Connect with us

कोरबा

25 अक्टूबर को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में प्रेरणा-दिव्यांग प्रतिभा समारोह का आयोजन

Published

on

कोरबा/मड़वारानी। एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में 25 अक्टूबर दिन रविवार को प्रेरणा-दिव्यांग प्रतिभा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रेरणा का आयोजन दिव्यांगों को मंच पर समान अवसर प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है। प्रेरणा के इस मंच पर दिव्यांगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई विधाओं पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें चित्रकला, संगीत (गायन/वादन), भाषण, नृत्य, कविता पाठ एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से 02.00 बजे तक रखा गया है।

समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रीमती कविता सोनी के मोबाइल नम्बर 87704-56399 पर सम्पर्क कर पूरी जानकारी ली जा सकती है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर- द इंटरनेशनल एसोशिएशन डि.3233 सी पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी, विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन सुधा मारदा, मोहम्मद सादिक शेख होंगे। अध्यक्षता लायन दर्शन अग्रवाल-क्लब अध्यक्ष, लायन खुशबू आशीष अग्रवाल-चेयरमेन, कार्यक्रम प्रभारी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती कविता सोनी हैं।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन

Published

on

पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

कोरबा 23 अक्टूबर 2026। जिले में दो नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं।
राज्योत्सव-2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देषभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति देना चाहते हों वे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा में प्रविष्टि भर कर आवष्यक दस्तावेजे सीडी, पेनड्राइव गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक (यूट्यूब लिंक इत्यादि) सहित 30 क्टूबर को षाम 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क नंबर विष्णु देवांगन 8085849448 से या विभाग के अधिकारी 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में

Published

on

तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टोरेट के नवीन सभाकक्ष में होगी बैठक

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा।
राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक टीएल बैठक के उपरांत होगी। कलेक्टर कार्यालय ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव पर 1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन

Published

on

2 नवंबर को जिला मुख्यालय में होगा एक दिवसीय कार्यक्रम, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रहेगी मुख्य थीम
कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी।
राज्य शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गरिमापूर्ण होंगी और कार्यक्रम के दौरान मितव्ययिता का ध्यान रखा जाएगा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाएगा।
राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर से 3 नवंबर तक जिले के सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। भवनों को ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम के अनुरूप सजाया जाएगा। निजी संस्थानों से भी अपने भवनों में रोशनी करने का आग्रह किया गया है। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677