Connect with us

कोरबा

प्रेसवार्ता: आम बजट, जनकल्याण और जनता का बजट-सौरभ सिंह

Published

on

कोरबा। 02 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट पेश किया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पूरे देश में प्रचार-प्रसार कर रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में अकलतरा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) सौरभ सिंह ने प्रेसवार्ता लेकर केन्द्रीय बजट का जमकर महिमामंडन किया और कहा कि पहले बजट को लोकलुभावन बजट कहा जाता था, लेकिन जब से केन्द्र में मोदी सरकार बनी है, तब से अब तक जो बजट पेश हो रहा है, वह सिर्फ जनकल्याण का बजट होता है। 02 फरवरी को जो बजट पेश किया गया, वह विकसित भारत 2047 की लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक नींव है। श्री सिंह ने कहा कि यह मोदी की सरकार है जो 12 वर्ष पूर्व भारत विश्व का 9वीं अर्थव्यवस्था था, जो आज 4थे नम्बर पर पहुंच गया है। भारत पूरे विश्व की सबसे दु्रतगति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और हम शीघ्र ही सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
हमारा बजट रोजगार सृजन करने वाला, युवा शक्ति को आगे बढ़ाने वाला जनता का बजट है। यह जनकल्याण का बजट है। आज प्रधानमंत्री मोदी रिफार्म पर विश्वास करते हैं। हमारा जीडीपी 7प्रतिशत पर है और हमारी अर्थव्यवस्था काफी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दुनिया भी चकित है, भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था पर।
उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रक्षा बजट काफी बढ़ा है और हम समर्थ भारत-सक्षम भारत बनने जा रहे हैं। श्री मोदी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक हमारे उत्पादों का निर्यात हो और हम आत्मनिर्भर भारत बन सकें। उन्होंने कहा कि भारत के बजट का विश्व ने वेलकम किया।
यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, खनिज क्षेत्र, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेसवार्ता में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चालवाली उपस्थित रहे।
युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान
सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो देश को तेज गति से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। देश की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरकर सामने आई है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। लगभग 7′ की जीडीपी वृद्धि दर यह दर्शाती है कि भारत की आर्थिक नीतियाँ सशक्त और दूरदर्शी रही हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामनारायण सराफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा व उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677