Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन रायपुर में 29 से 31 अगस्त तक

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर (छ.ग.)  में किया जा रहा है, जिसमें दिनांक 29/08/2026 को यूथ UNDER-19 (यूथ) एवं यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), दिनांक 30/08/2026 को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा दिनांक 31/08/2026 को यूथ UNDER-17 (जुनियर), यूथ UNDER-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी जिसको कुल मिलाकर 12 वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।                           

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से मिलाकर पुरुष/बालक वर्ग में कुल 230 प्रविष्टि एवं महिला/बालिका वर्ग में कुल 100 प्रविष्टि प्राप्त हुयी है ।

    प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह कल सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण के विधायक एवं रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला करेंगे तथा विशेष अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं श्री नाकोडा इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर विक्रम गोयल होंगे।      

प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 10.00 बजे से खेले जायेंगे।                                              

 उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छात्रों ने सहपाठियों के साथ पौधों को भी बांधा रक्षासूत्र

Published

on

जांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हुए रक्षाबंधन को एक नए और प्रेरणादायी स्वरूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सहपाठी छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर परस्पर स्नेह और सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने पर्व के पारंपरिक भाव को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए ”वृक्ष रक्षाबंधन” की अनूठी पहल की। बच्चों ने परिसर में लगे पौधों और वृक्षों को भी अपना रक्षक मानते हुए रक्षासूत्र बांधे और उनके संवर्धन व सुरक्षा का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल-पुष्कर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनुश्री राठौर, चंचल अग्रवाल, तनिष अग्रवाल तथा प्रशासक विपिन गुप्ता ने हिस्सा लिया।

Continue Reading

कोरबा

सावन झूला महोत्सव में कराई गई प्रतियोगिताएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की ग्रामीण इकाई ने ग्राम खरमोरा के सामुदायिक भवन में बुधवार को सावन झूला महोत्सव मनाया। आयोजन में धार्मिक आस्था दिखी। सांस्कृतिक रंग दिखे। महिला सशक्तिकरण का संदेश भी रहा। महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण के पूजन-अर्चन से हुई। मुख्य अतिथि सैलाना बीएल यादव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी अभिनंदन हुआ। बच्चों ने एकल और समूह नृत्य किया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। छोटे बच्चों की राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण रही। नन्हे प्रतिभागियों ने प्रस्तुति से दिल जीता।

महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ हुई। मेहंदी प्रतियोगिता हुई। रंगोली प्रतियोगिता हुई। कई अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। सावन की हरियाली थीम रखी गई। महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में पहुंचीं। बीएल यादव ने कहा, महिलाओं को समाज की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज अधिक संगठित बनेगा। समाज अधिक सशक्त बनेगा।

Continue Reading

कोरबा

राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

Published

on

राखी के धागे में बंधा अटूट प्रेम, भाई-बहन के स्नेह से सराबोर हुआ कोरबा

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधी तथा भाइयों ने बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर घर-घर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और राखी बांधकर उनके सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और सदैव उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया।

इस पावन पर्व पर कहा गया कि बहन की राखी में स्नेह है, भाई के वचन में विश्वास है, यही तो इस पवित्र रिश्ते की सबसे खूबसूरत मिठास है। रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के अटूट रिश्ते का प्रतीक है।

इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी बहनों और भाइयों के जीवन में प्रेम, खुशियां, समृद्धि और सफलता सदैव बनी रहे तथा भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता यूं ही स्नेह और विश्वास से मजबूत होता रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677