Connect with us

कोरबा

छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की गौरवगाथा

Published

on

मंत्री लखनलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

कोरबा। भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करने और वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन की पीड़ा और उस दौर की परिस्थितियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही वंदेमातरम् की 150 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।

उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, श्रीमती रूबी सागर, लक्ष्मण श्रीवास, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने विभाजन से संबंधित छायाचित्रों का अवलोकन किया। छायाचित्रों में विभाजन के समय लोगों के विस्थापन, अपने घर-परिवार और मातृभूमि से बिछड़ने की पीड़ा तथा उस दौर की परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा कि छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन की विभीषिका की कहानी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास के उस दुखद अध्याय से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां विभाजन की पीड़ा को समझ सकें और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व को महसूस कर सकें।

वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और इससे जुड़ी गौरवपूर्ण स्मृतियों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाने वाले प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े प्रसंगों को आम नागरिकों एवं विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर छायाचित्रों का अवलोकन किया और भारत के इतिहास से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जाना।इस अवसर जनमन पत्रिका एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी वितरण किया गया।

Continue Reading

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677