Connect with us

छत्तीसगढ़

शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में होगी विश्वविद्यालय की प्रथम प्री.पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा

Published

on

14 अक्टूबर 2026 को 14 विषयों में आयोजित होगी परीक्षा, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में बनाए गए परीक्षा केंद्र

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र हेतु प्री.पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा 14 विषयों में पी.एच.डी. प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए जिले के दो प्रमुख महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी करने की दिशा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

दो महाविद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा के लिए शासकीय टी.सी.एल. महाविद्यालय, जांजगीर तथा किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

उड़नदस्ता दल का किया गया गठन

परीक्षा के निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसमें डॉ. रणजीत बारिक को संयोजक तथा डॉ. ज्योति सोनी और श्री सफेद कुमार मेहर को सदस्य नियुक्त किया गया है। उड़नदस्ता दल परीक्षा के दौरान आवश्यक निगरानी एवं व्यवस्थाओं में सहयोग करेगा।

14 विषयों में प्रवेश के लिए शामिल होंगे अभ्यर्थी

प्री.पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित 14 विषयों में प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान-पत्रों की जांच, बैठक व्यवस्था तथा परीक्षा की गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपने प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र, परीक्षा के समय तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा कराने की तैयारी

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय चौहान के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव डॉ. तरुणधर दीवान के निर्देशन में प्री.पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो तथा सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हों।

Continue Reading

कोरबा

नवरात्रि का तीसरा दिन: माँ चंद्रघंटा स्वरूपा श्री सर्वमंगला देवी की पूजा में दिखी अगाध श्रद्धा

Published

on

माता का वार होने के कारण मंगलवार को अभूतपूर्व भीड़
कोरबा। नवरात्रि के तीसरे दिन माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में चंद्रघंटा देवी स्वरूपा माँ श्री सर्वमंगला का दर्शन करने एवं पूजन करने अगाध श्रद्धा देखी गई। क्वांर शुकल तृतीया तिथि पर माँ आदिशक्ति के तृतीय स्वरूप का दर्शन करने के लिए अलसुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया माँ चंद्रघंटा साहस, शांति और सौम्यता की प्रतिक हैं और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में बढ़ने लगी थी। मंगलवार होने के कारण श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला।

नन्हा महराज ने बताया कि माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध चन्द्र होने के कारण आदिशक्ति के तृतीय रूप को चंद्रघंटा देवी के रूप में जाना जाता है और माँ सर्वमंगला की पूजा अर्चना आज चंद्रघंटा देवी के रूप में की गई। श्री पाण्डेय ने बताया कि वेद पुराणों में मान्यता है कि माँ चंद्रघंटा स्वरूपा की पूजा अर्चना से साधकों, भक्तों के जीवन से सभी बाधाएं दूर होती हैं, संकट टल जाता है और जीवन में अलौकिक शांति की प्राप्ति होती है और घर परिवार खुशहाल बनता है।

तीसरे दिन विशेष रूप से छप्पन भोग में माँ को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाईयों को शामिल किया गया और माता को अर्पित किया गया।
माँ की महाआरती से चारों तरफ फैल रहा सत्व का प्रकाशपूंज

रोज सुबह एवं संध्या 07.00 बजे माँ की महाआरती की जाती है और आज संध्या महाआरती में मंगलवार होने के कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माँ की आरती करने से मन में तामसिक प्रवृत्ति का नाश होता है और माँ के प्रति श्रद्धा का भाव जागृत होता है। आरती से बच्चों में संस्कार पनपता है और बुद्धि में श्रेष्ठता आती है। नमन पाण्डेय ने बताया कि महाआरती से परिसर सहित चारों तरफ सत्व का प्रकाशपूंज फैलता है और वातावरण में विशुद्धता आती है और मन पवित्र होता है।
कल माँ कुसमाण्डा स्वरूपा की होगी पूजा

कल बुधवार को माँ सर्वमंगला देवी की पूजा अर्चना माँ कुसमाण्डा स्वरूपा के रूप में होगी और श्रद्धालु तथा भक्तजन माँ को भोग अर्पण के रूप में मालपुआ एवं फल अर्पित कर सकते हैं, इससे माँ प्रसन्न होती हैं और ऐसा करने से शत्रु कम होते हैं और शत्रुता का नाश होता है। माँ कुसमाण्डा देवी सौम्य होती हैं और उनकी पूजा अर्चना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्वमंगला जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर कल

Published

on

कोरबा, 13 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 14 अक्टूबर को सर्वमंगला जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

Continue Reading

कोरबा

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

Published

on

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70 से 80 छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों ने लिया हिस्सा
कोरबा, 13 अक्टूबर 2026। भारत सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के संबंध में आज श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12.30 बजे आयोजित इस सत्र में छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों को चैलेंज से जुड़ी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग, कोरबा के अधिकारियों ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और पंजीयन के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य तथा इससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। प्रतिभागियों को आवेदन और पंजीयन की प्रक्रिया समझाते हुए चैलेंज में भाग लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

जागरूकता सत्र में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के लगभग 70 से 80 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान और सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677