कोरबा
कोरबा में 2 सड़क हादसे में 3 की मौत
मजदूर और चाची-भतीजी की गई जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कोरबा। कोरबा जिले में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने एक स्थान पर चक्काजाम भी किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
पहली घटना बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे-130 पर बगदेवा के पास हुई। जहां करतली निवासी नीलमदास मानिकपुरी सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस-प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को तत्काल सहायता और ट्रेलर मालिक से मुआवजे की मांग की है।

चाची-भतीजी की मौत
दूसरी घटना दर्री थाना क्षेत्र में हुई। जहां दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोहड़िया निवासी ये दोनों महिलाएं (चाची-भतीजी) सब्जी मंडी से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। हाईवे पर तेज गति से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वाहन चालकों की तलाश जारी- पुलिस
एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद चक्काजाम की स्थिति बनी थी। वहीं, दर्री थाना अंतर्गत मुख्य सड़क पर दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और वाहन चालकों की तलाश जारी है।
कोरबा
ड्राइंग-पेंटिंग से बताए गए यातायात के नियम
कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला के जरिए सड़क सुरक्षा के उपाय दिखाए। ड्राइंग-पेंटिंग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य वीर भद्रसिंह पैकरा ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। विद्यालय के व्याख्याताओं ने भी अपने उद्बोधन में सड़क सुरक्षा के नियम, उपाय बताए।
कोरबा
कोरबा में होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा:आपसी विवाद में दोस्त ने ही किया हमला, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद,आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक युवक पत्थर मारते हुए दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी साहिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी विवाद के चलते उसके ही दोस्त ने तोड़फोड़ किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। घटना स्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों में आरोपी युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है। उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस में हुई शिकायत
वाहन मालिक जब होटल से वापस जाने के लिए निकला, तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक पत्थर अंदर पड़ा था। उन्हें असामाजिक तत्वों की करतूत का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन चौकी के इतने निकट ऐसी घटना होना रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है।

दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पहले भी कई विवादित घटनाएं हुई हैं, जिन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं। लोगों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी साहिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। आपसी विवाद के चलते उसके ही दोस्त ने तोड़फोड़ किया है।
कोरबा
कोरबा में गुंडागर्दी पर पुलिस का एक्शन:देर रात 30 जवानों ने की बाइक पेट्रोलिंग, बदमाशों को दी सख्त समझाइश
कोरबा। कोरबा में हाल ही में हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाओं के बाद कोरबा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार (11 जुलाई) देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 25 से 30 पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में बाइक पेट्रोलिंग कर बदमाशों और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया।
दो दिन पहले 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए शनिवार रात विशेष अभियान चलाया।

गलियों में बाइक से की गश्त
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पंप हाउस, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और डीडीएम रोड सहित कई इलाकों में बाइक से गश्त करते नजर आए। पुलिस उन संकरी गलियों तक भी पहुंची, जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकते।

उपद्रवियों के घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मारपीट और उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान कर उनके घरों पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवारों से युवाओं पर नजर रखने की अपील भी की गई।
शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे युवकों और बेवजह बाइक से घूमकर हुड़दंग मचा रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई युवकों को रोककर समझाइश दी, जबकि कुछ से उठक-बैठक भी कराई गई।

पुलिस बोली- लगातार जारी रहेगा अभियान
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों से गुंडागर्दी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग कर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized10 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
