Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशिष्ट स्थान दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जूदेव जी का छत्तीसगढ़ की माटी और यहां के लोगों से गहरा आत्मीय जुड़ाव था। विशेष रूप से जनजातीय अंचलों में उन्होंने समाज को संगठित करने, लोगों में आत्मविश्वास जगाने और उनकी आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जूदेव जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकार और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अटूट निष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढि़यों को समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ में अग्निवीर थल सेना भर्ती में युवाओं का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चत करने के उद्देश्य से छ0ग0 राज्य के सभी जिलो के लिए अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन रायपुर में संभावित है। कोरबा जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में लाभ प्राप्त हो सके इस हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
अग्निवीर भर्ती थलसेना में 2026-27 में ऑनलाईन परीक्षा (CEE) में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी जो निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के इच्छुक हैं। वे ईरोजगार पोर्टल के वेबसाईट  www.erojgar.cg.gov.in   पर अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) ऑप्शन में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ प्रदान किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला 19 अगस्त को

Published

on

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों -लाईफ इंश्योरेंश ऑफ इंडिया अंबिकापुर सरगुजा, परिश्रम ह्यमन रिसोर्स गुड़गांव, स्वाभिमान फायनेंस कोरबा, ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीयल सिंडीकेट झारसुगुड़ा, एन.आई.आई.टी और आईसेक्ट कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है –  बीमा सखी, इंश्योरेंश एडवाईजर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर फिल्ड ऑफिसर, सेंटर मैनेजर- 25, सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाईजर, मैशन, हेल्पर, रिलेशनशीप मैनेजर, सी.आर.ई., फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह, इनहाउस सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह, बिलिंग एक्जीक्यूटिव्ह, सर्विस/रिपेयरिंग स्टाफ हेतु कुल पद – 386 योग्यता – 10वीं स्नातक, स्नातकोत्तर आयुसीमा- 18-60 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 11,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-  https://shorturl.at/an8XJ  से जुड़ सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

राधासागर तालाब कटघोरा मे बाढ़ बचाव और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया में गैस लिकेज मॉक ड्रील का आयोजन 20 अगस्त  को

Published

on

कोरबा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 20 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे राधासागर तालाब कटघोरा में बाढ़ बचाव के संबंध में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। इसी तरह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया कोरबा में दोपहर 12 बजे गैस लिकेज के संबंध में मॉक ड्रील आयोजित किया जायेगा।
    अपर कलेक्टर ने बताया कि यह मॉक ड्रील आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा लोगों को सही जानकारी प्रदान करें और मॉक ड्रील में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677