Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव…प्रत्याशी को लेकर टेंशन में कांग्रेस:सुनील सोनी से हार चुके हैं प्रमोद दुबे, अब कन्हैया और आकाश के नाम की चर्चा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण उपचुनाव में उतारा है। अब कांग्रेस इस बात को लेकर टेंशन में है कि सोनी के खिलाफ किसे मैदान में उतारा जाए। चेहरों को लेकर मंथन तेज है। वहीं कांग्रेस के दावेदारों को भी प्रत्याशी के नाम का इंतजार है।

दक्षिण के उपचुनाव में कांग्रेस के पास दर्जनभर से ज्यादा दावेदार हैं, लेकिन नगर निगम सभा पति प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कन्हैया अग्रवाल इस सीट के लिए 3 सबसे चर्चित नाम हैं। तीनों ही नेता खुलकर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस पार्टी

प्रमोद दुबे की दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही

प्रमोद दुबे की दावेदारी फ़िलहाल सबसे प्रबल मानी जा रही है। दक्षिण में दुबे कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सोनी और प्रमोद दुबे 2019 की लोकसभा चुनाव में भी रायपुर की सीट पर आमने सामने थे। इसके अलावा दोनों ही महापौर, पार्षद और निगम के सभा पति जैसे पदों पर रह चुके हैं।

सोनी के सामने फ़िलहाल दुबे ही कांग्रेस के लिए सबसे सेफ और बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। प्रमोद दुबे ने उपचुनाव के लिए नामांकन भी ले लिया है।

आकाश शर्मा की दावेदारी इस बार मजबूत

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की दावेदारी इस बार मजबूत मानी जा रही है, युवा चेहरा, ब्राह्मण समाज के वोट बैंक को साधने के लिए भी पार्टी इन्हें टिकट दे सकती है। 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में भी शर्मा ने इस सीट से टिकट मांगी थी।

2018 में कन्हैया ने बृजमोहन को दी थी टक्कर

इस सीट के लिए तीसरा सबसे चर्चित नाम कन्हैया अग्रवाल का है। पार्टी ने इन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टिकट दिया था। चुनाव भले ही बृजमोहन जीत गए हों, लेकिन जीत हार का अंतर कुछ हजार वोटों का ही था।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन

कांग्रेस की बढ़ी कठिनाई

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने से बृजमोहन अग्रवाल की सुनी नहीं जा रही वाली सारी अटकलें फिलहाल शांत हो गई हैं, लेकिन इससे कांग्रेस की कठिनाइयां बढती हुई नजर आ रही हैं। सोनी बृजमोहन के करीबी भी हैं। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में नजर आएंगे, जो कि कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

सम्मेलन के बाद प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला

संभावना जताई जा रही है कि कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद 21 अक्टूबर को चुनाव समिति दावेदारों के नाम पर विचार कर देर रात आलाकमान को पैनल सौंप देगी। वहीं दूसरे दिन आलाकमान की मंजूरी मिलते ही किसी भी समय प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।

स्थानीय की मांग भी स्वीकार

कार्यकर्ताओं ने दक्षिण में स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर ही जोर दिया है। इसे भी संगठन ने सहज तौर पर स्वीकार किया है। दक्षिण में काम कर रहे पदाधिकारी बूथ कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर ही चुनाव संचालन और प्रबंधन को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं।

परंपरागत बेल्ट में मशक्कत के साथ पुराने कांग्रेसी परिवारों को जोड़ने और सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश होती रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending