Connect with us

कोरबा

वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान: पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा यह अभियान लोकतंत्र और सविंधान की रक्षा से जूड़ा महत्‍वपूर्ण अभियान

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के तत्‍वाधान में आज वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत् जिला कांग्रेस दफ्तर में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपिस्थिति में बैठक आहूत की गई । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के विरूद्ध निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सवाल हो रहे हैं तथा उनके इस्‍तीफे और गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं । हमने निर्वाचन प्रणाली की निष्‍पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्‍यों की रक्षा की मॉंग रखी है । हमारा यह अभियान लोकतंत्र और सविंधान की रक्षा से जूड़ा महत्‍वपूर्ण अभियान है । आओ एकता के साथ इस अभियान से लोगों को जोड़ें और सामूहिक रूप से सफल बनायें ।
श्री अग्रवाल ने जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं उनकी पूरी टीम, ब्‍लॉक, मण्‍डल, वार्ड तथा बूथ कमेटी के अध्‍यक्षों, ओबीसी, अजजा, अजा, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ, सेवादल, महिला कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्षों सहित पार्षद, पूर्व पार्षद से कहा आपस मिलकर गंभीरता से कार्य करें ।
जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि 26 नवम्‍बर गुरूवार को रायपुर में सविंधान रक्षा एवं वोट रक्षक अभियान के तहत् विशाल रैली आयाेजित है । इस कार्यक्रम में भाग लेने कोरबा से 299 बूथों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अधिकाधिक संख्‍या में रायपूर पहुंचना है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के‍ि पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थूलाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्‍पक्ष निर्वाचन व्‍यवस्‍था पर निर्भर करती है । प्रत्‍येक नागरिक का मत लोकतंत्र की ताकत है ।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्‍थाओं की जिम्‍मेदारी होती है कि वे मताधिकार की विश्‍वनीयता को बनाएं रखें ताकि मतदाताओं के मन में किसी प्रकार का संदेह न रहे ।
प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश भर में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के काम काज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं । ऐसे में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को स्‍वत: ही इस्‍तीफा देना चाहिए याा फिर सरकार को उन्‍हें पद से हटा देना चाहिए ।
जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में मताधिकार के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्‍येक नागरिक का वोट देश के भविष्‍य और लोकतंत्र की दिशा तय करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है ।
पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण लाल कुर्रे, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, मण्‍डल अध्‍यक्ष जवाहर निर्मलकर, सुरती कुलदीप, इकबाल कुरैशी ने भी निर्वाचन व्‍यवस्‍था में पारदर्शिता जवाबदेही और निष्‍पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता पर अपने – अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर पार्षद रवि चंदेल, मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, गीता गभेल, रामगाेपाल कुर्रे, संतोष यादव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, एफ डी मानिकपुरी, डॉ.रामगोपाल यादव, डॉ.डी आर नेताम, कुंजबिहारी, प्रमोद श्रीवास, आंगन बाई महंत सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Continue Reading

कोरबा

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण, सतत निगरानी जारी

Published

on

ड्रेनेज, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं हाथी प्रभावित केन्द्रों में सुरक्षा हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है सुनिश्चित

धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में प्रशासन ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति

कोरबा, 20 नवम्बर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी 73 धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में ड्रेनेज, चबूतरा एवं फड़ सहित अन्य व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के शाखा प्रबंधकों से आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए गए हैं।
उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक एवं जारी टोकन के अनुरूप ड्रेनेज की व्यवस्था की जा रही है। किसानों के रकबा शून्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए रकबा जोड़ने हेतु समिति मॉड्यूल में प्रावधान उपलब्ध कराया गया है। डीसीएस एवं पीव्ही एप से हुए फसल गिरदावरी में विशेष परिस्थितियों में जिन किसानों का रकबा अन्य फसल, शून्य रकबा, कम रकबा  के रूप में प्रदर्शित हो रहा है, उनका राजस्व विभाग द्वारा परीक्षण कर निराकरण किया जा रहा है। साथ ही एग्रीस्टेक से प्राप्त हो रहे डेटा का समिति मॉड्यूल में लगातार सिंकिंग भी कराया जा रहा है। डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रकिया पूर्णतः ऑनलाइन एवं जियोरिफ्रेन्स के साथ फोटो सहित धान का गिरदावरी की प्रणाली है जिसका अनुमोदन सम्बंधित तहसीलदारों द्वारा कर लिया गया है इस हेतु  पटवारियों के हड़ताल से डिजिटल क्रॉप सर्वे का सत्यापन अधूरा होने सम्बंधी तथ्य निराधार है।
जिले के हाथी प्रभावित वन क्षेत्रों में स्थित उपार्जन केन्द्रों में भण्डारित धान एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान, केंदई, कुदमुरा, श्यांग, चिर्रा एवं चचिया सहित हाथी प्रभावित क्षेत्रों के उपार्जन केन्द्रों से धान का मिलों एवं संग्रहण केन्द्रों में प्राथमिकता के आधार पर उठाव की व्यवस्था भी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को खरीदी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जित धान की सुरक्षित रखरखाव एवं उठाव की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Continue Reading

कोरबा

जिले मे 20 नवंबर को 1.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 20 नवंबर 2026। कोरबा जिले में 20 नवंबर को 1.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को जिले की तहसील अजगरबहार में 03 मिलीमीटर, कोरबा में 2.5, भैंसमा, 5, करतला 2.3, बरपाली 2, कटघोरा 1.8, दीपका 0.5, पाली 0.6 और पसान तहसील में 4.2 कुल 21.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Continue Reading

कोरबा

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित

Published

on

रिक्त पदों की जानकारी 25 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

कोरबा, 20 नवंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से आगामी 04 दिसंबर 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी दीपेश भारती ने बताया कि जो नियोजक अपने संस्थानों में रिक्त पदों की पूर्ति रोजगार मेले के माध्यम से करना चाहते हैं, वे अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में 25 नवंबर 2026 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के ई-मेल empexchangekorba@gmail.com पर भेज सकते हैं। नियोजक इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा से भी संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने नियोजकों से निर्धारित समय-सीमा में रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि उन्हें संभाग स्तरीय रोजगार मेले में शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677