सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन तथा नगर पालिक निगम के साथ मिलकर घाट परिसर की स्वच्छता की। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। स्वच्छ और सुंदर कोरबा के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक किट का वितरण कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर, योगेश जैन, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, कमला बरेठ, ज्योति वर्मा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, प्रिती स्वर्णकार, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर व संजय राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा ही संकल्प है, स्वच्छता ही हमारी जिम्मेदारी है। सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान के माध्यम से भाजपा ने सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया तथा स्वच्छ और सुंदर कोरबा के निर्माण के लिए इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्र्रेमचंद पटेल ने कहा-कटघोरा में बनेगा अखबार वितरक संघ का भवन, 15 लाख रूपए देने की घोषणा कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की कोरबा जिला इकाई का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित हुए, वहीं नगर पंचायत छुरीकला की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय शर्मा, प्रीतम देवांगन, समजीत सिंह, अजय धनोदिया, श्री दुलानी, अकाश शर्मा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदमसिंह चंदेल विराजमान थे। माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय का विशेष स्नेह और आशीर्वाद संघ को मिला।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मन्नु राठौर सहित अन्य विधायक प्रतिनिधि, संस्कार टीम की अध्यक्ष श्रीमती अकांक्षा चंदेल, सीए प्रमेश चंदेल, शंकर रजक, पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, लक्ष्मण सिंह राजपूत, पत्रकार शशिकांत डिक्सेना, कई नेता, समाजसेवी, पत्रकारगण सहित छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई के संरक्षक रेशमलाल साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष कन्हैया (बबलू) यादव, भिलाई बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष के डी साहू, बिलासपुर अध्यक्ष सियाराम एवं उनकी टीम, जमनीपाली सचिव रविंदर, सह सचिव राय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, विशेषर प्रसाद साहू, अनिल गिरी, दिलीप यादव, रंजीत पटेल, विक्रम, विश्वजीत, दिलहरण, राकेश साहू, विजय सहिस, शत्रुहन पटेल, आदित्य चौहान, हर्ष मानिकपुरी, गुलशन साहू,बृजमोहन दास, सदबीर निर्मलकर, बांकी मोंगरा, ढेलवाडीह इकाई के सदस्यगण, पाली से शंकर दीवान, दिनेश श्रीवास, मातृशक्ति अखबार वितरक संघ से रतन राठौर, दीक्षा राठौर, पुष्पा साहू, रवीना साहू, उपासना साहू, रेखा साहू, ज्योत्सना साह,ू धानी साहू, याचना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य शामिल हुए। कटघोरा में 15 लाख की लागत से बनेगा संघ का भवन
मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई की मांग पर कटघोरा में भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। श्री पटेल की घोषणा के बाद समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखबार वितरण का काम किसी चुनौति से कम नहीं। बरसात हो, गर्मी हो, कड़कड़ाती ठंड हो या धूप हो या छांव, सभी परिस्थितियों में अखबार वितरक समय पर हमारे घर अखबार पहुंचाते हैं और हम चाय की चुस्की के साथ देश-दुनिया का हाल जान पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अखबार पढ़ना चाहिए, इसमें समाचार के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बातें भी हमें पढ़ने को मिलता है, जिससे हर वर्ग का ज्ञान बढ़ता है। अखबार विश्वसनीयता के साथ समाचारों का प्रकाशन करता है, जो तथ्यपरक होते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ, अतिथियों के स्वागत में आतिशबाजी
यहां उपस्थित अतिथिगणों एवं संघ के सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अतिथियों के स्वागत में संघ के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे अतिथिगण काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम को जादूगर ने अपने जादू से रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया और आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब कटघोरा के अध्यक्ष अजय धनोदिया ने किया। पत्रकार जगत का मिला सहयोग, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
अखबार वितरक संघ के दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज को सफल बनाने में प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पत्रकारों का सहयोग रहा। जिला अध्यक्ष विपेन्द्र साहू ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उत्साहवर्धन करने वाले पत्रकारों का आभार जताया और धन्यवाद दिया। वनभोज एवं दीपावली मिलन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा रवि रजक ने 11 हजार रूपए का विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।