कृति , राष्ट्रीय गौरव एवं सामाजिक समरसता कों नई दिशा एवं नई ऊँचाइयां प्रदान करता है |

विगत 10 वर्षों सें यह महासम्मेलन समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय , अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने की गौरवपूर्ण परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है | इसी कारण यह आयोजन आज देश के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित राष्ट्रीय समारोहों में अपना विशिष्ठ स्थान स्थापित करता है ।

हमारी यह विनम्र भावना है कि आप हमारी इस भूमिका एवं उद्देश्य सें सम्यक रुप सें अवगत हो | अत: इस पावन अवसर पर आपसे सादर निवेदन है कि आप संपूर्ण आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ अपनी बहुमूल्य , गरिमामयी एवं प्रेरणादायी उपस्थिती प्रदान कर इस राष्ट्रीय महासम्मेलन की शोभा , गौरव एवं सफलता में अभिवृद्धि करें तथा हमें अनुगृहीत करने का सौभाग्य प्रदान करें ।

आपके विश्वास , सहयोग एवं स्नेह के प्रति हम हृदय सें कृतज्ञ है ।

कृपया इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर हमें अनुगृहीत करने की कृपा करें ।

साधुवाद !

✍️ मुख्य संयोजक , अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन , रायपुर , छत्तीसगढ़

समारोह दिनांक : 14 अगस्त , 2026 ( शुक्रवार ) । समय दोपहर 3 बजे ( मध्यान्ह )

समारोह स्थान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरिएम , रायपुर , छत्तीसगढ़

Contact –
+91 89838 71407

Continue Reading

कोरबा

मिनीमाता बांगो बांध से कुल 12017 Cusec पानी छोड़ा जा रहा हसदेव नदी में

Published

on

कोरबा। आज दिनांक 04/09/2026 को 06:00 AM बजे से मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70M एवं 94.24% होने पर 8:00 AM बजे निम्नानुसार गेटों को कम कर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है
गेट न.1 nil
गेट न.2 nil
गेट न.3 nil
गेट न.4 nil
गेट न.5 को 0.10M
गेट न.6 को 0.30M
गेट न.7 को 0.10M
गेट न.8 n
गेट न.9 nil
गेट न.10 nil
गेट न.11 nil
(Total Gate opening 0.50mtr)
कुल Radial गेट से 3017 Cusec तथा
पॉवर प्लांट हाइडल के द्वारा 9000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 12017 Cusec पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है तथा Inflow 14992 Cusec दर्ज की गयी है |

Continue Reading

कोरबा

कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में उर्वरक-कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

Published

on

अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध

कोरबा, 04 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं ओवर-रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई।

सर्वमंगला खाद भंडार सहित कई दुकानों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान सर्वमंगला खाद भंडार, बाकी मोगरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार सोनी कृषि केंद्र, शिव बीज भंडार एवं अंसारी कृषि केंद्र, कसनियां, पोड़ी उपरोड़ा में भी निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दो कार्यदिवस में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी

सोनी कृषि केंद्र कसनियां, शिव बीज भंडार कसनियां एवं अंसारी कृषि केंद्र कसनियां को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में दो कार्यदिवस के भीतर सुधार सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में कमियों का निराकरण नहीं किए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर प्रतिबंध

महेश राम कृषि केंद्र, रंजना में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रतिष्ठान से कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके अलावा निरीक्षण अभियान के तहत राजू कृषि केंद्र, रंजना में भी उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक तथा संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उर्वरक एवं कीटनाशकों की कालाबाजारी, ओवर-रेटिंग, अनियमित बिक्री तथा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को नियमानुसार स्टॉक एवं विक्रय अभिलेख संधारित करने, निर्धारित मूल्य पर सामग्री का विक्रय करने तथा किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

IPS डांगी केस,शासन को 7 दिन में देना होगा जवाब:हाईकोर्ट का आखिरी मौका, लेटलतीफी पर लगाई फटकार, 29 सितंबर को अगली सुनवाई

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS अफसर रतनलाल डांगी से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी शासन ने अब तक जवाब और जांच रिपोर्ट पेश नहीं की है। शासन की ओर से देरी पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। जस्टिस एके प्रसाद की बेंच ने शासन को आखिरी मौका देते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने का आदेश दिया है।

वहीं, इस मामले में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली SI की पत्नी ने जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की जांच किसी महिला IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। 12 अगस्त 2026 को जारी हाईकोर्ट के आदेश के पालन में शासन की ओर से अब तक जरूरी जानकारी पेश नहीं की जा सकी है।

29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने राज्य शासन को जवाब देने के लिए अंतिम मौका देते हुए एक सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने सख्त हिदायत दी है कि इस दौरान शिकायत पर की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी शपथ पत्र के साथ पेश करनी होगी।

ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को 29 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और ऋषभदेव साहू ने पैरवी की।

क्या है मामला ?

कोरबा की महिला योग टीचर ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर ऑनलाइन योग क्लास के दौरान अश्लील बातचीत करने और वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी बात नहीं मानने पर डांगी ने उसके सब इंस्पेक्टर पति को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने और घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में ट्रांसफर कराने की धमकी दी।

पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को सबूतों के साथ डीजीपी से शिकायत की थी। इसके बाद मार्च 2026 में डांगी को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच के लिए डीजीपी ने तत्कालीन आईजी आनंद छाबड़ा और तत्कालीन डीआईजी मिलना कुर्रे को जांच अधिकारी बनाया था।

पीड़िता का कहना है कि एक अधिकारी आरोपी के बराबर रैंक के थे, जबकि दूसरी अधिकारी उनसे जूनियर थीं। इसी वजह से उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोनों को जांच से हटाकर किसी सीनियर IAS अधिकारी (खासकर महिला IAS अधिकारी) से जांच कराने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677